इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


शासन व्यवस्था

इंडिया स्किल्स 2020

  • 16 Nov 2019
  • 4 min read

प्रीलिम्स के लिये:

इंडिया स्किल्स 2020

मेन्स के लिये:

भारत में कौशल विकास की दिशा में किये गए कार्यों के संदर्भ में

चर्चा में क्यों?

कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय ने इंडिया स्किल्स (India Skills) 2020 प्रतियोगिता के लिये ऑनलाइन पंजीकरण शुरू करने की घोषणा की है।

प्रमुख बिंदु

  • यह एक द्विवार्षिक प्रतियोगिता है, जिसके माध्‍यम से देश में प्रतिभाओं को खोजना और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्‍तर की प्रतियोगिताओं में अपने कौशल का प्रदर्शन करने के लिये एक मंच प्रदान करना है।
  • इंडिया स्किल्स, 2020 कुशल और प्रतिभाशाली भारतीय युवाओं को 50 से अधिक कौशल में क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करने के लिये एक मंच प्रदान करता है।
  • ज़िला, राज्य और क्षेत्रीय स्तर पर आयोजित कौशल प्रतियोगिताओं के बाद वर्ष 2020 में इंडिया स्किल्स नेशनल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
  • इंडिया स्किल्स के विजेताओं को वर्ष 2021 में चीन में आयोजित होने वाली वर्ल्ड स्किल्स इंटरनेशनल प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।
  • प्रतियोगिताओं का आयोजन राज्यों द्वारा किया जाएगा और राष्ट्रीय कौशल विकास निगम इसमें भागीदार होगा।
    • इंडिया स्किल्स प्रतियोगिताओं के साथ, एम्‍बीलिम्पिक्स ओलंपिक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा, जिसे विशेष रूप विकलांग व्यक्तियों को अपनी अनूठी प्रतिभाएँदिखाने का अवसर देने के लिये डिज़ाइन किया गया है।

वर्ल्‍ड स्‍किल्‍स इंटनेशनल, 2019 में भारत का प्रदर्शन

  • इंडिया स्किल्‍स, 2018 के 22 विजेताओं और उनके विशेषज्ञों ने रूस के कज़ान में आयोजित वर्ल्‍ड स्‍किल्‍स इंटनेशनल, 2019 में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ देश का प्रतिनिधित्व किया था।
  • भारत ने इस प्रतियोगिता में एक स्वर्ण, एक रजत, दो कांस्य और 15 पदक जीते थे।
  • वर्ल्ड स्किल्स इंटरनेशनल, 2019 में भाग लेने वाले 63 देशों में से भारत 13वें स्थान पर रहा। यह प्रतिष्ठित कौशल चैंपियनशिप में देश के लिये सबसे अच्छा स्थान है।
  • इससे पहले इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता, 2018 में आयोजित की गई थी, जिसमें 22 राज्यों और 100 से अधिक कॉर्पोरेटों ने भाग लिया, जिसने 355 प्रतियोगियों को विभिन्न कौशल प्रतियोगिताओं में अपने कौशल दिखाने का मौका मिला।

भारत को कौशल के मामले में विश्‍व की राजधानी बनाने की देश की प्रतिबद्धता के अनुरूप, इंडिया स्किल्स का उद्देश्य भारत में युवाओं की मदद करना है, जो इस मंच को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिये अवसर के रूप में इस्‍तेमाल कर सकते हैं।

स्रोत: pib

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow