इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


भारतीय राजनीति

पाक अधिकृत कश्मीर और गिलगित बाल्टिस्तान

  • 25 Sep 2019
  • 5 min read

चर्चा में क्यों?

हाल ही में गृह मंत्री ने लोकसभा में कहा कि सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर के लिये बनाई जा रही नीतियों में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और अक्साई चिन क्षेत्र भी शामिल हैं।

  • 22 फरवरी, 1994 को संसद द्वारा सर्वसम्मति से अपनाए गए एक संकल्प के अनुसार, जम्मू-कश्मीर राज्य भारत का अभिन्न अंग है। इसके अतिरिक्त संसद में मांग की गई कि पाकिस्तान को भारतीय जम्मू-कश्मीर राज्य के अधिकृत क्षेत्रों को खाली करना चाहिये।

नियंत्रण रेखा (Line of Control- LoC):

  • स्वतंत्रता के बाद जम्मू-कश्मीर को लेकर, दोनों देशों के बीच हुए युद्ध विराम के बाद खींची गई रेखा ही वर्तमान नियंत्रण रेखा (Line of Control- LoC) है।
  • नियंत्रण रेखा दोनों देशों के बीच स्वतंत्रता के बाद से ही विवाद का विषय बनी हुई है।
  • युद्ध विराम (Cease Fire) के बाद से ही 13,297 वर्ग किमी. में फैला नियंत्रण रेखा के उस पार का क्षेत्र पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के रूप में पाकिस्तानी सैन्य बलों के नियंत्रण में है।
  • स्वतंत्रता के बाद पश्तून आदिवासियों द्वारा जम्मू-कश्मीर पर आक्रमण के पश्चात् यह क्षेत्र विवादों से घिरा हुआ है।

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (Pakistan Occupied Kashmir):

  • वर्ष 2017 में की गई जनगणना के अनुसार, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की जनसंख्या लगभग 40 लाख है। यह जनसंख्या नीलम, मुजफ्फराबाद, हटियन बाला, बाग, रावतकोट, कोटली, मीरपुर और भीम्बर जैसे ज़िलों में फैली हुई है।
  • पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की राजधानी मुज़फ्फराबाद है, जो झेलम और इसकी सहायक नदी नीलम (जिसे भारत में किशनगंगा कहते हैं ) की घाटी में स्थित है।
  • वर्ष 1963 के एक समझौते के तहत काराकोरम के उत्तर में स्थित जम्मू-कश्मीर के 5,000 वर्ग किमी. शक्सगाम (Shaksgam) क्षेत्र को पाकिस्तान ने चीन को दे दिया था।

गिलगित बाल्टिस्तान (Gilgit Baltistan):

  • गिलगित बाल्टिस्तान, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के उत्तर में और पाकिस्तानी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा के पूर्व में स्थित पहाड़ी क्षेत्र है।
  • वर्ष 1846 में सिख सेना को हराने के बाद जम्मू-कश्मीर के शेष हिस्सों के साथ अंग्रेज़ों ने इसे जम्मू के डोगरा शासक गुलाब सिंह को बेच दिया था।
  • इसके बाद भी अंग्रेज़ों ने जम्मू के डोगरा शासक गुलाब सिंह से इस क्षेत्र को पट्टे (Lease) पर लेकर इस पर अपना नियंत्रण बनाए रखा।
  • यह पट्टा वर्ष 1935 में अंतिम रूप से नवीनीकृत किया गया था। वर्ष 1947 में ब्रिटिश सेना ने महाराजा हरि सिंह के गवर्नर को हराकर इस क्षेत्र को पाकिस्तान को सौंप दिया था।
  • गिलगित बाल्टिस्तान 72,871 वर्ग किमी. में फैला है जिसका आकार पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से लगभग साढ़े पांँच गुना अधिक है। यहाँ की जनसंख्या केवल 20 लाख है।
  • गिलगित बाल्टिस्तान को तीन प्रशासनिक प्रभागों और 10 ज़िलों में विभाजित किया गया है।

गिलगित बाल्टिस्तान (Gilgit Baltistan) की प्रशासनिक स्थिति:

  • पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और गिलगित बाल्टिस्तान दोनों ही सीधे इस्लामाबाद से शासित हैं, इन क्षेत्रों को आधिकारिक तौर पर पाकिस्तान के क्षेत्र के रूप में सूचीबद्ध नहीं किया गया है।
  • पाकिस्तान के सिर्फ चार सूचीबद्ध प्रांत हैं जिनमें पंजाब, खैबर पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान और सिंध शामिल हैं।
  • भारत की संसद द्वारा वर्ष 1994 में पारित प्रस्ताव के अनुसार, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और गिलगित बाल्टिस्तान दोनों जम्मू-कश्मीर राज्य के अभिन्न हिस्से हैं।

स्रोत: इंडियन एक्सप्रेस

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow