इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

इंडियन फ्लाइंग फॉक्स बैट: टेरोपस गिगेंटस

  • 17 Aug 2023
  • 5 min read

भारतीय विज्ञान संस्थान और भारतीय वन्यजीव संस्थान के पारिस्थितिक विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा किये गए एक हालिया अध्ययन में फूलों का रस (Nectar) और फल खाने वाली भारत की सबसे बड़ी चमगादड़ प्रजाति फ्लाइंग फॉक्स बैट (Pteropus giganteus) के विषय में नई जानकारियाँ प्राप्त हुई हैं। 

  • फ्लाइंग फॉक्स बैट रात के समय में विचरण गतिविधि के अतिरिक्त दिन की अवधि का एक बड़ा हिस्सा वातावरण की निगरानी करने में बिताते हुए पाए गए।

अध्ययन के प्रमुख बिंदु: 

  • अध्ययन से पता चला है कि अपने रात्रिचर स्वभाव के विपरीत टेरोपस गिगेंटस दिन के समय में अधिक सतर्क देखे गए हैं, दिन की लगभग 7% अवधि वे किसी भी प्रकार के खतरे का आकलन करने में व्यतीत करते हैं।
  • यह अध्ययन चमगादड़ों की इस प्रजाति की सामाजिक सतर्कता (आस-पास के अन्य जीवों के साथ किसी प्रकार के संघर्ष संबंधी निगरानी) और पर्यावरणीय सतर्कता (आस-पास के जोखिमों के संकेतों पर नज़र रखना) के बीच अंतर-बोध को दर्शाता है
  • इस अध्ययन में पाया गया है कि वृक्षों के बीच चमगादड़ों की स्थानिक स्थिति के आधार पर सतर्कता का स्तर अलग-अलग होता है, जो उनके संबंध में कोर प्रभाव के अनुमान की पुष्टि करता है।
  • इन चमगादड़ों को फूलों का रस और फल खाने वाली प्रमुख प्रजाति के रूप में जाना जाता है, जो  परागणक के रूप में और बीज फैलाव में महत्त्वपूर्ण योगदान देते हैं, इस प्रकार पारिस्थितिकी तंत्र के स्वास्थ्य और जैव विविधता को बनाए रखने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
    • कीस्टोन प्रजाति (Keystone Species) वह है जो अपनी प्रचुरता के सापेक्ष प्राकृतिक पर्यावरण पर असमान रूप से बड़ा प्रभाव डालती है, एक पारिस्थितिकी तंत्र में कई अन्य जीवों को प्रभावित करती है तथा एक पारिस्थितिक समुदाय में अन्य प्रजातियों के प्रकार और संख्या को निर्धारित करने में सहायता करती है।
  • यह निष्कर्ष इसकी पारिस्थितिक भूमिका के संरक्षण तथा पारिस्थितिकी तंत्र के समग्र संतुलन को सुनिश्चित करने के लिये टेरोपस गिगेंटस (Pteropus Giganteus) और इसके निवास स्थान की रक्षा करने की तात्कालिकता पर ज़ोर देते हैं।

टेरोपस गिगेंटस के बारे में मुख्य तथ्य:

  • परिचय:
    • टेरोपस गिगेंटस, जिसे आमतौर पर इंडियन फ्लाइंग फॉक्स (Indian Flying Fox) के रूप में जाना जाता है, मूल रूप से भारतीय उपमहाद्वीप की एक उल्लेखनीय चमगादड़ प्रजाति है।
  • संरचना:
    • टेरोपस गिगेंटस की विशेषता इसका बड़ा आकार और लोमड़ी जैसा चेहरा है।
    • आमतौर पर इसके शरीर पर गहरे भूरे या काले रंग के साथ प्राय: एक पीले रंग का आवरण (पेरोपस जीनस का विशिष्ट) देखा जाता है।
    • नर का आकार आमतौर पर मादाओं से बड़ा होता है।
  • भौगोलिक सीमा:
    • टेरोपस गिगेंटस दक्षिण-मध्य एशिया के उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में, पाकिस्तान से चीन तक और सुदूर दक्षिण में मालदीव द्वीप समूह तक पाया जाता है।
  • प्राकृतिक वास:
    • ये जंगलों और दलदलों में पाए जाते हैं। इनके बड़े समूह बरगद, अंजीर और इमली जैसे पेड़ों पर बसेरा करते हैं। इनका बसेरा आमतौर पर पानी के जलाशय के आसपास पेड़ों पर होता है।
  • संरक्षण की स्थिति:
  • नकारात्मक प्रभाव:
    • इंडियन फ्लाइंग फॉक्स को कृमिनाशक माना जाता है, जो फलों के बगीचों को व्यापक स्तर पर नुकसान पहुँचाते हैं, इसलिये कई क्षेत्रों में इन्हें कीट कहा जाता है। इन्हें बीमारी फैलाने के लिये भी ज़िम्मेदार माना जाता है, विशेषकर निपाह वायरस (Nipah virus), जो मनुष्यों में बीमारी और मृत्यु का कारण बनता है।

स्रोत: द हिंदू

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2