दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

प्रिलिम्स फैक्ट्स: 02 दिसंबर, 2020

  • 02 Dec 2020
  • 3 min read

BSF स्थापना दिवस

BSF Raising Day

1 दिसंबर, 2020 को नई दिल्ली में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के 56वें 'स्थापना दिवस' कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्रमुख बिंदु

  • भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद भारतीय सीमाओं की रक्षा करने के विशेष उद्देश्य के मद्देनज़र वर्ष 1965 में सीमा सुरक्षा बल (BSF) की स्थापना की गई थी।
  • यह गृह मंत्रालय (MHA) के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत भारत के पाँच केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) में से एक है।
    • अन्य केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल हैं: केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), सशस्त्र सीमा बल (SSB)
  • सीमा सुरक्षा बल (BSF) के 2.65 लाख से अधिक रक्षा कर्मी पाकिस्तान और बांग्लादेश की सीमाओं पर तैनात हैं।
  • सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों को नक्सल विरोधी अभियानों, भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा, भारत-बांग्लादेश अंतर्राष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा (LoC) पर तैनात किया गया है।
  • इसके अंतर्गत एक एयर विंग, मरीन विंग, एक आर्टिलरी रेजिमेंट और कमांडो यूनिट शामिल है।
    • सीमा सुरक्षा बल (BSF) द्वारा अपने अत्याधुनिक जहाज़ों के माध्यम से अरब सागर में सर क्रेक और बंगाल की खाड़ी में सुंदरबन डेल्टा की सुरक्षा की जाती है।
    • कानून व्यवस्था बनाए रखने और शांतिपूर्ण चुनाव कराने में राज्य प्रशासन की मदद करने में भी BSF की काफी महत्त्वपूर्ण भूमिका है।
    • इसके अलावा सीमा सुरक्षा बल (BSF) आवश्यकता पड़ने पर प्राकृतिक आपदा के दौरान मानवीय जीवन को बचाने का कार्य भी करता है।
  • यह प्रत्येक वर्ष अपने प्रशिक्षित कर्मियों की एक बड़ी टुकड़ी को संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों में भी भेजता है।
  • सीमा सुरक्षा बल (BSF) को घुसपैठ, तस्करी और सैन्य हमलों के खिलाफ फर्स्ट लाइन ऑफ डिफेंस के तौर पर पर भी जाना जाता है।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow