दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

प्रीलिम्स फैक्ट्स: 5 नवंबर, 2019

  • 05 Nov 2019
  • 6 min read

ब्राउन ब्लॉटेड बंगाल ट्री फ्रॉग

Brown Bloated Bengal Tree Frog

हाल ही में वैज्ञानिकों ने पश्चिम बंगाल में मेंढक की एक प्रजाति ट्री फ्रॉग (Tree Frog) की उप-प्रजाति का पता लगाया है।

Tree Frog

  • इस नई प्रजाति का नाम ब्राउन ब्लॉटेड बंगाल ट्री फ्रॉग (Brown Blotched Bengal Tree Frog) है।
  • ब्राउन ब्लॉटेड बंगाल ट्री फ्रॉग को पोलिपेडेट्स (Polypedates) वर्ग के तहत मध्यम आकार के मेंढक के रूप में 26वीं प्रजाति के अंतर्गत रखा गया है।
  • पॉलीपेडेट्स पूरे दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया में पाए जाने वाले मेंढक (Tree Frog) का एक वर्ग है।

नियामक सैंडबॉक्स

Regulatory Sandbox

भारतीय रिज़र्व बैंक ने नियामक सैंडबॉक्स (Regulatory Sandbox) स्कीम के तहत खुदरा भुगतान प्रणाली हेतु नए उत्पादों और सेवाओं के परीक्षण के लिये आवेदन आमंत्रित किये हैं।

Regulatory Sandbox

नियामक सैंडबॉक्स स्कीम

  • विनियामक सैंडबॉक्स, नियंत्रित परिस्थितियों में नए उत्पादों या सेवाओं के परीक्षण को संदर्भित करता है।
  • इस परीक्षण के सफल होने के बाद उन उत्पादों और सेवाओं को व्यापक स्तर पर लागू किया जाता है।
  • सैंडबॉक्स विनियामक परीक्षण के दौरान उत्पादों और सेवाओं पर कुछ छूट भी प्रदान की जा सकती है।
  • इसका उद्देश्य वित्तीय सेवाओं में नवाचार और दक्षता को बढ़ावा देना है जिससे उपभोक्ताओं को अधिक लाभ पहुंँच सके।
  • इसके अलावा सैंडबॉक्स विनियामक का उद्देश्य फिनटेक समस्याओं का समाधान प्रस्तुत करना है, साथ ही इसके माध्यम से कंपनियों और उपभोक्ताओं को एक सहज वातावरण भी प्रदान करना है।

फिनटेक क्या है?

  • फिनटेक (FinTech) Financial Technology का संक्षिप्त रूप है। वित्तीय कार्यों में प्रौद्योगिकी के उपयोग को फिनटेक कहा जा सकता है।
  • दूसरे शब्दों में यह पारंपरिक वित्तीय सेवाओं और विभिन्न कंपनियों तथा व्यापार में वित्तीय पहलुओं के प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का कार्यान्वयन है।

“विज्ञान समागम”

Vigyan Samagam

हाल ही में विश्व की प्रमुख मेगा विज्ञान परियोजनाओं को एक साथ लाकर भारत की वैश्विक मेगा विज्ञान प्रदर्शनी “विज्ञान समागम” का कोलकाता के साइंस सिटी में उदघाटन किया गया।

Vigyan Samagam

विज्ञान समागम प्रदर्शनी

  • विज्ञान समागम प्रदर्शनी का मुंबई और बंगलूरू के बाद अब कोलकाता में 4 नवंबर से 31 दिसंबर, 2019 तक आयोजन किया जायेगा।
  • परमाणु ऊर्जा विभाग तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा इस परियोजना का वित्तपोषण किया जा रहा है।
  • इसके अलावा संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद (National Council of Science Museums- NCSM) इस प्रदर्शनी के आयोजन में भागीदार है।
  • भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव की शुरुआत वर्ष 2015 में की गई थी और यह देश का सबसे बड़ा वार्षिक वैज्ञानिक आयोजन बन गया है।

उद्देश्य

  • विज्ञान समागम का प्राथमिक लक्ष्य युवाओं को ब्रह्मांड के रहस्यों और क्रमिक विकास के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराना है।
  • इसके अलावा उन्हें विज्ञान के क्षेत्र में कॅरियर बनाने हेतु उत्साहित और प्रेरित करना है जिससे वे राष्ट्र की बौद्धिक पूंजी एवं वृद्धि में योगदान दे सकें।
  • विज्ञान समागम के अंतिम चरण के बाद इसका आयोजन 21 जनवरी से 20 मार्च, 2020 तक राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र में किया जाएगा।
  • इसके बाद यह नई दिल्ली में एक स्थायी प्रदर्शनी बनेगी जिसकी देखभाल राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद करेगी।

पर्वतीय पिग्मी पोस्सम

Mountain Pygmy Possum

न्यू साउथ वेल्स यूनिवर्सिटी (University of New South Wales-UNSW) के शोधकर्त्ता, पिग्मी पोस्सम (Pygmy Possum) के संरक्षण के लिये उसके आवास स्थानांतरण का प्रयास कर रहे हैं।

Mountain Pygmy Possum

वैज्ञानिक नाम

  • इसका वैज्ञानिक नाम बुरामिस पर्वुस (Burramys Parvus) है।

पर्वतीय पिग्मी पोस्सम

  • पिग्मी पोस्सम अल्पाइन क्षेत्रों में पाया जाने वाला स्तनधारी है।
  • वर्तमान में बर्फबारी का कम होना और तापमान बढ़ना इसके आवास के लिये खतरा बन रहा है जिसके कारण यह लुप्त होने के कगार पर है।
  • वर्तमान में इसकी संख्या घटकर 2500 से भी कम हो गई है।

संरक्षण स्थिति

  • पर्वतीय पिग्मी पोस्सम को IUCN की रेड डेटा बुक के अनुसार गंभीर संकटग्रस्त प्रजातियों की श्रेणी में रखा गया है।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow