इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


विविध

Rapid Fire करेंट अफेयर्स (31 May)

  • 31 May 2019
  • 13 min read
  • 30 मई को नरेंद्र दामोदर दास मोदी ने लगातार दूसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। वह देश के 15वें प्रधानमंत्री बने हैं। राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनके साथ 24 कैबिनेट और 33 राज्यमंत्रियों (9 मंत्रियों को स्वतंत्र प्रभार) को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री
राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री
अमित शाह गृह मंत्री
नितिन गडकरी सड़क परिवहन एवं राजमार्ग और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय
सदानंद गौड़ा रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय
निर्मला सीतारमण  वित्त एवं कॉरपोरेट मामले का मंत्रालय
एस. जयशंकर विदेश मंत्री
राम विलास पासवान उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय
नरेंद्र सिंह तोमर कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्रालय
रविशंकर प्रसाद कानून एवं न्याय, संचार और इलेक्ट्रानिक एवं सूचना मंत्रालय
हरसिमरत कौर बादल खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय
रमेश पोखरियाल निशंक मानव संसाधन विकास मंत्रालय
थावर चंद गहलोत सामाजिक न्याय एवं सशक्तीकरण मंत्रालय
अर्जुन मुंडा आदिवासी मामलों का मंत्रालय
स्मृति ईरानी महिला एवं बाल विकास और कपड़ा मंत्रालय
हर्षवर्धन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, भूविज्ञान मंत्रालय
प्रकाश जावड़ेकर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
पीयूष गोयल रेलवे और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
धर्मेंद्र प्रधान पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस और इस्पात मंत्रालय
मुख्तार अब्बास नकवी अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय
प्रह्लाद जोशी संसदीय मामले, कोयला और खान मंत्रालय
महेंद्र नाथ पांडेय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय
अरविंद सावंत भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम मंत्रालय
गिरिराज सिंह पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्रालय
संतोष गंगवार श्रम और रोजगार मंत्रालय
राव इंद्रजीत सिंह सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन और नियोजन मंत्रालय
श्रीपद नाईक आयुष मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार), रक्षा मंत्रालय (राज्य मंत्री)
जितेंद्र सिंह पूर्वोत्तर विकास (स्वतंत्र प्रभार), PMO, कार्मिक, जनशिकायत और पेंशन, परमाणु उर्जा, अंतरिक्ष मंत्रालय (राज्य मंत्री)
किरण रिजिजू युवा मामले एवं खेल (स्वतंत्र प्रभार), अल्पसंख्यक मामले (राज्य मंत्री)
प्रह्लाद सिंह पटेल  संस्कृति और पर्यटन (स्वतंत्र प्रभार)
आर.के. सिंह बिजली, नवीन एवं नवीकरणीय उर्जा (स्वतंत्र प्रभार), कौशल विकास एवं उद्यमिता (राज्य मंत्री)
हरदीप सिंह पुरी शहरी विकास और नागरिक उड्डयन मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार), वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय (राज्य मंत्री)
मनसुख मंडाविया जहाजरानी (स्वतंत्र प्रभार), रसायन एवं उर्वरक (राज्य मंत्री)
फग्गन सिंह कुलस्ते इस्पात राज्य मंत्री
अश्विनी चौबे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री
जनरल (रिटायर) वी.के. सिंह सड़क, परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री
कृष्ण पाल गुज्जर सामाजिक न्याय एवं सशक्तीकरण राज्य मंत्री
दानवे रावसाहेब उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री
जी. किशन रेड्डी गृह राज्य मंत्री
पुरुषोत्तम रुपाला कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री
रामदास अठावले सामाजिक न्याय एवं सशक्तीकरण राज्य मंत्री
साध्वी निरंजन ज्योति ग्रामीण विकास राज्य मंत्री
बाबुल सुप्रियो पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री
संजीव कुमार बलियान  पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन राज्य मंत्री
धोत्रे संजय शमराव मानव संसाधन विकास, संचार और इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री
अनुराग सिंह ठाकुर  वित्त और कॉरपोरेट मामले राज्य मंत्री
सुरेश अंगादि रेल राज्य मंत्री
नित्यानंद राय गृह राज्य मंत्री
वी. मुरलीधरन विदेश, संसदीय कार्य राज्य मंत्री
रेणुका सिंह आदिवासी मामलों की राज्य मंत्री
सोम प्रकाश वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री
रामेश्वर तेली खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री
प्रताप चंद्र सारंगी  सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम और पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य पालन राज्य मंत्री
कैलाश चौधरी कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री
देबाश्री चौधरी महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री
अर्जुन राम मेघवाल संसदीय कार्य, भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम राज्य मंत्री
रतन लाल कटारिया जलशक्ति और सामाजिक न्याय एवं सशक्तीकरण राज्य मंत्री
  • ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भुवनेश्वर में एक सार्वजनिक समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने लगातार पाँचवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। शपथ ग्रहण समारोह से पहले ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल ने नवीन पटनायक की सिफारिश पर 11 कैबिनेट मंत्रियों और 9 राज्य मंत्रियों की नियुक्ति की। लोकसभा के साथ हुए विधानसभा चुनाव में नवीन पटनायक के बीजू जनता दल (BJD) ने 147 विधानसभा सीटों में से 112 सीटों पर जीत दर्ज की, जो 2014 के विधानसभा चुनाव से पाँच कम हैं। गौरतलब है कि नवीन पटनायक से पहले मात्र दो मुख्यमंत्री- पश्चिम बंगाल में ज्योति बसु और सिक्किम में पवन चामलिंग पाँच बार मुख्यमंत्री रहे।
  • अरुणाचल प्रदेश में भाजपा के पेमा खांडू कोएक बार फिर विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद  राज्यपाल बी.डी. मिश्रा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। ज्ञातव्य है कि सामरिक रूप से बेहद अहम राज्य अरुणाचल प्रदेश में सितंबर 2016 में कॉन्ग्रेस के 43 विधायकों ने एक साथ पार्टी छोड़ दी थी और मुख्यमंत्री पेमा खांडू के साथ पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल में शामिल हो गए थे। वर्ष 1962 से पहले अरुणाचल प्रदेश को नॉर्थ-ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी (नेफा) के नाम से जाना जाता था और यह असम का एक हिस्सा हुआ करता था। वर्ष 1965 तक इस राज्य का प्रशासन विदेश मंत्रालय देखता था। वर्ष 1972 में अरुणाचल प्रदेश केंद्रशासित राज्य बना और 20 फरवरी 1987 को इसे भारत का 24वाँ राज्य बनाया गया। अरुणाचल प्रदेश में पहला विधानसभा चुनाव वर्ष 1978 में हुआ था।
  • 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस दुनियाभर में मनाया गया। विश्व में तंबाकू के सेवन को कम करने वाली प्रभावी नीतियों का प्रसार करने और तंबाकू के उपयोग से जुड़े स्वास्थ्य एवं अन्य जोखिमों को उजागर करने के लिये प्रतिवर्ष 31 मई को यह दिवस मनाया जाता है। सर्वप्रथम इस दिवस का आयोजन विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वर्ष 1987 में तंबाकू से होने वाली हानियों और उसके कारण होने वाले रोगों और मृत्यु के प्रति विश्व का ध्यान आकर्षित करने के लिये किया था। ज्ञातव्य है कि भारत वैश्विक स्तर पर तंबाकू का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है तथा विश्व में तंबाकू से होने वाली मौतों में 1/6 हिस्सा भारत का है। भारत में तंबाकू की समस्या विस्तृत सामाजिक-सांस्कृतिक विविधता के साथ विभिन्न प्रकार के धुआंरहित तंबाकू सेवन और तंबाकू सेवन के प्रकारों के कारण बेहद जटिल है। इस वर्ष विश्व तंबाकू निषेध दिवस की थीम Tobacco and Lung Health रखी गई है।
  • 29 मई को विश्वभर में संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय शांति सैनिक दिवस (International Day of UN Peacekeepers) मनाया गया। इस अवसर पर युद्ध से तबाह देशों तथा समाज में शांति और सुरक्षा स्थापित करने की दिशा में महत्त्वपूर्ण योगदान देने वाले सैनिकों के कार्यों की सराहना तथा सम्मान के लिये कई कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। यह दिवस वर्ष 1948 से संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के अधीन कार्यरत शांति सैनिकों को संपूर्ण विश्व में शांति स्थापित करने हेतु उनके प्रयासों के लिये मनाया जाता है। वर्ष 2003 में पहली बार यह दिवस मनाया गया था। वर्ष 2019 के लिये इस दिवस की थीम Protecting Civilians, Protecting Peace रखी गई है।
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने 29 मई को नई दिल्ली में भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी (INSA) में आयोजित एक समारोह में विज्ञान प्रसार द्वारा प्रकाशित विज्ञान की चार लोकप्रिय पुस्तकों का विमोचन किया। इन पुस्तकों में ‘वॉयज टू अंटार्कटिका’, ‘स्टोरी ऑफ कॉन्शसनेस’, ‘एन ऑटोबायोग्राफी ऑफ मून’ तथा ‘शंभूनाथ डे- द डिस्कवरी ऑफ कॉलरा टॉक्सिन’ शामिल हैं। कॉलरा टॉक्सिन की खोज में शंभूनाथ डे की ओर से किये गए प्रयासों को उनके अपने देश में ही नहीं जाना जाता। ‘वॉयज टू अंटार्कटिका’ अंटार्कटिका के बारे में प्रामाणिक पुस्तकों में से एक है। ‘स्टोरी ऑफ कॉन्शसनेस’ लाखों वर्षों में हुए मानव चेतना के विकास को दर्शाती है तथा ‘एन ऑटोबायोग्राफी ऑफ मून’ कहानी सुनाने के प्रारूप में है, जहाँ चंद्रमा पाठकों को अपनी विशेषताओं के बारे में बता रहा है।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2