इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

अज़ोरेस हाई

  • 12 Jul 2022
  • 8 min read

हाल ही में किये गए अध्ययन से पता  चला है कि एक बहुत बड़े 'अज़ोरेस हाई' (उपोष्णकटिबंधीय मौसम की घटना) के परिणामस्वरूप पश्चिमी भूमध्यसागरीय क्षेत्र में असामान्य शुष्क स्थिति उत्पन्न हुई है, जिसमें मुख्य रूप से स्पेन और पुर्तगाल के कब्ज़ेाले इबेरियन प्रायद्वीप शामिल हैं।

Mediterranean-sea

अज़ोरेस हाई :

  • परिचय:
    • अज़ोरेस हाई एक उपोष्णकटिबंधीय हाई के दबाव प्रणाली है जिसका विस्तार सर्दियों के दौरान पूर्वी उपोष्णकटिबंधीय उत्तरी अटलांटिक और पश्चिमी यूरोप में देखा जाता है।
    • यह उपोष्णकटिबंधीय उत्तरी अटलांटिक क्षेत्र में प्रतिचक्रवातीय हवाओं से संबंधित है।
    • इसकी उत्पत्ति शुष्क हवा के कारण उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्र में होती है और यह हैडली परिसंचरण की निचली शाखा के साथ मिल जाता है।
  • हैडली परिसंचरण:
    • हैडली सेल निम्न-अक्षांशीय व्युत्क्रम परिसंचरण हैं जिनमें भूमध्य रेखा पर हवा ऊपर की ओर उठती है और लगभग 30 ° अक्षांश पर नीचे की ओर आती है।
      • वे उष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों में व्यापारिक हवाओं के लिये ज़िम्मेदार हैं और निम्न अक्षांश में मौसम की प्रणाली को नियंत्रित करते हैं।
      • हैडली सेल ध्रुवों तक विस्तारित हो सकती हैं।

Surface-flow

अज़ोरेस हाई:

  • 20वीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध के दौरान इबेरियन प्रायद्वीप में प्रति दशक 5-10 मिलीमीटर प्रतिवर्ष की वार्षिक शुष्कता दर्ज की गई है।
    • 21वीं सदी के अंत तक सर्दियों में वर्षा में 10-20% की और गिरावट आने की आशंका है।
  • ये अनुमानित परिवर्तन इबेरियन क्षेत्र की कृषि को यूरोप में सबसे कमज़ोर बनाते हैं। अध्ययन का अनुमान है:
    • दक्षिणी स्पेन में जैतून उगाने वाले क्षेत्रों को वर्ष 2100 तक उत्पादन में 30% की गिरावट का सामना करना पड़ेगा।
    • इबेरियन प्रायद्वीप में अंगूर उगाने वाला क्षेत्र जल की गंभीर कमी के कारण वर्ष 2050 तक 25% - 99% संकुचित हो जाएगा, जिससे भूमि अंगूर की खेती के लिये अनुपयुक्त हो जाएगी।

अज़ोरेस हाई के विस्तार का कारण:

  • अज़ोरेस हाई के विस्तार बाहरी जलवायु बलों द्वारा संचालित है और औद्योगिक युग में इसे उत्पन्न करने वाला एकमात्र बाहरी कारक वायुमंडलीय ग्रीनहाउस गैस सांद्रता है।
    • अज़ोरेस हाई का विस्तार वर्ष 1850 के बाद देखा गया और बीसवीं शताब्दी में मज़बूत हुआ, जो मानवजनित रूप से संचालित उष्मण के अनुरूप था।
    • शोधकर्त्ताओं ने औद्योगिक युग की शुरुआत के बाद से बदलती वायुमंडलीय स्थितियों की खोज की, जिसने पिछले 1,200 वर्षों में अज़ोरेस हाई की विशेषताओं का आकलन करके इन क्षेत्रीय हाइड्रोक्लाइमैटिक परिवर्तनों में योगदान दिया।

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा विगत वर्षों के प्रश्न:

प्रश्न: निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये: (2019)

 

समुद्र

सीमावर्ती देश

1.

एड्रियाटिक सागर

अल्बानिया

2.

काला सागर

क्रोएशिया

3.

कैस्पियन सागर

कज़ाखस्तान

4.

भूमध्य सागर

मोरक्को

5.

लाल सागर

सीरिया

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा सही सुमेलित हैं?

(a) केवल 1, 2 और 4
(b) केवल 1, 3 और 4
(c) केवल 2 और 5
(d) 1, 2, 3, 4 और 5

उत्तर: (b)

व्याख्या:

  • एड्रियाटिक सागर भूमध्य सागर का एक हिस्सा है जो इटली के पूर्वी तट और बाल्कन प्रायद्वीप के देशों, स्लोवेनिया , क्रोएशिया, बोस्निया, हर्जेगोविना, मोंटेनेग्रो तथा अल्बानिया के बीच स्थित है। अत: युग्म 1 सही सुमेलित है।
  • काला सागर एक अंतर्देशीय समुद्र है जो सुदूर दक्षिणपूर्वी यूरोप और एशिया महाद्वीप के सुदूर पश्चिमी किनारों तथा तुर्की के बीच स्थित है। इसकी सीमा तुर्की, बुल्गारिया, रोमानिया, यूक्रेन, रूस एवं जॉर्जिया से लगती है। अत: युग्म 2 सही सुमेलित नहीं है।
  • कैस्पियन सागर एशिया और यूरोप के बीच संलग्न एक जल निकाय है, इसकी सीमा ईरान, तुर्कमेनिस्तान, कज़ाखस्तान, अज़रबैजान और रूस से लगती है। अत: युग्म 3 सही सुमेलित है।
  • भूमध्य सागर की सीमा से लगे 21 देश हैं- स्पेन, फ्रांँस, मोनाको, इटली, माल्टा, स्लोवेनिया, क्रोएशिया, बोस्निया और हर्जेगोविना, मोंटेनेग्रो, अल्बानिया, ग्रीस, तुर्की, साइप्रस, सीरिया, लेबनान, इज़रायल, मिस्र, लीबिया, ट्यूनीशिया, अल्जीरिया और मोरक्को हैं।
  • मोरक्को का भूमध्य सागरीय तट उत्तरी अफ्रीकी तट के सबसे पश्चिमी किनारे का प्रतिनिधित्व करता है। समुद्र तट में ज़िब्राल्टर जलडमरूमध्य है जो भूमध्य सागर और अटलांटिक महासागर के बीच की कड़ी को चिह्नित करता है। अत: युग्म 4 सही सुमेलित है।
  • लाल सागर की सीमा से लगे छह देश- सऊदी अरब, यमन, मिस्र, सूडान, इरिट्रिया और जिबूती हैं। अत: युग्म 5 सुमेलित नहीं है। अतः विकल्प (b) सही उत्तर है।

प्रश्न. भूमध्य सागर निम्नलिखित में से किस देश की सीमा है? (2017)

  1. जॉर्डन
  2. इराक
  3. लेबनान
  4. सीरिया

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

(a) केवल 1, 2 और 3
(b) केवल  2 और 3
(c) केवल 3 और 4
(d) केवल 1, 3 और 4

उत्तर: (c)

व्याख्या:

  • भूमध्य सागर पर निम्नलिखित देशों की तटरेखा है:
    • उत्तरी तट (पश्चिम से पूर्व की ओर): स्पेन, फ्राँस, मोनाको, इटली, स्लोवेनिया, क्रोएशिया, बोस्निया और हर्जेगोविना, मोंटेनेग्रो, अल्बानिया, ग्रीस, तुर्की।
  • पूर्वी तट (उत्तर से दक्षिण तक): तुर्की, सीरिया, लेबनान, इज़रायल, मिस्र। अत: 3 और 4 सही हैं।
  • दक्षिणी तट (पश्चिम से पूर्व की ओर): मोरक्को, अल्जीरिया, ट्यूनीशिया, लीबिया, मिस्र।
  • द्वीप राष्ट्र: माल्टा, साइप्रस। अतः विकल्प (c) सही उत्तर है।

स्रोत: डाउन टू अर्थ

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2