दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


अंतर्राष्ट्रीय संबंध

मार्कोस ट्रायजो न्यू डेवलपमेंट बैंक के नए अध्यक्ष

  • 29 May 2020
  • 6 min read

प्रीलिम्स के लिये:

न्यू डेवलपमेंट बैंक, NBD द्वारा वित्तपोषित भारत के प्रमुख प्रोजेक्ट, NDB में मताधिकार प्रणाली, फोर्टालेज़ा घोषणा

मेन्स के लिये:

न्यू डेवलपमेंट बैंक

चर्चा में क्यों?

हाल ही में ब्राज़ील के मार्कोस ट्रायजो (Marcos Troyjo) को 'न्यू डेवलपमेंट बैंक' (New Development Bank- NDB) के नवीन अध्यक्ष के रूप में चुना गया है।

प्रमुख बिंदु:

  • NDB के वर्तमान अध्यक्ष केवी कामथ (KV Kamath) का पाँच वर्ष का कार्यकाल समाप्त होने वाला है।
  • भारत के अनिल किशोर को NDB के उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया है।

'न्यू डेवलपमेंट बैंक'

(New Development Bank- NDB):

  • यह BRICS देशों द्वारा संचालित एक बहुपक्षीय विकास बैंक है।
    • BRICS दुनिया की पाँच अग्रणी उभरती अर्थव्यवस्थाओं- ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के समूह के लिये एक संक्षिप्त शब्द (Abbreviation) है। 
  • वर्ष 2013 में दक्षिण अफ्रीका के डरबन में आयोजित BRICS शिखर सम्मेलन में 'न्यू डेवलपमेंट बैंक' की स्थापना पर सहमति व्यक्त की गई थी तथा वर्ष 2014 में ब्राज़ील के फोर्टालेज़ा में 6वें BRICS शिखर सम्मेलन (6th BRICS Summit at Fortaleza) में स्थापित किया गया था।
  • NDB की प्रारंभिक अधिकृत पूंजी 100 बिलयन डॉलर थी। 
  • NDB का मुख्यालय शंघाई, चीन में है।

संगठनात्मक संरचना:

  • NDB के वर्तमान संगठनात्मक ढाँचे में 1 अध्यक्ष, 4 उपाध्यक्ष तथा अन्य कुछ कार्यकारी सदस्य शामिल हैं। अध्यक्ष का कार्यकाल पाँच वर्ष का होता है। 

NDB में मताधिकार प्रणाली:

  • विश्व बैंक में जहाँ पूंजी शेयर के आधार पर देशों को मताधिकार प्राप्त होता है, के विपरीत 'न्यू डेवलपमेंट बैंक' में प्रत्येक भागीदार देश को वर्तमान में समान मताधिकार है तथा किसी भी देश के पास वीटो पावर नहीं है।
  • NDB में शेयरधारिता एवं मताधिकार:

देश 

शेयरों की संख्या

शेयरधारिता (कुल का %)

मताधिकार (कुल का %)

ब्राज़ील

100,000

20

20

रूस

100,000

20

20

भारत

100,000

20

20

चीन 

100,000

20

20

दक्षिण अफ्रीका 

100,000

20

20

असूचीबद्ध शेयर

500,000

-

-

कुल योग

1000,000

100

100

फोर्टालेज़ा घोषणा (Fortaleza Declaration):

  • फोर्टालेज़ा घोषणा में शीर्ष नेताओं द्वारा NDB के माध्यम से BRICS देशों के बीच सहयोग को मज़बूत करने पर सहमति व्यक्त की गई। सभी BRICS देशों द्वारा इस बात पर भी सहमति व्यक्त की गई कि NDB वैश्विक विकास में, बहुपक्षीय तथा क्षेत्रीय वित्तीय संस्थानों के पूरक के रूप में कार्य करेगा।

NDB का मुख्य कार्य क्षेत्र:

  • स्वच्छ ऊर्जा परियोजनाएँ;
  • परिवहन आधारित बुनियादी ढाँचा;
  • सिंचाई, जल संसाधन प्रबंधन और स्वच्छता;
  • सतत नगरीय विकास;
  • आर्थिक सहयोग और एकीकरण। 

NBD द्वारा वित्तपोषित भारत के प्रमुख प्रोजेक्ट:

प्रोजेक्ट का नाम

ऋण / निवेश / देयता राशि

लक्ष्य क्षेत्र

राष्ट्रीय निवेश और इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड’ (NIIF)

100 मिलियन डॉलर

बहु-क्षेत्रक 

मुंबई नगर परिवहन परियोजना

500 मिलियन डॉलर

नगरीय परिवहन 

अक्षय ऊर्जा क्षेत्र की विकास परियोजना

300 मिलियन डॉलर 

स्वच्छ ऊर्जा और सतत् विकास

मणिपुर जल आपूर्ति और स्वच्छता परियोजना 

312 मिलियन डॉलर 

300 मिलियन डॉलर 

NBD की सामान्य रणनीति (NBD’s General Strategy):

  • 30 जून 2017 को, न्यू डेवलपमेंट बैंक के 'बोर्ड ऑफ गवर्नर्स' (BoG) द्वारा वर्ष 2017-2021 के लिये बैंक के सामान्य रणनीति दस्तावेज़ को मंज़ूरी दी गई।
  • बैंक की सामान्य रणनीति यह बताती है कि NDB, बहुपक्षीय एवं क्षेत्रीय वित्तीय संस्थानों के पूरक के रूप में, विकासशील देशों में बुनियादी ढाँचे तथा सतत् विकास परियोजनाओं के लिये संसाधन जुटाने में कैसे भूमिका निभा सकता है।

निष्कर्ष:

  • NDB की स्थापना एक वैश्विक विकास वित्त संस्थान के रूप में हुई थी। आगे भविष्य में इसकी सदस्यता BRICS देशों के अलावा अन्य देशों तक विस्तारित की जाएगी। नवीन सदस्यों के NDB में शामिल होने से बैंक की वैश्विक पहुँच मज़बूत होगी तथा क्रेडिट रेटिंग में सुधार होगा। 

स्रोत: फाइनेंसियल एक्सप्रेस

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow