इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


विविध

Rapid Fire (करेंट अफेयर्स): 14 सितंबर, 2023

  • 14 Sep 2023
  • 7 min read

अल्ज़ाइमर रोग से निपटने के लिये प्राकृतिक पॉलीफेनॉल्स 

विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (DST) के एक स्वायत्त संस्थान, जवाहरलाल नेहरू सेंटर फॉर एडवांस्ड साइंटिफिक रिसर्च (JNCASR) के शोधकर्ताओं ने जानकारी दी है कि प्राकृतिक रूप से मौजूद पादप-आधारित पॉलीफेनॉल्स (एंटीऑक्सीडेंट गुणों वाले लाभकारी पादप यौगिक) जैसे- चेस्टनट और ओक टहनियों में पाए जाने वाले टैनिक एसिड से अल्ज़ाइमर रोग (AD) से निपटने की दिशा में एक सुरक्षित एवं लागत प्रभावी रणनीति के साथ फेरोप्टोसिस- AD एक्सिस पर नियंत्रण पाया जा सकता है।  

  • एडी एक प्रोग्रेसिव न्यूरोडीजेनेरेटिव विकार है जो स्मृति और संज्ञानात्मक ह्रास को दर्शाता है।
    • फेरोप्टोसिस एक प्रकार की क्रमादेशित कोशिका मृत्यु है जो शरीर में मौजूद आयरन तत्त्व पर निर्भर होती है और AD के विकास से जुड़ी होती है।
  • AD फेरोप्टोसिस की विशेषताओं से संबद्ध है, जिसमें असामान्य लौह तत्त्वों के निर्माण और एंटीऑक्सीडेंट एंज़ाइम ग्लूटाथियोन पेरोक्सीडेज़ 4 (GPX4) की कम गतिविधि शामिल है।
  • टैनिक एसिड GPX4 को सक्रिय कर बढ़ाता है, जो AD से निपटने के लिये एक व्यापक दृष्टिकोण पेश करता है।

और पढ़ें… अल्ज़ाइमर रोग

महामारी से बचाव की तैयारी के लिये भारत और WOAH के बीच सहयोग

  • हाल ही में पशुपालन और डेयरी विभाग ने विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन (WOAH) के साथ साझेदारी में हैदराबाद में एक बहु-क्षेत्रीय कार्यशाला "भारत में वन्यजीवों में स्पिलओवर घटनाओं का जोखिम-आधारित प्रबंधन" का आयोजन किया।
  • कार्यशाला का उद्देश्य वन्यजीव-उत्पत्ति रोग जोखिम विश्लेषण के बारे में हितधारकों के ज्ञान को बढ़ाना है।
  • इन चर्चाओं में "वन हेल्थ" दृष्टिकोण, अंतर-क्षेत्रीय सहयोग और महामारी संबंधी तैयारियों के महत्त्व पर ज़ोर दिया गया।
    • "वन हेल्थ" दृष्टिकोण वन्यजीवों, घरेलू पशुओं और मानव के स्वास्थ्य के बीच अंतर्संबंध को देखते हुए स्थायी भविष्य के लिये महत्त्वपूर्ण है।
  • WOAH एक अंतर-सरकारी संगठन है जिसकी स्थापना वर्ष 1924 में विश्व के जीवों के स्वास्थ्य में सुधार के लिये की गई थी। 
    • WOAH का उद्देश्य एपिज़ूटिक रोगों के प्रसार को नियंत्रित करना और रोकना है।
    • WOAH में 182 सदस्य देश हैं, जिनमें सभी EU सदस्य देश शामिल हैं।
    • WOAH का मुख्यालय पेरिस, फ्राँस में है और क्षेत्रीय आयोग विश्व के प्रत्येक क्षेत्र में बनाए गए हैं।

और पढ़ें…  "वन हेल्थ" दृष्टिकोण

ऑपरेशन पोलो

13 सितंबर, 1948 को हैदराबाद रियासत को एकीकृत करने के लिये भारत द्वारा सैन्य कार्रवाई शुरू की गई, जिसे "ऑपरेशन पोलो" के नाम से जाना जाता है, यह भारतीय इतिहास की एक महत्त्वपूर्ण घटना थी।

  • हैदराबाद का निज़ाम, मीर उस्मान अली शाह कश्मीर संघर्ष में भारत सरकार की व्यस्तता का लाभ उठाते हुए आज़ादी के बाद भारत या पाकिस्तान में शामिल होने से हिचकिचा रहा था।
    • नवंबर 1947 में हस्ताक्षरित एक स्टैंडस्टिल समझौते ने हैदराबाद और भारत के बीच एक वर्ष के लिये यथास्थिति बनाए रखी, जिससे निज़ाम को स्वतंत्र रूप से शासन जारी रखने की अनुमति मिली।
    • हालाँकि बढ़ते तनाव, सीमा पार छापे और एक स्वतंत्र राज्य स्थापित करने के उसके इरादों ने भारत को कार्रवाई करने के लिये प्रेरित किया।
  • इस ऑपरेशन के दौरान कई दिशाओं से सुनियोजित सैन्य आक्रमण के परिणामस्वरूप अंततः हैदराबाद राज्य की सेना को आत्मसमर्पण करना पड़ा।
    • सरदार वल्लभभाई पटेल की निगरानी में चलाया गया यह महत्त्वपूर्ण अभियान 17 सितंबर, 1948 को युद्धविराम की घोषणा के साथ समाप्त हुआ, जिससे 18 सितंबर, 1948 तक हैदराबाद प्रभावी रूप से भारतीय नियंत्रण में आ गया।

    और पढ़ें…हैदराबाद मुक्ति दिवस

    हिंदी दिवस

    प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को मनाया जाने वाला हिंदी दिवस ऐतिहासिक रूप से अत्यधिक महत्त्वपूर्ण है क्योंकि यह भारत द्वारा हिंदी को आधिकारिक भाषाओं में से एक के रूप में अपनाने की स्मृति को चिह्नित करता है।

    • इसकी पृष्ठभूमि भारत के स्वतंत्रता संग्राम के प्रारंभिक दिनों में देखी जा सकती है, जब प्रतिबद्ध हिंदी विद्वानों तथा कार्यकर्ताओं के एक समूह ने हिंदी को राष्ट्रीय भाषा के रूप में प्रतिष्ठित करने के लिये वर्ष 1918 में हिंदी साहित्य सम्मेलन (Hindi Literary Conference) का गठन किया था।
    • इसमें निर्णायक मोड़ 14 सितंबर, 1949 को आया, जब भारत की संविधान सभा ने आधिकारिक तौर पर हिंदी को देश की आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया तथा इसकी परिकल्पना भारत के विविध भाषायी एवं सांस्कृतिक क्षेत्रों के मध्य एक सेतु के रूप में की गई थी।
      • वर्तमान में केंद्र सरकार की दो आधिकारिक भाषाओं में हिंदी के साथ अंग्रेज़ी भाषा शामिल है और यह भारत की 22 अनुसूचित भाषाओं में से एक है।
    • विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी को मनाया जाता है। यह प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन की वर्षगाँठ की स्मृति में मनाया जाता है, जो 10 जनवरी, 1975 को नागपुर में आयोजित हुआ था।
    close
    एसएमएस अलर्ट
    Share Page
    images-2
    images-2