इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार 2022

  • 14 Sep 2023
  • 5 min read

स्रोत: इंडियन एक्सप्रेस

हाल ही में वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR)-राष्ट्रीय विज्ञान संचार एवं नीति अनुसंधान संस्थान (NIScPR) के वन वीक वन लैब (OWOL) कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में CSIR ने वर्ष 2022 के लिये शांति स्वरूप भटनागर (SSB) पुरस्कारों के लिये विजेताओं की सूची की घोषणा की।

  • SSB पुरस्कार 2022 के लिये किसी महिला वैज्ञानिक को नहीं चुना गया।

नोट:

  • OWOL, CSIR का एक थीम-आधारित अभियान युवा नवप्रवर्तकों, छात्रों, स्टार्ट-अप, शिक्षाविदों और उद्योग को गहन तकनीकी उद्यमों के माध्यम से अवसरों की तलाश हेतु प्रेरित करने के लिये आयोजित किया जा रहा है।
    • इस कार्यक्रम के तहत CSIR के विभिन्न संस्थान, प्रत्येक क्रमिक सप्ताह में एक के बाद एक भारत के व्यक्तियों के सामने अपने विशिष्ट नवाचारों और तकनीकी सफलताओं का प्रदर्शन करेंगे।

शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार के विषय में मुख्य तथ्य:

  • परिचय:
    • शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार भारत में सर्वोच्च बहुविषयक विज्ञान पुरस्कार हैं।
      • इनका नाम CSIR के संस्थापक व निदेशक शांति स्वरूप भटनागर के नाम पर रखा गया है, जो एक प्रसिद्ध रसायनज्ञ और दूरदर्शी भी थे।
    • उद्देश्य:
    • विज्ञान और प्रौद्योगिकी में उत्कृष्ट भारतीय कार्य की मान्यता।
  • पुरस्कार की प्रकृति:
    • SSB पुरस्कार, जिसमें प्रत्येक का मूल्य 5,00,000 रूपए है, (केवल पाँच लाख रुपए) है, निम्नलिखित विषयों में उत्कृष्ट कार्य और उत्कृष्ट अनुसंधान एवं अनुप्रयोग के लिये प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है: (i) जीव विज्ञान, (ii) रसायन विज्ञान, (iii) पृथ्वी, वायुमंडल, महासागर तथा ग्रह विज्ञान, (iv) अभियांत्रिकी विज्ञान, (v) गणितीय विज्ञान, (vi) चिकित्सा विज्ञान और (vii) भौतिक विज्ञान।
  • पात्रता:
    • भारत का कोई भी नागरिक जो पुरस्कार वर्ष से पहले वर्ष में 31 दिसंबर को 45 वर्ष की आयु तक विज्ञान और प्रौद्योगिकी के किसी भी क्षेत्र में अनुसंधान में संलग्न हो।
      • भारत के प्रवासी नागरिक (OCI) और भारत में काम करने वाले भारतीय मूल के व्यक्ति (PIO) भी पात्र हैं।
      • इस पुरस्कार को पुरस्कार वर्ष से प्रारंभिक पाँच वर्षों के दौरान मुख्य रूप से भारत में किये गए कार्यों के माध्यम से दिये गए योगदान के आधार पर प्रदान किया जाता है।

वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR):

  • CSIR भारत का सबसे बड़ा अनुसंधान और विकास (R&D) संगठन है, जिसकी स्थापना वर्ष 1942 में हुई थी, जिसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।
  • CSIR के पास 37 राष्ट्रीय प्रयोगशालाओं, 39 आउटरीच केंद्रों, 1 इनोवेशन कॉम्प्लेक्स और अखिल भारतीय उपस्थिति वाली तीन इकाइयों का एक गतिशील नेटवर्क है।
  • CSIR को विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा वित्तपोषित किया जाता है तथा यह सोसायटी पंजीकरण अधिनियम, 1860 के माध्यम से एक स्वायत्त निकाय के रूप में कार्य करता है।
  • CSIR की संगठनात्मक संरचना में अध्यक्ष के रूप में भारत का प्रधानमंत्री, उपाध्यक्ष के रूप में केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री, वित्त सचिव (व्यय) के साथ शासी निकाय का नेतृत्व करने वाले महानिदेशक शामिल हैं।

  UPSC सिविल सेवा परीक्षा, विगत वर्ष के प्रश्न  

प्रिलिम्स:

प्रश्न. निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिये शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार दिया जाता है? (2009)

  1. साहित्य
  2. प्रदर्शन 
  3. विज्ञान
  4. समाज सेवा

उत्तर: C

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2