इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

प्रीलिम्स फैक्ट्स: 27 सितंबर, 2019

  • 27 Sep 2019
  • 7 min read

राइट लाइवलीहुड पुरस्कार

Right Livelihood Award

स्वीडन की ग्रेटा थनबर्ग (Greta Thunberg) को वर्ष 2019 राइट लाइवलीहुड पुरस्कार (Right Livelihood Award) के लिये चुना गया है।

  • ग्रेटा थनबर्ग स्वीडन की रहने वाली ‘जलवायु परिवर्तन कार्यकर्ता’ (Climate Activist) हैं।
  • थनबर्ग को यह पुरस्कार "जलवायु परिवर्तन से संबधित वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर तत्काल कार्रवाई करने की राजनीतिक मांग को प्रेरित करने और बढ़ावा देने के लिये" प्रदान किया जा रहा है।
  • थनबर्ग ने एक साल पहले प्रत्येक शुक्रवार को स्कूल न जाकर स्वीडिश संसद के बाहर साप्ताहिक विरोध प्रदर्शन शुरू किया था।
  • थनबर्ग इस पुरस्कार को ब्राज़ील के डेवी कोपेनवा, चीन की गुओ जियानमेई और अमीनतो हैदर के साथ साझा करेंगी।
  • डेवी कोपेनवा ब्राज़ील के यानोमामी समुदाय के नेता हैं, इन्हें अमेज़न के जंगलों और जैव-विविधता एवं यानोमामी समुदाय के संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करने के लिये इस पुरस्कार हेतु चुना गया है।
  • चीन की गुओ जियानमेई को महिलाओं के अधिकारों के क्षेत्र में कार्य करने के लिये इस पुरस्कार हेतु चुना गया है।
  • अमीनतो हैदर को पश्चिमी सहारा के लोगों के मानवाधिकारों के संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करने के लिये इस पुरस्कार हेतु चुना गया है।

पृष्ठभूमि

  • इस पुरस्कार को वर्ष 1980 में शुरू किया गया।
  • यह पुरस्कार वैश्विक समस्याओं को हल करने वाले साहसी लोगों का सम्मान और समर्थन करने हेतु प्रदान किया जाता है।
  • यह पुरस्कार राइट लाइवलीहुड फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया जाता है।
  • चारों पुरस्कार विजेताओं को 1 मिलियन स्वीडिश क्राउन ($103,000) की नकद धनराशि प्रदान की जाएगी।
  • राइट लाइवलीहुड पुरस्कार को स्वीडन का वैकल्पिक नोबेल पुरस्कार (Alternative Nobel Prize) भी कहा जाता है।

विश्व डिजिटल प्रतिस्पर्द्धात्मक रैंकिंग

World Digital Competitiveness Ranking

आई.एम.डी. विश्व डिजिटल प्रतिस्पर्द्धात्मक केंद्र (IMD World Digital Competitiveness Centre Ranking 2019) द्वारा जारी विश्व डिजिटल प्रतिस्पर्द्धात्मक रैंकिंग 2019 में भारत को 44वांँ स्थान प्राप्त हुआ।

World Digital Competitiveness Ranking

  • वर्ष 2018 में भारत ने 48वीं रैंक प्राप्त की थी, इस वर्ष इसमें 4 स्थानों का सुधार हुआ है।
  • इस वर्ष भारत ने ज्ञान, प्रौद्योगिकी और भविष्य की तत्परता (Future Readiness) जैसे सभी कारकों में सुधार किया है।
  • भारत ने दूरसंचार उप-कारक स्तर में सबसे बड़े सुधार के साथ दूरसंचार निवेश में पहला स्थान प्राप्त किया है।
  • अमेरिका को विश्व की सबसे डिजिटल प्रतिस्पर्द्धात्मक अर्थव्यवस्था के रूप में प्रथम स्थान दिया गया है इसके बाद दूसरे व तीसरे स्थान पर क्रमश: सिंगापुर तथा स्वीडन हैं।
  • इस वर्ष सर्वाधिक सुधार चीन की रैंकिंग में हुआ है जिसने 8 स्थानों के सुधार के साथ पिछले वर्ष कि 30वीं रैंक की तुलना में इस वर्ष 22वीं रैंक प्राप्त की है।

आई.एम.डी. विश्व डिजिटल प्रतिस्पर्द्धात्मक रैंकिंग

(IMD World Digital Competitiveness Ranking 2019)

  • यह रैंकिंग आई. एम. डी. विश्व प्रतिस्पर्धा केंद्र द्वारा प्रदान की जाती है।
  • यह रैंकिंग 63 देशों को उनकी डिजिटल तकनीक को अपनाने एवं अन्वेषण क्षमता व तैयारी को मापती है।
  • यह रैंकिंग 3 कारकों ज्ञान, प्रौद्योगिकियों और भविष्य की तत्परता (Future Readiness) के आधार पर प्रदान की जाती है। इन कारकों के प्रतिभा, प्रशिक्षण और शिक्षा, वैज्ञानिक एकाग्रता, प्रौद्योगिकी, विनियामक ढांँचा, पूंजी निवेश, प्रौद्योगिकी ढांँचा, अनुकूलन, व्यापार दृष्टिकोण व आईटी एकीकरण जैसे उपकारक है।

रामानुजन पुरस्कार

Ramanujan Prize

वर्ष 2019 का रामानुजन पुरस्कार (Ramanujan Prize) इंग्लैंड स्थित वारविक विश्वविद्यालय (University of Warwick) में सहायक प्रोफेसर के रूप में कार्यरत गणितज्ञ एडम हार्पर (Adam Harper) को प्रदान किया जाएगा।

  • यह पुरस्कार प्रतिवर्ष श्रीनिवास रामानुजन के प्रभाव वाले क्षेत्र में कार्य करने वाले 32 वर्ष से कम उम्र के गणितज्ञों को दिया जाता है।
  • इस पुरस्कार के तहत एक प्रशस्ति पत्र और 10,000 अमेरिकी डॉलर प्रदान किये जाते हैं।
  • रामानुजन पुरस्कार की स्थापना वर्ष 2005 में की गई थी। यह पुरस्कार गणित के क्षेत्र में विश्व के शीर्ष पांँच पुरस्कारों में से एक है।
  • एडम हार्पर (Adam Harper) को यह पुरस्कार विश्लेषणात्मक (Analytic) और संभाव्य संख्या सिद्धांत (Probabilistic Number Theory) में उनके द्वारा दिये गए कई उत्कृष्ट योगदान हेतु दिया जा रहा है।
  • यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष रामानुजन की जयंती पर 22 दिसंबर को तमिलनाडु में कुंभकोनम (Kumbakonam) स्थित सस्त्र (SASTRA) विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान किया जाता है।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow