ध्यान दें:





डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

रैपिड वर्ल्ड चैंपियनशिप

  • 01 Jan 2025
  • 8 min read

स्रोत: द हिंदू

हाल ही में ग्रैंड मास्टर कोनेरू हम्पी ने न्यूयॉर्क में वर्ष 2024 की FIDE (अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ) विश्व रैपिड चैंपियनशिप में जीत हासिल की, जो भारतीय शतरंज के लिये एक असाधारण वर्ष है।

  • कोनेरू हम्पी ने फाइनल में इंडोनेशिया की इरीन सुकंदर को हराया तथा एक से अधिक बार महिला रैपिड विश्व खिताब जीतने वाली वह पहली भारतीय एवं चीन की वेंजुन जू के बाद दूसरी खिलाड़ी बन गई हैं।
    • हम्पी ने अपना पहला विश्व रैपिड खिताब वर्ष 2019 में जॉर्जिया में जीता था।
      • उन्होंने वर्ष 2012 विश्व रैपिड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता तथा वर्ष 2023 में उज्बेकिस्तान में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
  • इससे पहले डी गुकेश, सिंगापुर में विश्व शतरंज चैंपियनशिप 2024 में डिंग लिरेन (चीन) को हराकर सबसे कम उम्र के विश्व चैंपियन बने थे।
  • वर्ष 2024 में बुडापेस्ट में शतरंज ओलंपियाड के ओपन एवं महिला दोनों वर्गों में भारत को जीत मिली।
  • विश्व रैपिड चैंपियनशिप में प्रत्येक राउंड में 15 मिनट का समय निर्धारण होता है, जिसमें प्रत्येक बारी में 10 सेकंड की वृद्धि होती है।

और पढ़ें: भारत में शतरंज की बढ़ती लोकप्रियता

close
Share Page
images-2
images-2