इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

चंद्रयान-3 लैंडिंग साइट का नाम स्टेटियो शिव शक्ति

  • 28 Mar 2024
  • 1 min read

स्रोत: द हिंदू

प्लैनेटरी सिस्टम नामकरण हेतु अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ (IAU) के कार्य समूह ने चंद्रयान- 3 के विक्रम लैंडर की लैंडिंग साइट के लिये 'स्टेटियो शिव शक्ति' नाम को मंज़ूरी दे दी है।

  • 'शिव शक्ति' का महत्त्व:
    • इससे पहले प्रधानमंत्री ने इस बात पर ज़ोर दिया कि चंद्रमा पर "शिव शक्ति" बिंदु हिमालय से कन्याकुमारी तक फैले कनेक्शन का प्रतीक है।
    • "शिव" मानवता की भलाई के लिये दृढ़ संकल्प का प्रतीक है।
    • "शक्ति" इन संकल्पों को प्राप्त करने की शक्ति का प्रतिनिधित्व करती है।
  • अन्य प्रमुख स्थान:
    • प्रधानमंत्री ने पहले सितंबर 2019 में चंद्रयान -2 के लैंडर दुर्घटना के स्थान को "तिरंगा पॉइंट" के रूप में नामित किया था।
    • पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने उस स्थान का नाम रखने का प्रस्ताव रखा जहाँ नवंबर 2008 में चंद्रयान-1 चंद्रमा प्रभाव जाँच उतरा था, जिसका नाम "जवाहर प्वाइंट" रखा गया।

और पढ़ें: चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2