इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


विविध

Rapid Fire (करेंट अफेयर्स): 16 फरवरी, 2023

  • 16 Feb 2023
  • 5 min read

धारा (DHARA) 2023

हाल ही में राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (National Mission for Clean Ganga- NMCG) ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स (NIUA) के सहयोग से रिवर सिटीज़ एलायंस (RCA) के सदस्यों की वार्षिक बैठक, ड्राइविंग होलिस्टिक एक्शन फॉर अर्बन रिवर (DHARA) का आयोजन किया। धारा 2023 स्थानीय जल निकायों के प्रबंधन पर साथ मिलकर समझने और समाधानों पर चर्चा करने हेतु एक मंच प्रदान करेगा। धारा 2024 मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आयोजित होगा। नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत मुल्ला मुथा नदी (पुणे) के घाट पर योग सत्र नामक एक अनूठी पहल का आयोजन किया गया। यह बैठक और शहरी 20 (यू20) कार्यक्रम, जो भारत की G20 अध्यक्षता के दायरे में आता है, में बहुत कुछ समान था। यह सिफारिश की गई कि विश्व जल दिवस 2021 के अवसर पर शुरू किये गए कैच द रेन अभियान के तहत हर शहर में प्राकृतिक जल संरक्षण (Fillers) को प्रोत्साहित किया जाना चाहिये।

और पढ़ें… नमामि गंगे कार्यक्रम, G20, विश्व जल दिवस, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन

ओमॉर्गस खांडेश: केराटिन झींगुर/भृंग

भारत में ओमॉर्गस खांडेश नाम की एक नई भृंग प्रजाति की खोज की गई है। फोरेंसिक विज्ञान के लिये यह झींगुर/भृंग महत्त्वपूर्ण है क्योंकि यह किसी जानवर अथवा इंसान की मौत के समय का पता लगाने में मदद करता है। यह नेक्रोफैगस (मृत अथवा सड़े हुए जानवरों का मांस खाता है) है और इसलिये इसे केराटिन बीटल भी कहा जाता है। यह नई प्रजाति ट्रोगिडे समूह से संबंधित है। इस नई प्रजाति के पाए जाने से अब भारत में इस समूह की मौजूदा प्रजातियों की कुल संख्या 14 हो गई है। इस समूह के भृंगों को कभी-कभी हाईड भृंग (Hide Beetles) भी कहा जाता है क्योंकि वे अपने शरीर को मृदा के नीचे ढक लेते हैं और छिप जाते हैं। वे फोटोजेनिक नहीं होते हैं, आमतौर पर काले अथवा भूरे रंग के होते हैं और गंदे से होते हैं। उनकी पहचान उनका ऊबड़-खाबड़ रूप, पूरे शरीर में छोटे घने बालों जैसी आकृति से की जा सकती है।

चक्रवात गेब्रियल 

न्यूज़ीलैंड ने चक्रवात गेब्रिएल से कम-से-कम पाँच लोगों की मृत्यु और 9,000 लोगों के विस्थापित होने के पश्चात् रिकवरी के प्रयास तेज़ कर दिये हैं। 

चक्रवात कम दबाव वाले वे क्षेत्र हैं जहाँ तीव्र गति से आंतरिक वायु का परिसंचरण होता है। उत्तरी गोलार्द्ध में हवा एंटीक्लॉकवाइज़ घूमती है, जबकि दक्षिणी गोलार्द्ध में हवा क्लॉकवाइज़ घूमती है। चक्रवात दो प्रकार के होते हैं: उष्णकटिबंधीय चक्रवात और अतिरिक्त-उष्णकटिबंधीय चक्रवात। न्यूज़ीलैंड में मुख्य रूप से दो द्वीप- उत्तर एवं दक्षिण द्वीप तथा कई अन्य छोटे द्वीप हैं। देश में वनस्पति और पशु जीवन की एक अनूठी शृंखला भी है। वर्ष 1893 में महिलाओं को मतदान की अनुमति देने वाला यह पहला देश था। न्यूज़ीलैंड का वेतापुंगा, जो विश्व के सबसे भारी कीटों में से एक है, का वज़न एक गौरैया के वज़न से अधिक हो सकता है।

और पढ़े…भारत-न्यूज़ीलैंड संबंध, चक्रवात

अगस्त्यार्कूदम 

पश्चिमी घाट में स्थित अगस्त्यार्कूदम चोटी पर कभी स्कॉटिश मौसम विज्ञानी जॉन एलन ब्रोन द्वारा स्थापित एक वेधशाला थी। चुंबकीय वेधशालाएँ कई स्थानों पर पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र को लगातार मापती और रिकॉर्ड करती हैं। भारत की पहली भू-चुंबकीय वेधशाला अलीबाग में स्थापित की गई थी, इसे अलीबाग चुंबकीय वेधशाला का नाम दिया गया था। वर्ष 1904 में स्थापित यह वेधशाला पूरे एशिया में अपनी तरह की अनूठी वेधशाला हैअगस्त्यार्कूदम चोटी का नाम ऋषि अगस्त्य के नाम पर रखा गया था; यह लोकप्रिय तीर्थस्थल केरल की सबसे ऊँची चोटियों में से एक है। इसे लंबे समय से पक्षी प्रेमियों के लिये स्वर्ग के रूप में जाना जाता है। यह अपनी उल्लेखनीय वनस्पतियों और जीवों, विशेष रूप से कुछ दुर्लभ औषधीय जड़ी बूटियों के लिये भी जानी जाती है।

और पढ़ें… पश्चिमी घाट

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2