ध्यान दें:





डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

नभमित्र एप्लीकेशन

  • 04 Nov 2024
  • 2 min read

स्रोत: पी.आई.बी. 

हाल ही में नभमित्र एप्लीकेशन ने वेसल कम्युनिकेशन और सपोर्ट सिस्टम का उपयोग करके चक्रवात दाना के दौरान समुद्र में मछुआरों की सहायता की।

  • नभमित्र जहाज़ की स्थिति, मार्ग और गति की वास्तविक समय में निगरानी करने की सुविधा प्रदान करता है, जिससे चक्रवात जैसी प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों के दौरान मछुआरों को सुरक्षित रूप से तट पर लौटने में सहायता मिलती है।
  • यह मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय की एक पहल है जिसमें स्वदेशी ट्रांसपोंडर प्रौद्योगिकी का उपयोग किया गया है।
  • परंपरागत रूप से, अधिकारी जहाजों से संपर्क करने के लिये अति उच्च आवृत्ति रेडियो तरंगों और फोन कॉल पर निर्भर थे, लेकिन मोबाइल नेटवर्क की अनुपस्थिति के कारण दूर के जल में मछली पकड़ने वाली नौकाओं का पता लगाना मुश्किल था।

और पढ़ें: मछुआरों के लिये संकट चेतावनी ट्रांसमीटर

close
Share Page
images-2
images-2