ध्यान दें:





डेली अपडेट्स


चर्चित स्थान

क्रोएशिया

  • 24 Jun 2025
  • 2 min read

स्रोत: पी.आई.बी

भारत के प्रधानमंत्री ने वर्ष 2025 में कनाडा में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद अपनी तीन देशों की यात्रा (साइप्रस, कनाडा और क्रोएशिया) के अंतर्गत क्रोएशिया के राष्ट्रपति से मुलाकात की।

क्रोएशिया (क्रोएशिया गणराज्य)

  • स्थान: क्रोएशिया मध्य और दक्षिण-पूर्व यूरोप के संगम पर एड्रियाटिक सागर के किनारे स्थित है।
    • इसकी स्थलीय सीमा स्लोवेनिया, हंगरी, सर्बिया, बोस्निया और हेर्ज़ेगोविना, मोंटेनेग्रो के साथ तथा समुद्री सीमा इटली के साथ लगती है।
    • ऐतिहासिक रूप से क्रोएशिया यूगोस्लाविया का हिस्सा था, जब तक कि उसने वर्ष 1991 में स्वतंत्रता प्राप्त नहीं कर ली। इसके बाद देश में पुनर्निर्माण और लोकतांत्रिक सुधारों की प्रक्रिया शुरू हुई।
  • भूगोल और जलवायु: क्रोएशिया में उपजाऊ मैदान, पहाड़ी और पर्वतीय क्षेत्र (जिसमें दीनारिक आल्प्स शामिल हैं, जिनमें दिनारा पीक की ऊँचाई 1,831 मीटर है) तथा एक ऊबड़-खाबड़ तटीय क्षेत्र शामिल हैं।
    • इसके अंतर्देशीय क्षेत्र में महाद्वीपीय जलवायु विद्यमान है, जिसमें ग्रीष्म ऋतु और शीत ऋतु का अनुभव होता है, जबकि तटवर्ती क्षेत्र में भूमध्यसागरीय जलवायु पाई जाती है, जिसमें मृदु शीतकाल एवं शुष्क ग्रीष्मकाल होता है।

  • नदियाँ और झीलें: प्रमुख नदियों में डेन्यूब, सावा, द्रवा, क्रका, कूपा, ऊना और सेटीना शामिल हैं तथा प्रमुख झीलें प्लिटविस झीलें (यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल) एवं व्रना झील हैं।
    • सावा नदी पर स्थित इसकी राजधानी ज़ाग्रेब प्रशासनिक और आर्थिक केंद्र है।
  • यह यूरोपीय संघ और NATO दोनों का सदस्य है।

 और पढ़ें: भारत-क्रोएशिया संबंध

close
Share Page
images-2
images-2