ध्यान दें:





डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

संसद का मानसून सत्र 2025

  • 23 Jul 2025
  • 41 min read

स्रोत: पीआईबी

चर्चा में क्यों?

संसद का 2025 का मानसून सत्र प्रारंभ हो गया है। इस सत्र के दौरान, 'बिल्स ऑफ लैडिंग, 2025' विधेयक (जो पहले लोकसभा में पारित हो चुका था), राज्यसभा द्वारा भी अनुमोदित कर दिया गया

संसद के सत्र क्या होते हैं?

सत्र (Session) का तात्पर्य एक सदन की पहली बैठक से लेकर उसके स्थगन (प्रोरोगेशन) तक की अवधि से है। अवकाश (Recess) वह अवधि होती है जो स्थगन और संसद की पुनः बैठक के बीच होती है।

  • भारत में सामान्यतः वर्ष में तीन सत्र होते हैं:
    • बजट सत्र (फरवरी – मई)
    • मानसून सत्र (जुलाई – अगस्त)
    • शीतकालीन सत्र (नवंबर – दिसंबर)
  • विशेष सत्र (Special Sessions): विशेष सत्र नियमित बजट, मानसून और शीतकालीन सत्र के अतिरिक्त बुलाए जाते हैं। इन्हें किसी अत्यावश्यक, असाधारण या ऐतिहासिक विषय पर चर्चा के लिये आहूत किया जाता है, जैसे वर्ष 1962 का भारत-चीन युद्ध
  • प्रमुख संसदीय प्रक्रियाएँ:
    • आहूत (Summoning): संविधान के अनुच्छेद 85 के तहत, राष्ट्रपति संसद के प्रत्येक सदन को आहूत  (समन) भेजते हैं। जिसमे यह सुनिश्चित किया जाता है कि दो सत्रों के बीच का अंतराल छह महीने से अधिक न हो
      • हालाँकि संविधान में सत्रों की संख्या या बैठकों के दिनों की स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है, संसद सामान्यतः तीन बार बैठती है।
    • स्थगन (Adjournment): स्थगन: यह पीठासीन अधिकारी द्वारा संसदीय बैठक को अस्थायी रूप से स्थगित करने को संदर्भित करता है। यह अल्पावधि के लिये या पूरे दिन के लिये हो सकता है।
      • अनिश्चित काल के लिये स्थगन (स्थगन सिने डाई) का अर्थ होता है बिना अगली तिथि घोषित किये स्थगन।
      • इससे सत्र समाप्त नहीं होता है तथा सदन की पुनः बैठक होने पर लंबित कार्य पुनः शुरू हो जाता है।
    • सत्रावसान (Prorogation): यह संसद सत्र का औपचारिक समापन होता है, जिसे राष्ट्रपति द्वारा किया जाता है। स्थगन के बाद, सदन की अगली बैठक तभी हो सकती है जब राष्ट्रपति द्वारा पुनः समन किया जाए।
    • विघटन (Dissolution): राज्यसभा, जो एक स्थायी निकाय है, के विपरीत, लोकसभा के कार्यकाल की समाप्ति को विघटन कहते हैं। यह निम्नलिखित परिस्थितियों में होता है: -
      • 5 वर्षों के बाद, और आपातकाल के दौरान विस्तारित अवधि के बाद, या अनुच्छेद 85 (2) के तहत राष्ट्रपति की शक्ति के माध्यम से।
      • राष्ट्रपति के पास लोकसभा को भंग करने की शक्ति है।
        • विघटन होने पर, राज्यसभा में प्रस्तुत विधेयकों को छोड़कर, जो लोकसभा द्वारा पारित नहीं किये गए हैं, सभी लंबित कार्य समाप्त हो जाते हैं।
        • मंत्रियों द्वारा सदन में दिये गए आश्वासन, यदि अमल में नहीं आए हों, वे यथावत रहते हैं।
    • गणपूर्ति (Quorum): संसद के किसी भी सदन की बैठक के संचालन के लिये उपस्थित सदस्यों की न्यूनतम संख्या को गणपूर्ति (कोरम) कहते हैं। संविधान के अनुसार, यह सदन की कुल सदस्य संख्या का दसवाँ भाग है।
      • अतः लोकसभा में 55 सदस्य और राज्यसभा में 25 सदस्य अपनी-अपनी बैठकों के लिये गणपूर्ति सुनिश्चित करते हैं।

बिल्स ऑफ लैडिंग, 2025 विधेयक

  • बिल ऑफ लेडिंग (BoL) समुद्री व्यापार में एक महत्त्वपूर्ण दस्तावेज़ होता है, जो लदे हुए माल का प्रमाण, उसके विवरण का रिकॉर्ड और स्वामित्व के अधिकार का दस्तावेज़ होता है।
  • 'बिल्स ऑफ लैडिंग, 2025' विधेयक का उद्देश्य औपनिवेशिक काल के इंडियन  बिल्स ऑफ लैडिंग अधिनियम, 1856 को प्रतिस्थापित करना है, ताकि शिपिंग दस्तावेज़ों को नियंत्रित करने वाले कानूनी ढाँचे को आधुनिक बनाया जा सके।
  • यह विधेयक बिल ऑफ लेडिंग को माल के प्रेषण का निर्णायक प्रमाण मान्यता देता है, प्राप्तकर्त्ताओं/हस्तांतरितों के अधिकारों और दायित्वों को स्पष्ट करता है तथा इसके कार्यान्वयन हेतु पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय को अधिकार प्रदान करता है।
  • इसका उद्देश्य कानूनी स्पष्टता बढ़ाना, विवादों को कम करना और भारत के नौवहन कानूनों को वैश्विक व्यापार मानकों के अनुरूप बनाकर ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस को प्रोत्साहित करना है।

  UPSC सिविल सेवा परीक्षा, विगत वर्ष के प्रश्न (PYQ)  

प्रिलिम्स

प्रश्न.  हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी (IONS) के संबंध में निम्नलिखित पर विचार कीजिये: (वर्ष 2017)

  1. INOS का उद्घाटन वर्ष 2015 में भारतीय नौसेना की अध्यक्षता में भारत में आयोजित किया गया था।
  2.  INOS एक स्वैच्छिक पहल है जो हिंद महासागर क्षेत्र के तटीय राष्ट्रों की नौसेनाओं के बीच समुद्री सहयोग को बढ़ाने का प्रयास करती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) 1 और 2 दोनों
(D) न तो 1 और न ही 2

उत्तर: (b) 


प्रश्न. 'क्षेत्रीय सहयोग के लिये इंडियन ओशन रिम एसोसिएशन फॉर रीजनल को-ऑपरेशन (IOR_ARC)' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये: (2015)

  1. इसकी स्थापना हाल ही में घटित समुद्री डकैती की घटनाओं और तेल अधिप्लाव (आयल स्पिल्स) की दुर्घटनाओं के प्रतिक्रियास्वरूप की गई है। 
  2.  यह एक ऐसी मैत्री है जो केवल समुद्री सुरक्षा हेतु है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2

उत्तर: (d)


प्रश्न. दक्षिण-पूर्व एशिया ने भू-स्थानिक रूप से महत्त्वपूर्ण क्षेत्र के रूप में अंतरिक्ष और समय पर वैश्विक समुदाय का ध्यान आकर्षित किया है। निम्नलिखित में से कौन-सी इस वैश्विक परिप्रेक्ष्य के लिये सबसे ठोस व्याख्या है? (2011) 

(a) द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान यह सबसे गर्म थिएटर था।
(b) चीन और भारत की एशियाई शक्तियों के बीच इसका स्थान।
(c) यह शीत युद्ध के समय में महाशक्ति टकराव का अखाड़ा था।
(d) प्रशांत और भारतीय महासागरों तथा इसके पूर्व-प्रख्यात समुद्री चरित्र के बीच इसका स्थान। 

उत्तर: (d)

close
Share Page
images-2
images-2