इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


शासन व्यवस्था

इंडिया स्मार्ट सिटीज़ अवार्ड प्रतियोगिता 2022

  • 29 Aug 2023
  • 9 min read

प्रिलिम्स के लिये:

इंडिया स्मार्ट सिटीज़ अवार्ड प्रतियोगिता 2023, स्मार्ट सिटीज़ मिशन, इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC), केंद्र प्रायोजित योजना, ईज़ ऑफ लिविंग इंडेक्स, म्युनिसिपल परफॉर्मेंस इंडेक्स

मेन्स के लिये:

इंडिया स्मार्ट सिटीज़ अवार्ड प्रतियोगिता, स्मार्ट सिटीज़ मिशन

स्रोत: हिंदुस्तान टाइम्स

चर्चा में क्यों?

हाल ही में आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय (MoHUA) ने स्मार्ट सिटीज़ मिशन (SCM) के तहत इंडिया स्मार्ट सिटीज़ अवार्ड प्रतियोगिता (ISAC) 2022 के परिणामों की घोषणा की है जिसमें विभिन्न श्रेणियों में 66 विजेताओं को सम्मानित किया गया है।

  • शहरी विकास के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्रदर्शित करते हुए इंदौर, मध्य प्रदेश और चंडीगढ़ ISAC 2022 में शीर्ष प्रदर्शन करने वाले राज्य हैं।

ISAC 2022 के प्रमुख बिंदु:

  • राष्ट्रीय स्मार्ट सिटी पुरस्कार:
    • शहरी विकास रणनीतियों में असाधारण प्रगति के लिये इंदौर को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्मार्ट सिटी पुरस्कार प्रदान किया गया, इसके बाद सूरत और आगरा का स्थान रहा।
      • स्वच्छता, जल आपूर्ति और शहरी पर्यावरण के प्रति इंदौर की प्रतिबद्धता के परिणामस्वरूप इसे प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है।
  • पुरस्कार पाने वाले राज्य:
    • राज्य की सीमाओं के भीतर स्मार्ट सिटी पहल को बढ़ावा देने के व्यापक दृष्टिकोण के लिये मध्य प्रदेश को राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।
    • मध्य प्रदेश के बाद तमिलनाडु और राजस्थान का स्थान है।
  • पुरस्कार पाने वाले केंद्रशासित प्रदेश:
    • मॉडल स्मार्ट सिटी में बदलने के प्रयासों को चिह्नित करते हुए केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ को सम्मानित किया गया।
  • अन्य श्रेणियाँ:
    • पर्यावरण को बेहतर बनाने के प्रयासों के संदर्भ में कोयंबटूर ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
    • संस्कृति तथा एकीकृत कमान और नियंत्रण केंद्र श्रेणी के लिये अहमदाबाद।

    • अर्थव्यवस्था के लिये जबलपुर।

    • शासन व्यवस्था और मोबिलिटी के लिये चंडीगढ़।

    • स्वच्छता, जल और शहरी पर्यावरण के लिये इंदौर।

    • सामाजिक पहलुओं के लिये वड़ोदरा।

    • इनोवेटिव आइडिया श्रेणी के लिये हुबली धारवाड़ और कोविड इनोवेशन श्रेणी हेतु सूरत का चयन किया गया।

सूचना साझाकरण और विश्लेषण केंद्र (ISAC):

  • ISAC उन शहरों, परियोजनाओं और नवीन विचारों को मान्यता देता है एवं पुरस्कृत करता है जो 100 स्मार्ट शहरों में धारणीय विकास को बढ़ावा दे रहे हैं, साथ ही समावेशी, न्यायसंगत, सुरक्षित, स्वस्थ तथा सहयोगी शहरों को प्रोत्साहित कर सभी के लिये गुणवत्तापूर्ण जीवन सुनिश्चित कर रहे हैं।
  • ISAC के तीन संस्करण- वर्ष 2018, 2019 और 2020 में देखे गए हैं।
  • ISAC का चौथा संस्करण अप्रैल 2022 में गुजरात के सूरत शहर में 'स्मार्ट सिटीज़-स्मार्ट शहरीकरण' कार्यक्रम के दौरान लॉन्च किया गया था।
  • परियोजना पुरस्कार: 10 विभिन्न विषय/थीम्स
  • नवाचार पुरस्कार: 2 विभिन विषय/थीम्स
  • राष्ट्रीय/क्षेत्रीय शहर पुरस्कार
  • राज्य पुरस्कार
  • पुरस्कृत केंद्रशासित प्रदेश
  • सहभागी पुरस्कार, 3 विभिन्न थीम्स
  • ISAC 2022 पुरस्कार में दो चरण की प्रस्तुति प्रक्रिया शामिल थी- 'योग्यता चरण'(Qualifying Stage) जिसमें शहर के प्रदर्शन का समग्र मूल्यांकन शामिल था और 'प्रस्ताव चरण' जिसमें स्मार्ट शहरों को छह पुरस्कार श्रेणियों के लिये अपने नामांकन जमा करने की आवश्यकता थी।

स्मार्ट सिटी मिशन:

  • परिचय:
    • यह एक केंद्र प्रायोजित योजना है, जिसे जून 2015 में 100 शहरों के परिवर्तन के माध्यम से  "स्मार्ट सॉल्यूशंस" का अनुप्रयोग कर अपने नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने हेतु मूल अवसंरचना और स्वच्छ एवं धारणीय वातावरण प्रदान करने के लिये शुरू किया गया था।
    • मिशन का लक्ष्य विभिन्न शहरी विकास परियोजनाओं के माध्यम से शहरों में रहने वाली भारत की आबादी की आकांक्षाओं को पूरा करना है।
  • विशेषताएँ:
    • इसके रणनीतिक घटकों में 'क्षेत्र-आधारित विकास', जिसमें शहर सुधार (Retrofitting), शहर नवीनीकरण (Redevelopment) और शहर विस्तार (Greenfield Development) शामिल हैं, साथ ही एक ‘पैन-सिटी’ पहल शामिल है जिसमें शहर के बड़े हिस्सों को समाहित करते हुए 'स्मार्ट समाधान'(Smart Solutions) लागू किये जाते हैं। 
    • योजना के मुख्य केंद्रित क्षेत्रों में पैदल रास्ता (Walkways), पैदल यात्री क्रॉसिंग, साइक्लिंग ट्रैक का निर्माण, कुशल अपशिष्ट-प्रबंधन प्रणाली, एकीकृत यातायात प्रबंधन और मूल्यांकन शामिल हैं।
    • यह योजना शहरी विकास को ट्रैक करने के लिये विभिन्न सूचकांकों का भी आकलन करती है जैसे- ईज़ ऑफ लिविंग सूचकांक, नगर निगम कार्य प्रदर्शन सूचकांक, शहरीय GDP ढाँचा, जलवायु स्मार्ट शहर मूल्यांकन ढाँचा आदि।
  • उपलब्धियाँ:
    • एकीकृत कमान और नियंत्रण केंद्र (ICCC): स्मार्ट सिटी मिशन की महत्त्वपूर्ण उपलब्धियों में से एक सभी 100 स्मार्ट शहरों में ICCC की स्थापना करना है।
      • ये केंद्र शहरी प्रबंधन के लिये परिचालन केंद्र के रूप में काम करते हैं, और शहर के संचालन के विभिन्न पहलुओं को बढ़ाने के लिये प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हैं। ICCC ने विशेषकर अपराध ट्रैकिंग, नागरिक सुरक्षा, परिवहन प्रबंधन, अपशिष्ट प्रबंधन, जल आपूर्ति और आपदा तैयारियों के क्षेत्र में सुधार में योगदान दिया है।
    • क्षेत्रीय प्रगति: स्मार्ट सिटी मिशन में गतिशीलता, ऊर्जा, जल, स्वच्छता, सार्वजनिक स्थान, सामाजिक बुनियादी ढाँचे और शासन सहित विभिन्न क्षेत्रों में परियोजनाओं की एक विस्तृत शृंखला शामिल है।
      • स्मार्ट मोबिलिटी: 1,174 परियोजनाओं का समापन।
      • स्मार्ट एनर्जी: 573 परियोजनाओं का सफलतापूर्वक समापन।
      • जल आपूर्ति, स्वच्छता और स्वास्थ्य विज्ञान (वॉश): 1,162 से अधिक परियोजनाएँ पूरी हो चुकी हैं।
      • सार्वजनिक स्थान: 1,063 से अधिक सार्वजनिक स्थानों का विकास।

स्मार्ट सिटी:

  • स्मार्ट सिटी की कोई मानक परिभाषा नहीं है। हमारे देश के संदर्भ में स्मार्ट सिटी की अवधारणा पर आधारित जो छह मूलभूत सिद्धांत हैं:

शहरी विकास से संबंधित अन्य पहलें: 

 UPSC सिविल सेवा परीक्षा, विगत वर्ष के प्रश्न 

प्रश्न. भारत में नगरीय जीवन की गुणवत्ता की संक्षिप्त पृष्ठभूमि के साथ 'स्मार्ट नगर कार्यक्रम' के उद्देश्य और रणनीति बताइये। (2016)

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2