दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

HADR अभ्यास समन्वय-2022

  • 25 Nov 2022
  • 2 min read

भारतीय वायु सेना (Indian Air Force- IAF) 28 से 30 नवंबर, 2022 तक वायु सेना स्टेशन आगरा में मानवीय सहायता और आपदा राहत (Humanitarian Assistance and Disaster Relief- HADR) अभ्यास 'समन्वय-2022' का आयोजन कर रही है।

समन्वय-2022:

  • परिचय:
  • उद्देश्य:
    • इसका उद्देश्य संस्थागत आपदा प्रबंधन अवसंरचनाओं और आकस्मिक उपायों की प्रभावकारिता का आकलन करना है।
    • अभ्यास का उद्देश्य भाग लेने वाले आसियान सदस्य देशों के साथ डोमेन ज्ञान, अनुभव और सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान के लिये एक अनूठा मंच प्रदान करना भी है।
  • महत्त्व:
    • समन्वय-2022 नागरिक प्रशासन, सशस्त्र बलों, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) आदि सहित आपदा प्रबंधन में शामिल विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय हितधारकों द्वारा HADR के प्रति एक सहक्रियात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा देगा।
    • इस बहु-एजेंसी जुड़ाव से प्रभावी संचार, अंतर-संचालनीयता, सहयोग और HADR के सफल संचालन के लिये उनके अनुप्रयोग हेतु संस्थागत ढाँचे के विकास में योगदान की उम्मीद है।

स्रोत: पी.आई.बी.

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow