रैपिड फायर
अंतर्राष्ट्रीय चंद्रमा दिवस
- 22 Jul 2025
- 2 min read
स्रोत: द हिंदू
20 जुलाई को प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय चंद्रमा दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो वर्ष 1969 में अपोलो 11 मिशन द्वारा चंद्रमा पर पहली बार मानव के उतरने की ऐतिहासिक घटना को स्मरण किया जाता है।
अंतरिक्ष अन्वेषण में वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देने के लिये बाह्य अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण उपयोग समिति (COPUOS) की सिफारिश के बाद, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2021 में इस दिवस को आधिकारिक रूप से मान्यता दी।
अपोलो 11 मिशन
- 16 जुलाई, 1969 को नासा द्वारा प्रक्षेपित अपोलो 11, चंद्रमा पर उतरने और सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर लौटने वाला पहला सफल मानवयुक्त मिशन था।
- 20 जुलाई, 1969 को अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग और बज़ ऑल्ड्रिन चंद्रमा की सतह पर कदम रखने वाले पहले मानव बने, जबकि माइकल कॉलिन्स कमांड मॉड्यूल में चंद्रमा की कक्षा में बने रहे।
- कुल मिलाकर अपोलो कार्यक्रम के तहत छह सफल चंद्रमा पर उतरने वाले मिशन हुए: अपोलो 11, 12, 14, 15, 16, और 17।
भारत का चंद्र मिशन
- भारत के चंद्र मिशन चंद्रयान-1 (2008) से शुरू हुए, जिसने चंद्रमा पर पानी की खोज की, इसके बाद चंद्रयान-2 (2019) आया, जिसका ऑर्बिटर असफल लैंडिंग के बावजूद सक्रिय रहा।
- चंद्रयान-3 (2023) ने दक्षिणी ध्रुव पर ऐतिहासिक सॉफ्ट लैंडिंग की, जिससे भारत ऐसा करने वाला पहला देश (चंद्रमा पर उतरने वाला चौथा देश) बन गया।
- आगामी मिशनों में चंद्रयान-4 (2027) है जो चंद्रमा से नमूना वापस लाने का कार्य करेगा तथा चंद्रयान-5 (LUPEX), जो जापान (JAXA) के साथ संयुक्त मिशन है और चंद्रमा पर पानी एवं बर्फ का अध्ययन करेगा, जिसे वर्ष 2027–28 में लॉन्च करने की योजना है।
और पढ़ें: चंद्रयान-5 (LUPEX)