इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

प्रीलिम्स फैक्ट्स: 11 जुलाई, 2019

  • 11 Jul 2019
  • 5 min read

मिशन ‘रक्षा ज्ञान शक्ति’

Mission raksha gyan shakti

इस मिशन को बढ़ावा देने के लिये बौद्धिक संपदा सुविधा सेल (Intellectual Property Facilitation Cell- IPFC), रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence- MoD) और राष्ट्रीय अनुसंधान विकास निगम (National Research Development Corporation- NRDC) के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गए।

  • भारतीय रक्षा उद्योग में नवाचार और बौद्धिक संपदा अधिकारों (IPR) की संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एक बड़ी उपलब्धि प्रदान की है।
  • इस मिशन की शुरुआत 27 नवंबर, 2018 को दिल्ली में की गई थी।
  • इसका उद्देश्य स्वदेशी रक्षा उद्योग में बौद्धिक संपदा अधिकार (Intellectual Property Right- IPR) की संस्कृति को बढ़ावा देना है।
  • इस कार्यक्रम के समन्वय और कार्यान्वयन की ज़िम्मेदारी गुणता आश्वासन महानिदेशालय (Directorate General of Quality Assurance- DGQA) को दी गई थी।

बौद्धिक संपदा अधिकार

Intellectual Property Right- IPR

  • बौद्धिक संपदा अधिकार, निजी अधिकार हैं जो किसी देश की सीमा के भीतर मान्य होते हैं तथा औद्योगिक, वैज्ञानिक, साहित्य और कला के क्षेत्र में व्यक्ति (व्यक्तियों) अथवा कंपनियों की रचनात्मकता अथवा नवप्रयोग के संरक्षण के लिये उन्हें दिये जाते हैं।

विश्व जनसंख्या दिवस

World Population Day

दुनिया भर में बढ़ती जनसंख्या के प्रति लोगों को जागररूक करने के लिये प्रत्येक वर्ष 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है।

  • इस दिन लोगों को परिवार नियोजन, लैंगिक समानता, मानवाधिकार और मातृत्व स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी जाती है।
  • पहली बार 11 जुलाई, 1989 को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया था, उस समय विश्व की जनसंख्या लगभग 500 करोड़ थी। तब से प्रत्येक वर्ष 11 जुलाई को यह दिवस मनाया जाता है।
  • इस दिन बढ़ती जनसंख्या के दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला जाता है और साथ ही लोगों को जनसंख्या पर नियंत्रण रखने के लिये जागरूक किया जाता है।
  • विश्व जनसंख्या दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है जिनमें जनसंख्या वृद्धि की वज़ह से होने वाले खतरों के प्रति लोगों को आगाह किया जाता है।
  • वर्तमान में चीन और भारत दुनिया के सबसे अधिक जनसंख्या वाले देश हैं।
  • वर्तमान में सबसे तेज़ गति से जनसंख्या वृद्धि करने वाला देश नाइजीरिया है जिसके वर्ष 2050 तक अमेरिका को पीछे छोड़ कर तीसरे स्थान पर पहुँचने की संभावना है।
  • दुनिया भर में बुजुर्गों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।
  • वर्ष 1950 में बुजुर्गों से कहीं ज़्यादा संख्या में युवा थे।

रोमिप्लोस्टिम

Romiplostim

ड्रग निर्माता कंपनी इंटास फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड ने इम्यून थ्रोम्बोसाइटोपेनिया (Immune Thrombocytopenia - ITP) के रोगियों के इलाज़ के लिये रोमिप्लोस्टिम (Romiplostim) नामक दवा लॉन्च की है।

  • रोमिप्लोस्टिम दवा वर्तमान दवाओं से काफी सस्ती है।
  • इम्यून थ्रोम्बोसाइटोपेनिया (Immune Thrombocytopenia - ITP) एक ऑटोइम्यून ब्लड डिसऑर्डर (Autoimmune Blood Disorder) है जिसमें रक्त में प्लेटलेट्स की संख्या कम हो जाती है।
  • इस नई दवा की कीमत मौजूदा दवाओं की तुलना में पाँच गुना कम है
  • वर्तमान में इस चिकित्सा पर लगभग 60,000 रुपए प्रतिमाह खर्च होता है, जबकि इस दवा के इस्तेमाल से यह व्यय घटकर 12,000 रुपए हो जाएगा।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow