इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

राष्ट्रमंडल खेलों का अनिश्चित भविष्य

  • 19 Apr 2024
  • 2 min read

स्रोत: इंडियन एक्सप्रेस  

हाल ही में मलेशिया ने शॉर्ट नोटिस और अपर्याप्त धन का हवाला देते हुए राष्ट्रमंडल खेलों (CWG) की मेज़बानी के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया।

  • राष्ट्रमंडल खेल (CWG) राष्ट्रमंडल देशों के एथलीटों के बीच एक चतुष्कोणीय अंतर्राष्ट्रीय बहु-खेल आयोजन है, जिसमें ज़्यादातर पूर्व ब्रिटिश साम्राज्य के क्षेत्र शामिल हैं।

राष्ट्रमंडल देश:

  • राष्ट्रमंडल 56 देशों का एक समूह है, जो मुख्य रूप से पूर्व ब्रिटिश औपनिवेशिक हैं।
    • वर्ष 1949 में लंदन घोषणा द्वारा स्थापित।
    • सदस्य देश मुख्य रूप से उल्लेखनीय उभरती अर्थव्यवस्थाओं वाले अफ्रीका, अमेरिका, एशिया और प्रशांत क्षेत्र में स्थित हैं।
  • इसे वर्ष 1926 की बाल्फोर घोषणा के माध्यम से ब्रिटिश राष्ट्रमंडल देशों के रूप में तैयार किया गया था।
  • संगठन के मुख्य संस्थान राष्ट्रमंडल सचिवालय और राष्ट्रमंडल फाउंडेशन हैं, जो क्रमशः सदस्य देशों के बीच अंतर-सरकारी पहलुओं और गैर-सरकारी संबंधों पर ध्यान केंद्रित करते हैं।
  • राष्ट्रमंडल में गणराज्य और क्षेत्र दोनों शामिल हैं।
    • ब्रिटिश सम्राट क्षेत्रों के लिये राज्य का प्रमुख (Head of State) है, जबकि गणराज्यों पर निर्वाचित सरकारों द्वारा शासन किया जाता है, सिवाय पाँच देशों- ब्रुनेई दारुस्सलाम, एस्वातीनी, लेसोथो, मलेशिया और टोंगा, प्रत्येक में एक स्व-शासित राजशाही है।
    • ये क्षेत्र हैं एंटीगुआ और बारबुडा, ऑस्ट्रेलिया, बहामास, बेलीज़, कनाडा, ग्रेनाडा आदि।

और पढ़ें: राष्ट्रमंडल का भविष्य

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2