इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

प्रीलिम्स फैक्ट्स : 31 अक्टूबर, 2018

  • 31 Oct 2018
  • 5 min read

सतर्कता जागरूकता सप्‍ताह

केंद्रीय सतर्कता आयोग प्रत्‍येक वर्ष सरदार बल्‍लभ भाई पटेल के जन्‍मदिन (31 अक्तूबर) वाले सप्‍ताह में सतर्कता जागरूकता सप्‍ताह मनाता है।

        • इस वर्ष 29 अक्तूबर से 03 नवंबर, 2018 तक सतर्कता जागरूकता सप्‍ताह मनाया जाएगा।
        • इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्‍ताह का विषय है ‘भ्रष्‍टचार मिटाओ-नया भारत बनाओ।’
        • केंद्रीय सतर्कता आयोग सतर्कता जागरूकता सप्‍ताह में भ्रष्‍टाचार के विरूद्ध लड़ाई में सामूहिक रूप से भाग लेने के लिये हितधारकों को प्रेरित करता है।
        • सतर्कता जागरूकता सप्‍ताह का उद्देश्‍य भ्रष्‍टाचार से होने वाले नुकसान के बारे में जन जागरूकता पैदा करना है।
        • ग्राम पंचायतों (ग्रामीण और अर्द्धशहरी क्षेत्रों) में जागरूकता फैलाने के लिये ‘जागरूकता ग्राम सभा’ आयोजित की जाती है ताकि भ्रष्टाचार के दुष्‍प्रभावों के बारे में ग्रामीण नागरिकों को संवेदी बनाया जा सके।
        • वर्ष 2017 में सतर्कता जागरूकता सप्‍ताह के दौरान 67,131 ग्राम सभाओं में इसका आयोजन किया गया।

पहला विश्व कृषि पुरस्कार

भारत में हरित क्रांति के जनक प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक और प्रसिद्ध वास्तुकार, एम.एस. स्वामीनाथन को भारतीय कृषि में उनके योगदान के लिये प्रथम विश्व कृषि पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

                • गैर-सरकारी भारतीय खाद्य और कृषि परिषद द्वारा स्थापित इस पुरस्कार के तहत 1,00,000 डॉलर (73,45,500 रुपए) की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
                • वह एम.एस. स्वामीनाथन रिसर्च फाउंडेशन (MSSRF) के संस्थापक भी हैं।
                • प्रोफेसर एम.एस. स्वामीनाथन को यह पुरस्कार हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित 11वें वैश्विक कृषि नेतृत्व शिखर सम्मेलन के दौरान प्रदान किया गया।
                • इस अवसर पर एम.एस. स्वामीनाथन जूनियर रिसर्च फैलोशिप की स्थापना भी की गई, यह फ़ेलोशिप वर्ष 2019 से प्रदान की जाएगी।

मानस नेशनल पार्क

भारत-भूटान देशों से होकर बहने वाली मानस नदी हेतु एक एकीकृत नदी बेसिन प्रबंधन योजना पर काम करने के लिये भारत और भूटान सहमत हो गए हैं। यह नदी भूटान से असम तक बहती है जो आगे चलकर ब्रह्मपुत्र नदी में मिल जाती है।

                  • मानस नेशनल पार्क (MNP) यूनेस्को द्वारा घोषित विश्व धरोहर स्थल है। यह भारत-भूटान सीमा पर 850 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।
                  • यह पहल तेज़ी से बदलते पूर्वी हिमालय, विशेष रूप से असम में आजीविका, खाद्य सुरक्षा, जीवन, संपत्ति और अवसंरचना के संदर्भ में सीमा पर बाढ़ के खतरे को संबोधित करने का संयुक्त प्रयास करती है।
                  • इस परियोजना का उद्देश्य भारत और भूटान के बीच द्वि-राष्ट्रीय बेसिन सहयोग में विश्वास और सहयोग बनाना है।
                  • यह परियोजना वाटरशेड उपचार, तलछट प्रबंधन, समुदाय आधारित अनुकूलन और अन्य समाधानों के बीच बाढ़ की प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली सहित पारिस्थितिकी तंत्र आधारित दृष्टिकोणों का संचालन करेगी।

एडिनोवायरस

हाल ही में अमेरिका के न्यू जर्सी में एक वायरस के घातक प्रकोप ने कई लोगों की जान ले ली। गौरतलब है कि यह वायरस कम उम्र के बच्चों को ही अपनी चपेट में ले रहा है।  

                • इस प्रकोप का कारण एडिनोवायरस को माना जा रहा है।
                • एडिनोवायरस ऐसा वायरस होता है जो श्वास नली, आँत, आँख या मूत्र पथ की परत पर पनपता है। यह वायरस जुकाम, निमोनिया, पाचन से संबंधित बीमारियों तथा मूत्र संक्रमण का कारण बन सकता है।
                • इस वायरस के दर्जनों उपभेद होते हैं लेकिन इस प्रकोप के पीछे एडिनोवायरस 7 का होना बताया जा रहा है।
                • विशेष रूप से एडिनोवायरस 7 खतरनाक होता है और निमोनिया सहित श्वसन संबंधी प्रमुख जटिलताओं का कारण बन सकता है।
                • हालाँकि आमतौर पर यह धारणा है कि एडिनोवायरस से मौत नहीं होती है। यह वायरस भी उन लोगों के ऊपर ही हावी होता है जिनकी प्रतिरक्षा प्रणाली कमज़ोर होती है, जैसा कि न्यू जर्सी के बच्चों के मामले में हुआ है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2