इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में वर्षा की कमी

  • 07 Nov 2023
  • 5 min read

स्रोत: इंडियन एक्सप्रेस

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में वर्षा पैटर्न के विषय में 123 वर्षों में रिकॉर्ड किये गए हालिया विश्लेषण से पता चला है कि इस वर्ष क्षेत्र को अपने मौसम संबंधी इतिहास में छठे सबसे शुष्क अक्तूबर का सामना करना पड़ा है।

  • केरल, माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, कराईकल, पुडुचेरी, तटीय आंध्र प्रदेश, यानम और रायलसीमा वाले दक्षिणी प्रायद्वीपीय क्षेत्र में अक्तूबर में केवल 74.9 मिमी. वर्षा हुई, जो सामान्य से लगभग 60% कम थी।

दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में वर्षा में कमी के प्रमुख कारक:

  • पूर्वोत्तर मानसून और हामून चक्रवात का संगम: पूर्वोत्तर मानसून की शुरुआत हामून चक्रवात की उत्पत्ति के साथ हुई, जिससे दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में वर्षा पैटर्न प्रभावित हुआ।
    • इससे पवन के प्रवाह का पैटर्न बदल गया और उत्तर-पूर्वी मानसून की शुरुआत कमज़ोर हो गई।
  • अल-नीनो और हिंद महासागर द्विध्रुव (IOD): वर्ष 2023 एक अल-नीनो वर्ष है जो हिंद महासागर द्विध्रुव (IOD) के सकारात्मक चरण के साथ संयुक्त है।
    • ऐसी स्थिति में उत्तरी तमिलनाडु और आसपास के क्षेत्रों में वर्षा कम होती है।
      • जबकि तमिलनाडु और केरल के दक्षिणी क्षेत्रों में अक्तूबर में अधिक वर्षा होती है।

  • चक्रवात हामून:
    • यह एक अत्यंत भीषण उष्णकटिबंधीय चक्रवात था जिसने 25 अक्तूबर, 2023 को बांग्लादेश में प्रवेश किया।
      • यह चक्रवात बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य भाग के कम दबाव वाले क्षेत्र में बना है। 
    • शब्द "हमून" एक फारसी शब्द है जो अंतर्देशीय मरुस्थलीय झीलों या दलदली भूमि को संदर्भित करता है इसका नाम ईरान द्वारा रखा गया था।
  • अल-नीनो:
    • यह एक प्राकृतिक घटना है जिसमें भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में सतह के जल का समय-समय पर गर्म होना शामिल है।
      • स्पैनिश में "अल-नीनो" शब्द का अर्थ "छोटा बच्चा" होता है।
      • यह अल-नीनो दक्षिणी दोलन (ENSO) नामक जलवायु पैटर्न के दो चरणों में से एक है।
    • इसके परिणामस्वरुप भारत में मानसूनी वर्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
  • हिंद महासागर द्विध्रुव (IOD):
    • IOD एक वायुमंडल-महासागरीय घटना है जो हिंद महासागर में घटित होती है।
    • हिंद महासागर के पूर्वी व पश्चिमी भागों के प्रष्ठीय तापमान में असमानता इसकी प्रमुख विशेषता है।

  • भारत मौसम विज्ञान विभाग:
    • इसकी स्थापना वर्ष 1875 में हुई थी।
    • यह देश की राष्ट्रीय मौसम विज्ञान सेवा है तथा मौसम विज्ञान व संबद्ध विषयों से संबंधित सभी मामलों में प्रमुख सरकारी एजेंसी है।

  UPSC सिविल सेवा परीक्षा, विगत वर्ष के प्रश्न  

प्रिलिम्स:

Q. भारतीय मानसून का पूर्वानुमान करते समय कभी-कभी समाचारों में उल्लिखित 'इंडियन ओशन डाइपोल (IOD)' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? (2017)

  1. IOD परिघटना उष्णकटिबंधीय पश्चिमी हिंद महासागर एवं उष्णकटिबंधीय पूर्वी प्रशांत महासागर के बीच सागर-पृष्ठ के तापमान के अंतर से विशेषित होती है।
  2. IOD परिघटना मानसून पर अल-नीनो के असर को प्रभावित कर सकती है।

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2

उत्तर: (b)

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2