इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


अंतर्राष्ट्रीय संबंध

अमेरिकी अर्थशास्त्री रिचर्ड थेलर को अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार

  • 10 Oct 2017
  • 5 min read

चर्चा में क्यों?

रॉयल स्‍वीडिश अकेडमी द्वारा अमेरिका के जाने-माने अर्थशास्‍त्री रिचर्ड एच. थेलर को अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

विमुद्रीकरण के समर्थक थेलर

  • ध्यातव्य है कि नवंबर 2016 में जब भारत द्वारा विमुद्रीकरण की घोषणा की गई, उस समय अमेरिकी अर्थशास्त्री रिचर्ड थेलर ने भारत सरकार के इस निर्णय का समर्थन करते हुए कहा कि वो लंबे समय से इस नीति का समर्थन करते आए हैं। 
  • थेलर के कथनानुसार, कैशलेस अर्थव्यवस्था की ओर भारत का यह पहला कदम भ्रष्टाचार को कम करने की दिशा में अच्छी शुरुआत साबित होगा। 
  • हालाँकि, उन्होंने सरकार द्वारा चलाए गए 2,000 रुपए के नोटों के संबंध में अधिक उत्साह व्यक्त नहीं किया।

थेलर का परिचय

  • अकेडमी द्वारा अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार विजेता के रूप में थेलर के नाम की घोषणा करते हुए कहा गया कि थेलर ने अपने काम से आर्थिक निर्णयन एवं मनोवैज्ञानिक विश्लेषण के मध्य एक संबंध स्थापित करने का काम किया है। 
  • 12 सितंबर, 1945 को जन्में डॉ. थेलर वर्तमान में शिकागो विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र एवं व्यवहार विज्ञान के प्रोफेसर पद कर कार्यरत हैं। इसके साथ-साथ वे अर्थशास्त्र में कई किताबें भी लिख चुके हैं।

पुरस्कार की सूची में राजन भी थे शामिल 

  • विदित हो कि इस साल के अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार की दौड़ में भारतीय रिज़र्व बैंक के पूर्व गर्वनर रघुराम राजन भी शामिल थे।
  • वर्तमान में रघुराम राजन यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो बूथ स्कूल के वित्त विभाग में प्रोफेसर के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। ध्यातव्य है कि श्री राजन कभी भी विमुद्रीकरण के पक्ष में नहीं थे।

इस वर्ष नोबेल पुरस्‍कार से किसे-किसे सम्मानित किया गया?

  • वर्ष 2017 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार गुरुत्वीय तरंगों की खोज करने वाले तीन अमेरिकी वैज्ञानिकों रैनर वीस (Rainer Weiss), बैरी सी. बैरिश (Barry C. Barish) एवं किप एस. थॉर्न (Kip S. Thorne) को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। 
  • चिकित्सा क्षेत्र में 2017 का नोबेल पुरस्कार तीन अमेरिकी वैज्ञानिकों को प्राप्त हुआ है। इन वैज्ञानिकों को यह पुरस्कार मनुष्य के शरीर में उपस्थित बॉडी क्लॉक अथवा जैविक घड़ी के संबंध में शोध एवं जागरूकता का प्रसार करने के संदर्भ में प्रदान किया गया। अमेरिकी वैज्ञानिकों जेफरी हॉल, माइकल रोजबॉश और माइकल यंग को संयुक्त रूप से यह पुरस्कार दिया गया।
  • रसायन के क्षेत्र में बायोमॉलक्यूल्स (Biomolecules) के सॉल्यूशन की उच्च संकल्प संरचना निर्धारण करने हेतु क्रायो-इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोपी (Cryo-Electron Microscopy) के विकास के लिये वर्ष 2017 का नोबेल पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों जैकस डुबोश (Jacques Dubochet), वॉकीम फ्रैंक (Joachim Frank) और रिचर्ड हेंडरसन (Richard Henderson) को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।]
  • साहित्‍य के क्षेत्र में अपने उल्लेखनीय योगदान के लिये जापानी मूल के ब्रिटिश लेखक काजुओ इशिगुरो को नोबेल पुरस्‍कार से सम्मानित किया गया।
  • इस वर्ष शांति का नोबेल पुरस्कार आई.सी.ए.एन. को प्राप्त हुआ। आई.सी.ए.एन. को "परमाणु हथियारों के किसी भी रूप में इस्तेमाल होने से उत्पन्न होने वाले विनाशकारी मानवतावादी परिणामों के विषय में ध्यान आकर्षित करने तथा इस प्रकार के हथियारों के संबंध में संधि-आधारित निषेधात्मक प्रयास करने” के लिये सम्मानित किया गया।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2