दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

फुटबॉल 4 स्कूल पहल

  • 01 Nov 2022
  • 5 min read

हाल ही में शिक्षा मंत्रालय ने भारत में 'फुटबॉल4स्कूल' पहल के लिये फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन (FIFA) और अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं।   

फुटबॉल4स्कूल पहल:

  • परिचय:
    • फुटबॉल4स्कूल कार्यक्रम खेल को जीवन का अभिन्न आयाम बनाने और लोगों को बहुआयामी बनाने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण की दिशा में उठाया गया एक कदम है।
    • इसका उद्देश्य खेल-एकीकृत शिक्षा के माध्यम से भारत में 25 मिलियन युवा लड़कों और लड़कियों को सशक्त बनाना है।
    • यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP), 2020 की भावना को प्रोत्साहित करने वाली पहल है।
  • उद्देश्य:
    • मूल्यवान जीवन कौशल और दक्षताओं के साथ शिक्षार्थियों (लड़कों और लड़कियों) को सशक्त बनाना।
    • लोगों तक खेल और जीवन-कौशल गतिविधियों को पहुँचाने के लिये कोच-शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान कर सशक्त बनाना
    • फुटबॉल के माध्यम से जीवन कौशल शिक्षण का संचालन करने के लिये हितधारकों (स्कूलों, सदस्य संघों और सार्वजनिक निकायों) की क्षमता में वृद्धि करना।
    • साझेदारी, गठबंधन तथा अंतरक्षेत्रीय सहयोग की सुविधा के लिये सरकार और भाग लेने वाले स्कूलों के बीच सहयोग बढ़ाना।

FIFA:

  • विषय:
    • फीफा या फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन दुनिया में फुटबॉल का सर्वोच्च शासी निकाय है।
    • यह एसोसिएशन फुटबॉल, फुटसल और बीच सॉकर का अंतर्राष्ट्रीय शासी निकाय है।
    • फीफा एक गैर-लाभकारी संगठन है।
    • फीफा की स्थापना वर्ष 1904 में बेल्जियम, डेनमार्क, फ्राँस, जर्मनी, नीदरलैंड, स्पेन, स्वीडन और स्विटज़रलैंड के राष्ट्रीय संघों के बीच अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्द्धा की निगरानी के लिये की गई थी। फीफा में अब 211 सदस्य देश शामिल हैं।
    • इसका मुख्यालय ज्यूरिख में है।
  • उद्देश्य:
    • फीफा का प्राथमिक उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल का प्रसार करना तथा सत्यनिष्ठा और निष्पक्ष खेल को बढ़ावा देना है।
    • यह वर्ष 1930 में शुरू हुआ पुरुष विश्व कप तथा वर्ष 1991 में शुरू हुए महिला विश्व कप सहित अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंटों के संगठन और प्रचार के लिये ज़िम्मेदार है।
    • यह अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति से संबद्ध है तथा अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल संघ बोर्ड का सदस्य भी है, जो फुटबॉल के नियमों को स्थापित करने के लिये ज़िम्मेदार है।
    • फीफा से संबद्ध छह क्षेत्रीय संघ:
      • एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) एशिया व ऑस्ट्रेलिया के लिये शासी निकाय है।
      • अफ्रीकी फुटबॉल परिसंघ (सीएएफ) में 56 सदस्य हैं।
      • कन्फेडरेशन ऑफ नॉर्थ सेंट्रल अमेरिकन एंड कैरेबियन एसोसिएशन फुटबॉल (CONCAF) में 41 सदस्य हैं।
      • कन्फेडरेशन ऑफ सुदामेरिकाना डी फ़ुटबोल (CONMEBOL) 10 सदस्यों वाला दक्षिण अमेरिकी महासंघ है।
      • ओशिनिया फुटबॉल महासंघ (OFC) में न्यूज़ीलैंड सहित 14 सदस्य हैं।
      • यूरोपीय फुटबॉल संघों का संघ (UEFA) 55 सदस्यों के साथ यूरोप के लिये शासी निकाय है।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF):

  • अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) वह संगठन है जो भारत में फुटबॉल के खेल का प्रबंधन करता है।
  • यह भारत की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के संचालन का प्रबंधन करता है और कई अन्य प्रतियोगिताओं तथा टीमों के अलावा भारत की प्रमुख घरेलू क्लब प्रतियोगिता आई-लीग को भी नियंत्रित करता है।
  • AIFF की स्थापना वर्ष 1937 में हुई थी और वर्ष 1947 में भारत की स्वतंत्रता के बाद वर्ष 1948 में फीफा संबद्धता प्राप्त की थी।
  • वर्तमान में इसका कार्यालय द्वारका, नई दिल्ली में है। भारत वर्ष 1954 में एशियाई फुटबॉल परिसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक था।

स्रोत: पी.आई.बी.

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow