इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


विविध

प्रीलिम्स फैक्ट्स : 2 जनवरी, 2019

  • 02 Jan 2019
  • 5 min read

सिनेरियस गिद्ध


हाल ही में झारखंड के हजारीबाग में दो सिनेरियस गिद्ध (Aegypius monachus-एजिपियस मोनाशस) देखे गए।

  • एजिपियस मोनाशस लैटिन भाषा से लिया गया नाम है जिसका तात्पर्य ‘हूड वाला’ होता है।
  • आमतौर पर सर्दियों के दौरान काले रंग व गुलाबी चोंच वाला यह सिनेरियस गिद्ध (Cinereous vulture) यूरोप और एशिया के पहाड़ी क्षेत्रों से भारत जैसे गर्म स्थानों में पलायन करता है।

cinereous vulture

  • इस प्रवासी पक्षी के बारे में ज्ञात रिकॉर्ड से पता चला है कि यह भारत के उत्तरी हिस्सों में राजस्थान तक आता है लेकिन झारखंड के हजारीबाग में इसे देखा जाना बर्ड वॉचर्स और शोधकर्त्ताओं को चौंकाने वाला है।
  • सिनेरियस गिद्ध को IUCN की लाल सूची में निकट-संकट (Near Threatened या NT) के रूप में वर्गीकृत किया गया है।
  • भारत में गिद्धों की नौ प्रजातियाँ पाई जाती हैं और इन पक्षियों की आबादी घटती जा रही है। भारत ने देश के कई हिस्सों में प्रजनन केंद्रों के माध्यम से इनके संरक्षण की योजना शुरू की है।

एकल खिड़की हब ‘परिवेश’

      • ‘परिवेश’ (PARIVESH: Pro-Active and Responsive facilitation by Interactive, Virtuous and Environmental Single-window Hub) को राज्य सरकारें 15 जनवरी तक शुरू कर देंगी।
      • प्रशिक्षण जारी है-

♦ परिवेश स्कीम केंद्र स्तर पर शुरू की जा चुकी है और राज्यों ने भी इसे 15 जनवरी तक शुरू करने की योजना बना ली है। इस स्कीम को सबसे पहले गुजरात में शुरू करने की योजना है।


क्या है परिवेश?

      • ‘परिवेश’ को विश्व जैव ईंधन दिवस के अवसर पर शुरू किया गया था जो एकीकृत पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली हेतु एकल खिड़की सुविधा है।
      • प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए इस सुविधा को विकसित किया गया है।

parivesh

      • इसमें न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन के विचार को भी शामिल किया गया है।
      • परिवेश के माध्यम से प्रधानमंत्री के ई-शासन के सपने को पूरा करने का प्रयास किया गया है।
      • परिवेश के माध्यम से पर्यावरण मंत्रालय, नियामक न होकर एक सुविधा प्रदान करने वाला मंत्रालय हो गया है।
      • केंद्र, राज्य और ज़िला स्तर पर विभागों द्वारा विभिन्न प्रकार की स्वीकृतियों के लिये (पर्यावरण, वन, वन्यजीव और तटीय क्षेत्र स्वीकृतियाँ ) आवेदन जमा करने, आवेदनों की निगरानी और मंत्रालय द्वारा प्रस्तावों का प्रबंधन करने की संपूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन हो गई है।
      • राष्ट्रीय सूचना-विज्ञान केंद्र (NIC), नई दिल्ली के तकनीकी सहयोग से पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने इस प्रणाली को डिज़ाइन और विकसित किया है।
      • ‘परिवेश’ की एक महत्त्वपूर्ण विशेषता, सभी प्रकार की स्वीकृतियों के लिये एकल पंजीयन है।

पांडा बॉण्ड (Panda Bond)


पाकिस्तान की कैबिनेट ने चीन के पूँजी बाज़ारों से ऋण लेने के लिए पहली बार रेनमिम्बी मुद्रा बॉण्ड जारी करने को मंज़ूरी दे दी है।

      • इस फैसले के ज़रिये पाकिस्तान ने चीन की मुद्रा रेनमिम्बी (RENMINBI) को अमेरिकी डॉलर के बराबर का दर्जा देने के लिए कदम आगे बढ़ाया है।
      • पाकिस्तान का उद्देश्य इस बॉण्ड के ज़रिये चीन के पूँजी बाज़ार से 500 मिलियन से 1 बिलियन अमेरिकी डॉलर की राशि एकत्र करना है।
      • अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम (International Finance Corporation) और एशियाई विकास बैंक (Asian Development Bank) दोनों ने पहली बार अक्तूबर 2005 में एक ही दिन दो पांडा बॉण्ड (Panda Bond) जारी किये थे।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2