इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


एथिक्स

गांधी विश्वकोश

  • 14 Dec 2019
  • 2 min read

प्रीलिम्स के लिये:

गांधी विश्वकोश, राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद

मेन्स के लिये:

गांधीवादी दर्शन और विचार।

चर्चा में क्यों?

देश में जागरूकता फैलाने के लिये भारत सरकार “गांधी विश्वकोश” विकसित कर रही है।

प्रमुख बिंदु

  • इसका उद्देश्य सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के माध्यम से गांधीवादी दर्शन और विचारों को बढ़ावा देना है।
  • भारत सरकार ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में 5.25 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता को मंज़ूरी दी है।

राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद

National Council of Science Museums

  • यह परिषद एक स्वायत्त संगठन है जो संस्कृति मंत्रालय के तहत कार्यरत है। देश भर में लगभग 24 ऐसे संग्रहालय हैं। इन परिषदों की स्थापना का उद्देश्य देश में सभी अनौपचारिक विज्ञान संचार गतिविधियों का समन्वय करना है।
  • बिरला इंडस्ट्रियल एंड टेक्नोलॉजिकल म्यूजियम नामक पहला विज्ञान संग्रहालय 2 मई, 1959 में बनाया गया था। परिषद अब राज्य सरकारों के सहयोग से विज्ञान केंद्र विकसित कर रही है।
  • 2 मई, 1959 को CSIR के अंतर्गत प्रथम विज्ञान संग्रहालय– बिड़ला औद्योगिकी एवं प्रौद्योगिकी संग्रहालय की शुरुआत हुई।
  • जुलाई 1965 में देश के दूसरे विज्ञान संग्रहालय विश्वेश्वरैया औद्योगिकी एवं प्रौद्योगिकी संग्रहालय की शुरुआत बैंगलोर में हुई।
  • कोलकाता और बैंगलोर के बाद मुंबई में तृतीय संग्रहालय का कार्य वर्ष 1974 में शुरू किया गया।
  • अभी तक परिषद ने मुंबई, नागपुर, कालीकट, भोपाल और गोवा में 5 विज्ञान केंद्रों का निर्माण किया है।

स्रोत: PIB

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2