इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


विविध

Rapid Fire (करेंट अफेयर्स): 4 अगस्त, 2023

  • 04 Aug 2023
  • 6 min read

ग्रेट निकोबार द्वीप परियोजना

सरकार की ग्रेट निकोबार द्वीप परियोजना के लिये पहले 8.5 लाख पेड़ों को काटे जाने का अनुमान था, लेकिन अब ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि इसके लिये 9.64 लाख पेड़ों को काटा जा सकता है, जो कि पहले के अनुमान से काफी अधिक है। इस परियोजना के पर्यावरणीय प्रभावों को देखते हुए वनों की कटाई के मुद्दे को राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (NGT) की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

  • ग्रेट निकोबार द्वीप परियोजना अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी छोर पर लागू की जाने वाली एक बड़ी परियोजना है।
  • इस परियोजना में एक अंतर्राष्ट्रीय कंटेनर ट्रांसशिपमेंट टर्मिनल, एक ग्रीनफील्ड अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, टाउनशिप विकास तथा द्वीप में 16,610 हेक्टेयर के क्षेत्र में 450 MVA गैस और सौर आधारित विद्युत संयंत्र स्थापित करना शामिल है।

और पढ़ें…ग्रेट निकोबार द्वीप परियोजना

कृषि अवसंरचना कोष (AIF) 

वर्ष 2020 में कृषि अवसंरचना कोष (AIF) के लॉन्च के बाद से फसल कटाई के बाद के बुनियादी ढाँचे को विकसित करने के उद्देश्य से 1 लाख करोड़ रुपए में से केवल 15% ही वितरित किया गया है।

और पढ़ें…कृषि अवसंरचना कोष

गुकेश डी ने FIDE रैंकिंग में विश्वनाथन आनंद को पीछे छोड़ा

पाँच बार के विश्व शतरंज चैंपियन विश्वनाथन आनंद को उन्हीं के शिष्य गुकेश डी ने पीछे छोड़ दिया, वे 36 वर्ष बाद आनंद को पीछे छोड़ कर पारंपरिक शतरंज में अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) की मासिक रेटिंग सूची में शीर्ष रैंक हासिल करने वाले भारतीय होंगे। वह पहली बार शीर्ष 10 की रैंकिंग में भी शामिल होंगे, जबकि यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे तीसरे भारतीय बन जाएंगे। 

  • वह विश्व के नंबर 1 शतरंज खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को हराने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं।
  • FIDE, शतरंज के खेल का शासी निकाय (Governing Body) है, यह सभी अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिताओं को नियंत्रित करता है। इसका गठन एक गैर-सरकारी संस्था के रूप में किया गया है।
  • यह राष्ट्रीय शतरंज संघ का सबसे बड़ा निकाय है, जिसमें सदस्यों के रूप में 199 देश शामिल हैं।

विश्वनाथन आनंद:

  • वह सबसे सफल भारतीय शतरंज खिलाड़ी हैं, जो वर्ष 2000, 2007, 2008, 2010 और 2012 में FIDE विश्व शतरंज चैंपियनशिप के विजेता रहे
  • वे वर्ष 2003 और वर्ष 2017 में विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप तथा वर्ष 2000 एवं वर्ष 2017 में विश्व ब्लिट्ज़ शतरंज चैंपियनशिप के भी विजेता रहे। वह शतरंज के तीनों प्रारूपों में विश्व खिताब जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं।

और पढ़ें… भारत में शतरंज की बढ़ती लोकप्रियता 

वेस्टर्न ट्रेगोपेन

हिमाचल प्रदेश के राज्यकीय पक्षी, वेस्टर्न ट्रेगोपेन को आवास स्थान के नुकसान का सामना करना पड़ा है, लेकिन संरक्षण प्रयासों के कारण सराहन तीतर (Sarahan Pheasantry) की आबादी में धीरे-धीरे वृद्धि देखी गई है।

  • वेस्टर्न ट्रेगोपेन, जिसे सींग वाले पश्चिमी ट्रेगोपेन के नाम से भी जाना जाता है, सभी जीवित तीतरों में सबसे दुर्लभ है।
  • अपने सुंदर पंखों और बड़े आकार के कारण इस पक्षी को स्थानीय रूप से 'जुजुराना' या 'पक्षियों का राजा' कहा जाता है।
  • यह उत्तर-पश्चिम हिमालय, उत्तरी पाकिस्तान के जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश से होते हुए गढ़वाल के पश्चिमी भाग तक स्थानिक है।
  • ये अधिकतर पत्तियों, अंकुरों और बीजों के साथ-साथ कीड़े और अन्य अकशेरुकी जीवों को भी खाते हैं।
  • IUCN स्थिति: असुरक्षित

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2