इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

पहला बहु-आयामी साहसिक खेल अभियान: निमास

  • 10 Jan 2022
  • 3 min read

चर्चा में क्यों?

हाल ही में रक्षा मंत्री ने फ्राँस में राष्ट्रीय पर्वतारोहण और संबद्ध खेल संस्थान (NIMAS) द्वारा आयोजित भारत के पहले बहुआयामी साहसिक खेल अभियान को हरी झंडी दिखाई है|

प्रमुख बिंदु

  • परिचय:
    • अभियान की शुरुआत नवंबर 2021 में की गई थी और टीम का नेतृत्त्व निमास के निदेशक ने किया था जिसमें 12 लोग आठ सेना के जवान और अरुणाचल प्रदेश के चार युवा शामिल थे।
    • अभियान दल ने आल्प्स पर्वत शृंखलाओं में 250 किलोमीटर से अधिक शीतकालीन ट्रेकिंग की, जिसमें फ्रेंच, स्विस और इतालवी आल्प्स को कवर करने वाला टूर डी मोंट ब्लांक ट्रेक शामिल था।
  • राष्‍ट्रीय पर्वतारोहण और संबद्ध खेल संस्‍थान:
    • यह अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग ज़िले में स्थित एक उन्नत खेल प्रशिक्षण संस्थान है।
    • यह रक्षा मंत्रालय के नियंत्रण और अधीक्षण में कार्य करता है।
    • यह संस्थान जमीन, हवा और पानी में प्रशिक्षण प्रदान करता है जो न केवल राज्य में बल्कि भारत में भी अपनी तरह का पहला संस्थान है, यह नागरिकों की विभिन्न प्रकार की चुनौतियों के समाधान करने के साथ-साथ साहसिक खेलों में करियर बनाने का अवसर देता है।

आल्प्स: 

Alps

  • आल्प्स एक असंतत पर्वत शृंखला (Discontinuous Mountain Chain) का छोटा खंड है जो उत्तरी अफ्रीका के एटलस पर्वत से दक्षिणी यूरोप और एशिया में हिमालय से आगे  तक फैला है।
  • अल्पाइन क्षेत्र में आठ यूरोपीय देश ऑस्ट्रिया, फ्रांँस, जर्मनी, इटली, लिकटेंस्टीन, मोनाको, स्लोवेनिया और स्विट्ज़रलैंड शामिल हैं।
    • आल्प्स एक इंटरज़ोनल पर्वत प्रणाली (ओरोबायोम) या मध्य और भूमध्यसागरीय यूरोप के बीच एक "संक्रमण क्षेत्र" (Transition Area) है।
  • मोंट ब्लांक सबसे ऊँची चोटी है। 
  • यद्यपि वे पैलियोजीन और नियोजीन काल (यानी लगभग 65 मिलियन से 2.6 मिलियन वर्ष पूर्व) के दौरान निर्मित अन्य पर्वत प्रणालियोंकी तुलना में उच्च तथा व्यापक नहीं हैं, जैसे कि हिमालय (एशिया की महान पर्वत प्रणाली) और एंडीज़ एवं रॉकी पर्वत (क्रमशः दक्षिण अमेरिका व उत्तरी अमेरिका में) किंतु वे प्रमुख भौगोलिक घटनाओं हेतु उत्तरदायी हैं।
  • अल्पाइन शिखर एक यूरोपीय क्षेत्र को दूसरे से अलग करते हैं और यूरोप की कई प्रमुख नदियों का स्रोत हैं।
  • आल्प्स से उद्गमित नदियों का जल अंततः उत्तर, भूमध्यसागर, एड्रियाटिक और काला सागर तक पहुँचता है।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow