दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


सामाजिक न्याय

मिज़ोरम: सर्वाधिक HIV प्रभावित राज्य

  • 15 Oct 2019
  • 3 min read

प्रीलिम्स के लिये:

HIV (Human Immunodeficiency Virus)

मेन्स के लिये:

मिज़ोरम के HIV संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित होने के मुख्य कारण।

चर्चा में क्यों?

हाल ही में मिज़ोरम में HIV/AIDS (Human Immunodeficiency Virus) के कुछ नए मामले सामने आए।

मुख्य बिंदु:

  • मिज़ोरम राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी (MCACS) द्वारा एकत्रित आँकड़ों के अनुसार, मिज़ोरम 2.04% की HIV संक्रमण दर के साथ देश का सर्वाधिक HIV प्रभावित राज्य है।
  • मिज़ोरम के बाद मणिपुर (1.43% HIV संक्रमण दर) तथा नगालैंड (1.15% HIV संक्रमण दर) के साथ क्रमशः दूसरे तथा तीसरे स्थान पर सबसे ज्यादा HIV प्रभावित राज्य हैं।
  • वर्ष 2012-13 के दौरान मिज़ोरम में HIV संक्रमण दर 4.8 से 3.8% तक कम हो गई।
  • मिज़ोरम में वर्ष 2017-18 के दौरान HIV संक्रमण में 7.2% की दर से तथा वर्ष 2018-19 में 9.2% की दर से सर्वाधिक वृद्धि हुई।
  • कुल HIV संक्रमित व्यक्तियों में 25-34 वर्ष की आयु वर्ग के व्यक्ति सर्वाधिक, 35-49 वर्ष आयु वर्ग तथा 15-24 आयु वर्ग क्रमशः दूसरे तथा तीसरे स्थान पर सर्वाधिक सुभेद्य मिले।

प्रभावित होने के कारण:

  • मिज़ोरम राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी (MCACS) द्वारा एकत्रित आँकड़ों के अनुसार, वर्ष 2006 से मार्च 2019 तक पाए गए एड्स प्रभावित व्यक्तियों में 67.21% व्यक्ति यौन संबंधों के कारण प्रभावित हुए।
  • HIV संक्रमण का दूसरा मुख्य कारण ड्रग्स लेने के लिये प्रयोग में लाई गई संक्रमित सुई थी जिसके द्वारा लगभग 28.12% व्यक्ति HIV से प्रभावित हुए।
  • ईसाई बहुल मिज़ोरम राज्य में म्याँमार और बांग्लादेश की सीमा से लगा है एवं लम्बे समय से ड्रग्स एवं मानव तस्करी की समस्या से जूझ रहा है।

मिज़ोरम सरकार ने HIV संक्रमण से बचाव तथा उपचार के लिये मिज़ोरम की राजधानी आइजोल में एक मुहिम की शुरुआत की।

निष्कर्ष

मिज़ोरम की भौगोलिक सीमाएँ म्याँमार तथा बांग्लादेश जैसे देशों के साथ मिलती हैं जहाँ से मानव दुर्व्यापार तथा ड्रग्स जैसे अवैध कार्यों के मामले सामने आते रहते हैं। चूँकि मिज़ोरम का युवा वर्ग इस समस्या से सर्वाधिक प्रभावित है, अतः भविष्य को ध्यान में रखते हुए केंद्र तथा राज्य सरकारों को ऐसी नीतियों और योजनाओं का निर्माण करना चाहिये जिससे HIV के दंश से मिज़ोरम को बचाया जा सके।

स्रोत-द हिंदू

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow