रैपिड फायर
डिजिटल जीवाश्म-खनन और स्क्विड का विकास
- 01 Jul 2025
- 3 min read
स्रोत: द हिंदू
डिजिटल जीवाश्म-खनन तकनीकों का उपयोग करते हुए वैज्ञानिकों ने पता लगाया है कि स्क्विड्स का प्रभुत्व प्राचीन महासागरों पर 30 मिलियन वर्ष पहले से था, जो उनके विस्तृत विकासवादी इतिहास को नए दृष्टिकोण से उजागर करता है।
- शोधकर्त्ताओं ने जापान में पाए गए 110-70 मिलियन वर्ष पुराने क्रेटेशियस कंक्रीशन में दो आधुनिक स्क्विड समूहों - ओगोप्सिडा (गहरे समुद्र के स्क्विड) और मायोप्सिडा (तटीय स्क्विड) की कम-से-कम 40 प्रजातियों की डिजिटल रूप से पहचान की।
- डिजिटल जीवाश्म-खनन में मूल जीवाश्मों को नुकसान पहुँचाए बिना जीवाश्म डेटा निकालने और उसका विश्लेषण करने के लिये 3डी स्कैनिंग, सीटी इमेजिंग, AI और GIS जैसी प्रौद्योगिकियों का उपयोग करना शामिल है।
स्क्विड
- परिचय: सेफलोपॉड्स वर्ग के सदस्य (ऑक्टोपस और कटलफिश के संबंधी) से संबंधित स्क्विड में एक नरम आवरण एक आंतरिक खोल (ग्लैडियस), एक तोते जैसी चोंच, शिकार को पकड़ने के लिये दो स्पर्शक और आठ भुजाएँ होती हैं।
- सभी सेफलोपॉड्स की तरह, इनमें तीन हृदय होते हैं तथा ये गति के लिये जेट प्रणोदन का उपयोग करते हैं।
- आवास विविधता: स्क्विड पूरे विश्व में उथले तटों से लेकर 3 मील की गहराई तक पाए जाते हैं और इनका आकार छोटे पिग्मी स्क्विड से लेकर विशाल स्क्विड तक होता है, जिनकी आँखें पशु जगत में सबसे बड़ी होती हैं (वॉलीबॉल के आकार की)।
- व्यवहार और बुद्धिमत्ता: स्क्विड सबसे बुद्धिमान अकशेरुकी जीवों में से हैं। ये क्रोमैटोफोर्स (रंग बदलने वाली कोशिकाओं) का उपयोग छलावरण (Camouflage), संप्रेषण (Communication) और शिकारियों से बचने के लिये करते हैं।
- ये स्याही का छिड़काव कर सकते हैं, ध्यान भटकाने के लिये अपनी भुजाओं को अलग कर सकते हैं तथा सामाजिक व्यवहार भी दिखाते हैं, जैसे कि सहयोगात्मक शिकार (जैसे हम्बोल्ट स्क्विड में) और साथी की रक्षा (Mate guarding)।
- प्रौद्योगिकीय योगदान: इन्होंने रंग बदलने वाले पदार्थों, पर्यावरण अनुकूल स्व-उपचार पैकेजिंग और प्राकृतिक प्रेरित रोबोटिक्स को विकसित करने की प्रेरणा दी।
- विशिष्टता: कुछ स्क्विड (विद्रूप) उड़ने का भ्रम उत्पन्न करते हैं, जो लगभग 164 फीट तक फिसलकर हवा में ग्लाइड कर सकते हैं। कुछ प्रजातियाँ (जैसे बिगफिन रीफ स्क्विड) पालन-पोषण का व्यवहार दिखाती हैं और शिकार को आकर्षित करने के लिये उसके जैसा रूप धारण कर लेती हैं।
और पढ़ें: सेफलोपॉड्स का संरक्षण