इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

मेरी लाइफ एप

  • 16 May 2023
  • 6 min read

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून को) से पहले जलवायु परिवर्तन हेतु युवाओं को एकजुट के लिये "मेरी लाइफ" (Meri LiFE) नामक मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च किया है।

  • मंत्रालय ने लाइफ के लिये दो समर्पित पोर्टल विकसित किये हैं: मिशन लाइफ पोर्टल और मेरी लाइफ पोर्टल।

मेरी लाइफ (LiFE) एप का लक्ष्य: 

  • मेरी लाइफ एप का उद्देश्य दैनिक जीवन में सरल कार्यों के प्रभाव पर ज़ोर देकर पर्यावरण को बचाने में नागरिकों, विशेष रूप से युवा लोगों की शक्ति का प्रदर्शन करना है।
    • एप मिशन LiFE को प्रगति की निगरानी करने हेतु एक संगठित साधन प्रदान करके पर्यावरण के लिये जीवनशैली (Lifestyle for Environment- LiFE) हेतु एक राष्ट्रीय आंदोलन को उत्प्रेरित करने के लिये डिज़ाइन किया गया है।
  • यह उपयोगकर्त्ताओं को पाँच थीम के तहत जीवन से संबंधित कार्यों की एक शृंखला में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित करता है, ये थीम हैं-  ऊर्जा बचाओ, जल बचाओ, एकल उपयोग प्लास्टिक को कम करो, सतत् खाद्य प्रणाली को अपनाओ और स्वस्थ जीवन शैली को अपनाओ।
    • सफलतापूर्वक साइन-अप के बाद उपयोगकर्त्ताओं को गेम जैसे अनुभव के माध्यम से निर्देशित किया जाता है कि वे 5 फॉर 5 चुनौती में भाग लें और 5 जून, 2023 तक पाँच LiFE कार्रवाई करें।  

पर्यावरण के लिये जीवनशैली (LiFE) मिशन:  

  • भारत के प्रधानमंत्री द्वारा 1 नवंबर, 2021 को ग्लासगो में 26वें संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP26) में LiFE का विचार पेश किया गया था।
  • LiFE मिशन का उद्देश्य सामूहिक कार्रवाई की शक्ति का उपयोग करना और विश्व भर में लोगों को अपने दैनिक जीवन में सरल जलवायु-अनुकूल कार्य करने के लिये प्रेरित करना है।
    • यह जलवायु से संबंधित सामाजिक मानदंडों को प्रभावित करने के लिये सामाजिक नेटवर्क की ताकत का लाभ उठाने का प्रयास करता है।
  • इस मिशन की योजना व्यक्तियों का एक वैश्विक नेटवर्क बनाने और उसका पोषण करने की है, जिसका नाम 'प्रो-प्लैनेट पीपल' (P3) है। P3 पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली को अपनाने और बढ़ावा देने के लिये एक साझा प्रतिबद्धता होगी।
    • P3 समुदाय के माध्यम से यह मिशन एक पारिस्थितिकी तंत्र बनाने का प्रयास करता है जो पर्यावरण के अनुकूल व्यवहारों को आत्मकेंद्रित होने के लिये सुदृढ़ और सक्षम करेगा। 
  • इस मिशन ने चक्रीय अर्थव्यवस्था के साथ प्रचलित 'यूज़-एंड-डिस्पोज़' अर्थव्यवस्था को बदलने की कल्पना की है जिसमें विचारहीन और हानिकारक उपभोग के बजाय सचेत और सुविचारित उपयोग पर ज़ोर दिया जाएगा।

विश्व पर्यावरण दिवस 2023: 

  • परिचय:  
    • विश्व पर्यावरण दिवस की स्थापना 5 जून, 1974 को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा की गई थी। यह जागरूकता बढ़ाने और पर्यावरणीय मुद्दों पर कार्यवाही करने के लिये एक वैश्विक मंच के रूप में कार्य करता है।  
  • 2023 के लिये थीम: 
    • विश्व पर्यावरण दिवस 2023 का विषय प्लास्टिक प्रदूषण का समाधान है, जो मिशन LiFE के सात विषयों में से एक के साथ संरेखित है: "एकल उपयोग वाली प्लास्टिक वस्तुओं के उपयोग को कम करना।" 
    • प्रत्येक वर्ष 400 मिलियन टन से अधिक प्लास्टिक का उत्पादन होता है, जिसमें से आधे को केवल एक बार उपयोग करने के लिये डिज़ाइन किया गया है। इसमें से 10 फीसदी से भी कम को रिसाइकिल किया जाता है। अनुमानित 19-23 मिलियन टन झीलों, नदियों और समुद्रों में समाप्त हो जाता है।
  • मेज़बान:  
    • यह कोत दिव्वार (Côte d'Ivoire) द्वारा नीदरलैंड के साथ साझेदारी में आयोजित किया जाता है।
      • भारत ने थीम के रूप में "बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन" के साथ वर्ष 2018 विश्व पर्यावरण दिवस की मेज़बानी की।

  UPSC सिविल सेवा परीक्षा, पिछले वर्ष के प्रश्न  

प्रिलिम्स:

प्रश्न. UNEP द्वारा समर्थित 'कॉमन कार्बन मीट्रिक' को किसके लिये विकसित किया गया है?  (2021)
 

(a) दुनिया भर में निर्माण कार्यों के कार्बन फुटप्रिंट का आकलन करना।
(b) दुनिया भर में वाणिज्यिक फैनिंग संस्थाओं को कार्बन उत्सर्जन व्यापार में प्रवेश करने में सक्षम बनाना।
(c) सरकारों को अपने देशों के कारण समग्र कार्बन फुटप्रिंट का आकलन करने में सक्षम बनाना। 
(d) एक इकाई समय में दुनिया द्वारा जीवाश्म ईंधन के उपयोग के कारण होने वाले समग्र कार्बन फुटप्रिंट का आकलन करना । 

उत्तर: (a)

स्रोत: पी.आई.बी

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow