दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


अंतर्राष्ट्रीय संबंध

मिशन सत्यनिष्ठा

  • 28 Jul 2018
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

भारतीय रेल द्वारा लोक प्रशासन में नैतिकता पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया और "मिशन सत्यनिष्ठा" शुरू किया गया। उल्लेखनीय है कि यह किसी भी सरकारी संगठन द्वारा आयोजित अपनी तरह का पहला कार्यक्रम है जिसमें कार्य संस्कृति में सुधार और पारदर्शिता लाने के संबंध में चर्चा की गई हो।

प्रमुख बिंदु:

  • सार्वजनिक जीवन में नैतिकता, ईमानदारी और सत्यनिष्ठा का मुद्दा सरकारी क्षेत्र के लिये चिंता का विषय रहा है।
  • इस संदर्भ में यह बेहद महत्त्वपूर्ण हो जाता है जब सभी रेलवे कर्मचारी हर समय निर्दोष आचरण और सत्यनिष्ठा का पालन करते हैं।
  • 27 जुलाई, 2018 को "मिशन सत्यनिष्ठा" लॉन्च हुआ इसका उद्देश्य सभी रेल कर्मचारियों को नैतिकता का पालन करने और कार्य के दौरान सत्यनिष्ठा के उच्च मानकों को बनाए रखने की आवश्यकता के बारे में संवेदनशील बनाना है।

मिशन के उद्देश्य:

  • व्यक्तिगत और सार्वजनिक जीवन में नैतिकता की आवश्यकता तथा मूल्यों को समझने के लिये प्रत्येक कर्मचारी को प्रशिक्षित करना।
  • जीवन और लोक शासन में नैतिक दुविधाओं से निपटना।
  • नैतिकता और सत्यनिष्ठा पर भारतीय रेल की नीतियों और इसे बनाए रखने में कर्मचारी की भूमिका को समझने में मदद करना।
  • आंतरिक संसाधनों के दोहन से आंतरिक शासन विकसित करना।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow