इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


शासन व्यवस्था

भारत के योग और आयुर्वेद के कारण अमेरिकी पर्यटकों में वृद्धि

  • 04 Jul 2018
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

हाल ही में भारत के योग और आयुर्वेद जैसे वैकल्पिक उपचार को अपनाने हेतु किये गए विभिन्न रोड शो ने अमेरिकी  पर्यटकों को भारत की ओर आकर्षित करने का कार्य किया है।

प्रमुख बिंदु

  • अमेरिका ने पिछले महीने न्यूयॉर्क और शिकागो में ‘इनक्रेडिबल इंडिया’ नामक रोड शो आयोजित किए थे, जिनकी अध्यक्षता पर्यटन मंत्री केजे अल्फोन्स ने की थी।
  • वर्ष 2017 में 1.4 मिलियन से अधिक अमेरिकी पर्यटक भारत आए जो पिछले वर्ष की तुलना में 6% अधिक थे।
  • इसकी तुलना में वर्ष 2017 में भारत में यूके से आने वाले पर्यटकों की संख्या 9,86,296 थी, जो पिछले वर्ष की तुलना में 4% अधिक थी।
  • उपर्युक्त आँकड़े यह दर्शाते हैं कि भारतीय पर्यटन के लिये अमेरिकियों की रुचि यूके की तुलना में अधिक है।

नए बाज़ार के रूप में पर्यटन 

  • भारतीय पर्यटन के लिये बांग्लादेश के बाद अमेरिका दूसरा सबसे बड़ा बाज़ार स्रोत था, जो कि कुल विदेशी पर्यटक आगमन का 11.2% हिस्सा था।
  • वर्ष 2015 में भारत में लगभग 1.2 मिलियन अमेरिकी पर्यटक और 867,601 यूके पर्यटकों का आगमन हुआ था।
  • ऐसा माना जा रहा है कि भारत और अमेरिका के बीच ई-वीजा जारी करने और बढ़ते व्यापार को निरंतर गति देने के कारण भारत में अमेरिकी पर्यटकों के आगमन में वृद्धि हुई है।
  • इस प्रकार भारत में अमेरिकी पर्यटकों के आगमन में हुई वृद्धि भारतीय पर्यटन के लिये बड़े राजस्व लाभ का स्रोत भी है।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow