इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

प्रीलिम्स फैक्ट्स : 9 जनवरी, 2018

  • 09 Jan 2019
  • 5 min read

नासा ने की नए ग्रह की खोज


हाल ही में नासा ने सौरमंडल के बाहर एक नए ग्रह की खोज की है। गौरतलब है कि यह सफलता नासा के ग्रह खोजी अभियान को मिली है।

  • नासा द्वारा खोजे गए इस ग्रह का नाम HD 21749b है।
  • पृथ्वी से 53 प्रकाश वर्ष दूर यह ग्रह रेटीकुलम तारामंडल के सूर्य के समान चमकीले ड्वार्फ (बौने) तारे का चक्कर लगा रहा है।
  • तारे से नज़दीक होने के बाद भी इस HD 21749b नामक ग्रह की सतह का तापमान 300 डिग्री फारेनहाइट ही है।

Planet

  • वैज्ञानिकों का कहना है कि पानी के कारण इसका वायुमंडल घना है और इस पर जीवन की संभावना भी हो सकता है।
  • यह ग्रह पृथ्वी से तीन गुना बड़ा और 23 गुना भारी है। इस ग्रह को सब-नेपच्यून (Sub-Neptune) वर्ग में रखा गया है।
  • इस ग्रह का ज़्यादातर हिस्सा गैसीय है और इसका वायुमंडल नेपच्यून (Neptune) और यूरेनस (Uranus) से भी घना है।
  • नासा के ट्रांजिटिंग एक्‍सोप्‍लेनेट सर्वे सेटेलाइट (Transiting Exoplanet Survey Satellite-TESS) मिशन द्वारा खोजा गया यह तीसरा ग्रह है।

TESS मिशन

  • नासा ने इस मिशन को पिछले साल 16 अप्रैल, 2018 को लॉन्च किया था। अगस्त में इसने पहली तस्वीर भेजी थी। नासा के इस मिशन के तहत सौरमंडल के बाहरी ग्रहों यानी एक्‍सोप्‍लेनेट की खोज की जानी है।

#WebWonderWomen

  • हाल ही में मानवाधिकार संगठन ब्रेकथ्रू के साथ साझेदारी में ट्विटर इंडिया और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने #WebWonderWomen अभियान की शुरुआत की है।
  • #WebWonderWomen ऐसी महिलाओं की पहचान करने, उनका सम्मान करने और उन्हें प्रोत्साहित करने का अभियान है जो अपनी क्षमता से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सकारात्मक प्रभाव डालती हैं।

WebWonderWomen

  • इस अभियान के तहत लोग दुनिया में कहीं भी, अपनी पसंदीदा भारतीय महिला एचीवर को अपने ट्विटर हैंडल से नामांकित कर सकते हैं।
  • महिलाओं को निम्नलिखित श्रेणियों में नामित किया जा सकता है- स्वास्थ्य, मीडिया, साहित्य, कला, खेल, तकनीक, यात्रा, व्यवसाय, कानूनी / नीति, सरकारी, मनोरंजन, फैशन / सौंदर्य, वित्त, खाद्य और पर्यावरण।

भारतीय विज्ञान कॉन्ग्रेस का 106वाँ अधिवेशन (106th Session of Indian Science Congress)

  • 3 से 7 जनवरी, 2019 तक जालंधर (पंजाब) के लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (Lovely Professional University-LPU) में भारतीय विज्ञान कॉन्ग्रेस के 106वें अधिवेशन का आयोजन किया गया।
  • इस अधिवेशन की थीम ‘भविष्य का भारतः विज्ञान और प्रौद्योगिकी’ (Future India: Science and Technology) थी।
  • भारतीय विज्ञान कॉन्ग्रेस के हिस्से के रूप में महिला विज्ञान कॉन्ग्रेस (Women’s Science Congress) तथा चिल्ड्रेंस साइंस कॉन्ग्रेस (Children’s Science Congress) का भी आयोजन किया गया।
  • इस दौरान भारत के प्रधानमंत्री ने ‘जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान’ का नारा भी दिया।
  • इस वैज्ञानिक सम्मेलन में पंद्रह हज़ार से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
  • इस कार्यक्रम के दौरान एक प्रदर्शनी 'प्राइड ऑफ इंडिया' (Pride of India) भी आयोजित की गई, जिसमें DRDO, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, CSIR, ICAR, ICMR, NPCIL और विभिन्न वैज्ञानिक विभागों और विश्वविद्यालयों सहित 150 संगठनों ने भाग लिया।
  • प्रवेश द्वार पर स्थापित 55 फीट ऊँचा और 25 टन वज़न का ‘मेटल मैग्ना’ (Metal Magna) नामक रोबोट मुख्य आकर्षण था।
  • 105वें भारतीय विज्ञान कॉन्ग्रेस का आयोजन 16 से 20 मार्च, 2018 के मध्य मणिपुर विश्वविद्यालय, इंफाल (मणिपुर) में किया गया था।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow