प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 10 जून से शुरू :   संपर्क करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

मैराथन

  • 12 Oct 2022
  • 8 min read

केन्या के इलिउड किपचोगे (Eliud Kipchoge), जिन्हें विश्व का सबसे महान मैराथन धावक माना जाता है, ने बर्लिन मैराथन में अपने ही विश्व रिकॉर्ड को 30 सेकंड से तोड़ दिया।

  • चार वर्ष पूर्व बर्लिन में उनके 02:01:39 सेट में यह एक बड़ा सुधार था।
  • सपाट चिकनी सड़कों के कारण बर्लिन मैराथन कोर्स को दुनिया में सबसे तेज़ माना जाता है।

मैराथन:

  • उत्पत्ति:
    • मैराथन शब्द एक ग्रीक किंवदंती से आया है, जो फीडिपिड्स (Pheidippides) की कहानी बताता है, जो 490 ईसा पूर्व में मैराथन के मैदानों से एथेंस तक दौड़कर फारसी सेना पर यूनानियों की जीत की खबर पहुँचाने के लिये दौड़ा था।
    • इसी कहानी पर आधारित यह दौड़ पहली बार वर्ष 1896 में ओलंपिक खेलों में पेश की गई थी।
  • परिचय:
    • यह एक ऐसी दौड़ है जिसमें लोग 42 किलोमीटर या लगभग 26 मील की दूरी तक सड़कों पर दौड़ते हैं।
    • यह एक ऐसी गतिविधि है जिसे पूरा होने में लंबा समय लगता है और इसके लिये बहुत अधिक ऊर्जा एवं दृढ़ संकल्प की आवश्यकता होती है।
  • अन्य महत्त्वपूर्ण एथलीट:
    • अब तक के सबसे महान मैराथन धावकों में से एक इथियोपिया के अबेबे बिकिला (Abebe Bikila) थे।
      • वह वर्ष 1960 के रोम खेलों में रिकॉर्ड समय में मैराथन जीतकर ओलंपिक स्वर्ण जीतने वाले पहले अश्वेत अफ्रीकी बने।
    • चार वर्ष बाद वह खिताब की सफलतापूर्वक रक्षा करने वाले इतिहास के पहले व्यक्ति बन गए।

  UPSC सिविल सेवा परीक्षा विगत वर्षों के प्रश्न (PYQs)  

प्रश्न. वर्ष 2000 में स्थापित लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये: (2021)

  1. अमेरिकी गोल्फर टाइगर वुड्स इस पुरस्कार के पहले विजेता थे।
  2. यह पुरस्कार अब तक ज़्यादातर 'फॉर्मूला वन' के खिलाड़ियों को ही मिला है।
  3. रोजर फेडरर को यह पुरस्कार दूसरों की तुलना में सबसे अधिक बार मिला है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?

(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3

उत्तर: (c)

व्याख्या:

  • लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स प्रमुख वैश्विक खेल पुरस्कार हैं। पहली बार वर्ष 2000 में आयोजित यह वार्षिक पुरस्कार वर्ष के सबसे प्रमुख और प्रेरणादायक विजेता खिलाडी का सम्मान करता है एवं लॉरियस स्पोर्ट फॉर गुड के कार्यों को प्रदर्शित करता है।
  • अमेरिकी गोल्फर टाइगर वुड्स इस पुरस्कार के पहले विजेता थे। अत: कथन 1 सही है।
  • यह पुरस्कार अब तक ज़्यादातर पुरुष फुटबॉल टीम (6 बार) के खिलाड़ियों को मिला है। अतः कथन 2 सही नहीं है।
  • यह पुरस्कार रोजर फेडरर ने सर्वाधिक (5) बार प्राप्त किया है, इसके बाद उसैन बोल्ट (4 बार) और नोवाक जोकोविच (4 बार) का स्थान है। अत: कथन 3 सही है।

प्रश्न. 32वें ग्रीष्मकालीन ओलंपिक के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. इस ओलंपिक का आधिकारिक आदर्श वाक्य- 'एक नई दुनिया' है।
  2. इस ओलंपिक में स्पोर्ट क्लाइंबिंग, सर्फिंग, स्केटबोर्डिंग, कराटे और बेसबॉल खेलों को शामिल किया गया है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2

उत्तर: (b)

व्याख्या:

  • 32वें ग्रीष्मकालीन ओलंपियाड (टोक्यो 2020) को 23 जुलाई से 8 अगस्त, 2021 तक आयोजित किया गया था। ओलंपिक खेल वर्ष 1948 से प्रत्येक चार वर्ष में आयोजित किये जाते हैं। हालाँकि टोक्यो ओलंपिक खेल, 2020 के आयोजन को कोविड महामारी के कारण वर्ष 2021 तक के लिये स्थगित कर दिया गया था।
  • ओलंपिक खेल, 2020 के लिये आधिकारिक आदर्श वाक्य- "यूनाइटेड बाय इमोशन"(United by Emotion) था। इस आदर्श वाक्य ने विविध पृष्ठभूमि के लोगों को एक साथ लाने के लिये खेल की क्षमता पर बल दिया और उन्हें इस तरह से जुड़ने एवं जश्न मनाने की अनुमति दी जो प्रचलित मतभेदों से परे हो। अतः कथन 1 सही नहीं है।
  • टोक्यो ओलंपिक खेल, 2020 में रग्बी, स्पोर्ट क्लाइंबिंग, फेंसिंग, फुटबॉल, स्केटबोर्डिंग, हैंडबॉल, सर्फिंग, कराटे, बेसबॉल सहित कुल 46 ओलंपिक खेलों को शामिल किया गया। अत: कथन 2 सही है।

प्रश्न. आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:

  1. विजेता का निर्णय टीमों द्वारा जीते गए मैचों की संख्या के आधार पर किया गया।
  2. न्यूज़ीलैंड इंग्लैंड से आगे था क्योंकि उसने इंग्लैंड से ज़्यादा मैच जीते थे।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2

उत्तर: (d)

व्याख्या:

  • वर्ष 2021-2023 ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप इसका दूसरा संस्करण है। यह 4 अगस्त, 2021 को शुरू हुआ तथा 31 मार्च, 2023 को समाप्त होगा।
  • ICC ने 2020 में घोषणा की थी कि फाइनल में पहुँचने वाली टीम का फैसला उसके द्वारा पिछले मैच में अर्जित अंकों के प्रतिशत के आधार पर किया जाएगा। प्रति टेस्ट उपलब्ध अंकों को एकसमान कर दिया गया है। यह प्रणाली किसी भी समय टीमों के सापेक्ष प्रदर्शन की तुलना करने की अनुमति देती है, जिसका अर्थ है कि किसी भी कारण से किसी भी मैच या शृंखला को रद्द करना अंक तालिका को सीधे प्रभावित नहीं करता है। अतः कथन 1 सही नहीं है।
  • न्यूज़ीलैंड फाइनल के लिये अर्हता प्राप्त करने वाली पहली टीम थी। यह 22 मैच खेलकर 126 अंक अर्जित करने के कारण इंग्लैंड से आगे थी। वहीं इंग्लैंड को 35 मैच खेलकर 107 अंक ही मिले हैं। अतः कथन 2 सही नहीं है।

अतः विकल्प (D) सही है।

स्रोत: इंडियन एक्सप्रेस

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2