इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

प्रिलिम्स फैक्ट: 12 फरवरी, 2021

  • 12 Feb 2021
  • 3 min read
  • ट्रोपेक्स 21

ट्रोपेक्स 21

(TROPEX 21)

वर्तमान में भारतीय नौसेना की सबसे बड़ी द्विवार्षिक 'थिएटर लेवल ऑपरेशनल रेडीनेस एक्सरसाइज़ (TROPEX) हिंद महासागर क्षेत्र में जारी है।

यह सैन्य अभ्यास जनवरी में प्रारंभ हुआ था और इसका समापन फरवरी के तीसरे सप्ताह में होगा।

प्रमुख बिंदु:

  • विषय/थीम:
    • ‘युद्ध तत्पर, विश्वसनीय और एकजुट बल’ (Combat Ready, Credible and Cohesive force)।
  • प्रतिभागी:
    • भारतीय नौसेना, तटरक्षक, 13 तटीय राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की समुद्री पुलिस के साथ समुद्री क्षेत्र के अन्य हितधारक।
  • ‘सी विजिल’ (Sea Vigil):
    • पहले चरण में भारतीय नौसेना ने 12-13 जनवरी, 2021 को भारत के पूरे तटीय क्षेत्र और द्वीप क्षेत्रों में तटीय रक्षा अभ्यास ‘सी विजिल’ का आयोजन किया था।
    • सी विजिल अभ्यास के बाद बड़े पैमाने पर तीनों सेनाओं के संयुक्त अभ्यास एम्फेक्स-21 (AMPHEX-21) का आयोजन किया गया था।
  • अवस्थिति:
    • इस सैन्य अभ्यास को हिंद महासागर क्षेत्र के एक विशाल भौगोलिक क्षेत्र में आयोजित किया जा रहा है।
  • आयोजन और निगरानी:
    • TROPEX की देखरेख पोर्ट ब्लेयर में स्थित भारतीय सशस्त्र बलों की एकमात्र त्रि-सेवा थियेटर कमान और भारतीय नौसेना (पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिणी नौसेना कमान) की तीनों
    • कमानों की भागीदारी के साथ नौसेना मुख्यालय द्वारा की जा रही है।
  • उद्देश्य:
    • शांति और स्थिरता को बढ़ावा देना: थियेटर स्तर के अभ्यास का उद्देश्य नौसेना की आक्रामक-रक्षा क्षमताओं का परीक्षण करना, समुद्री क्षेत्र में राष्ट्रीय हितों की रक्षा करना और हिंद महासागर क्षेत्र में स्थिरता तथा शांति को बढ़ावा देना है।
    • तटीय रक्षा सेटअप: इस अभ्यास का उद्देश्य देश के तटीय रक्षा सेटअप का परीक्षण करना और उसे मान्यता देना है, गौरतलब है कि मुंबई में 26/11 आतंकवादी हमलों के बाद तटीय रक्षा सेटअप में व्यापक सुधार किया गया था।
    • युद्ध तत्परता: इसका उद्देश्य वर्तमान भू रणनीतिक वातावरण के संदर्भ में निर्धारित एक जटिल बहु-आयामी परिदृश्य में नौसेना की लड़ाकू क्षमता का परीक्षण करना है।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2