दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

प्रीलिम्स फैक्ट्स: 25 अप्रैल, 2019

  • 25 Apr 2019
  • 5 min read

मार्सक्वेक

हाल ही में नासा के मार्स इनसाइट लैंडर ने पहली बार मंगल ग्रह पर ‘मार्सक्वेक’ (पृथ्वी पर भूकंप की तरह) के झटके को मापा और रिकॉर्ड किया है।

  • लैंडर के आंतरिक संरचना भूकंपीय प्रयोग (Seismic Experiment for Interior Structure-SEIS) तंत्र ने एक बहुत हल्के भूकंपीय संकेत का पता लगाया है।
  • ‘मार्सक्वेक’ (Marsquake) की यह घटना मंगल ग्रह के अंदरूनी हिस्से के संबंध में ठोस डेटा प्रदान करने में सक्षम नहीं थी क्योंकि यह संकेत बहुत हल्का था।
  • मंगल और चंद्रमा में टेक्टोनिक प्लेट नहीं है, किंतु फिर भी कंपन की घटनाएँ होती हैं।
  • मंगल और चंद्रमा पर सतह के ठंडा होने और उसके संकुचन के कारण उत्पन्न तनाव की वज़ह से कंपन की घटना होती है।
  • सतह पर उत्पन्न यह तनाव समय के साथ मज़बूत होता जाता है और भू-पर्पटी को तोड़ने में सक्षम हो जाता है जिसके परिणामस्वरूप कंपन शुरू होता है।

फॉर्म INC-22

  • 31 दिसंबर, 2017 को या उससे पहले निगमित कंपनियों को INC-22 फॉर्म में अपने कार्यालय का स्थान, निदेशकों और व्यापार के प्रमाण के बारे में विवरण प्रदान करना आवश्यक होता है।

ई-वे बिल सिस्टम

हाल ही में वित्त मंत्रालय ने ई-वे बिल प्रणाली में बदलाव किया है, जिसमें ई-वे बिल जनरेट करने हेतु पिन कोड के आधार पर दूरी की स्वतः गणना और एक ही इनवॉइस पर कई बिलों को रोकना भी शामिल है।

  • गौरतलब है कि जीएसटी की चोरी करने वालों पर नकेल कसने के लिये ऐसा किया जा रहा है।
  • इसके अतिरिक्त दो महीनों तक जीएसटी रिटर्न फाइल न करने वालों को माल के परिवहन हेतु ई-वे बिल जनरेट करने से रोक दिया जाएगा।
  • ई-वे बिल, जी.एस.टी. के तहत एक बिल प्रणाली है जिसे  वस्तुओं के हस्तांतरण की स्थिति में जारी किया जाता है।
  • इसमें ट्रांसपोर्ट की जाने वाली वस्तुओं का विवरण तथा उस पर लगने वाले जी.एस.टी. की पूरी जानकारी होती है।
  • नियम के अनुसार ₹50000 से अधिक मूल्य की वस्तु, जिसका हस्तांतरण 10 किलोमीटर से अधिक दूरी तक किया जाना है, पर इसे आरोपित करना आवश्यक होगा।
  • जनता की सुविधा के लिये लिक्विड पेट्रोलियम गैस, खाद्य वस्तुओं, गहने इत्यादि 150 उत्पादों को इससे मुक्त रखा गया है।

डोमखर रॉक आर्ट सैंक्चुरी

यह निचले लद्दाख में डोमखर गाँव में सिंधु नदी के दाहिने किनारे पर एक रॉक आर्ट सैंक्चुरी है।

  • इन चट्टानों पर अंकित पुरातन लिपियाँ 2,000 साल पहले मध्य एशिया में रहने वाली खानाबदोश जनजातियों में पाई जाने वाली लिपियों से मेल खाती हैं।
  • यह रॉक आर्ट उस युग के दौरान इंसानी आवागमन के पैटर्न पर भी प्रकाश डालती है। इस सैंक्चुरी में जानवरों की आकृतियाँ भी है।

रोगाणुरोधी प्रोटीन

हाल ही में वैज्ञानिकों ने अंडे देने वाली एक स्तनपायी, एकिडना के दूध में एक रोगाणुरोधी प्रोटीन प्राप्त किया है।

  • यह प्रोटीन पशुधन पर प्रयुक्त एंटीबायोटिक दवाओं के विकल्प के रूप में काम कर सकता है।

milk

  • एकिडना के दूध में पाया जाने वाला यह प्रोटीन बैक्टीरिया की कई प्रजातियों की कोशिका झिल्ली को क्षतिग्रस्त करते हुए संक्रमण के स्रोत को नष्ट कर सकता है।
  • प्रोटीन का बड़ी मात्रा में उत्पादन करने के कई तरीके हैं, जैसे- ई. कोलाई बैक्टीरिया का उपयोग।
  • वैज्ञानिकों ने पाया कि पशुधन में रोगाणुरोधी प्रतिरोधकों की संख्या बढ़ती जा रही है जिसे रोकने के लिये इस एंटीबायोटिक्स का उपयोग किया जा सकता है।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow