इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


अंतर्राष्ट्रीय संबंध

वेम्बनाड झील को पुनर्जीवित करने का प्रयास

  • 09 Sep 2017
  • 4 min read

चर्चा में क्यों ?

वेम्बनाड झील केरल में स्थित एक रामसर स्थल है। यह पहले एक खूबसूरत झील थी परन्तु अब मानव जनित कारणों से केरल की सबसे गंभीर सुभेद्य पारिस्थितिकी तंत्र बन चुकी है। इसके पारिस्थितिकी तंत्र को पुनर्जीवित करने के प्रयास में केरल विश्वविद्यालय के मत्स्य पालन और महासागर अध्ययन (The Kerala University of Fisheries and Ocean Studies) विभाग ने इसके बीमार होने के कारणों की जाँच करने और इसे पुनर्जीवित करने का निर्णय किया है।     

इसके पारिस्थितिक तंत्र को प्रभावित करने वाले कारक 

  • पिछले कुछ दशकों में पर्यावरणीय गिरावट के अलावा इसके किनारे कचरे की डंपिंग जैसे कई कारकों के कारण इसकी प्राकृतिक सीमा कम हो गई है।
  • इसके पारिस्थितिकी तंत्र को प्रभावित करने वाले कारकों में ज्वारीय प्रवाह, गाद की दर, धारा का वेग और कीचड़ जमाव है। 
  • इस झील के क्षेत्र में कमी और इसकी गहराई में कमी का होना सबसे बड़ा चिंता का विषय है। 
  • आज हालत यह है कि कुछ क्षेत्रों में इसकी गहराई एक मीटर से भी कम हो गई है। इसकी औसत गहराई 10 मीटर के करीब थी। 

कंप्यूटर मॉडल

  • वेम्बनाड झील की समस्याओं के कारणों के अध्ययन के लिये केरल विश्वविद्यालय ने पाँच साल के विश्लेषण की योजना बनाई है। 
  • इसके लिये शोधकर्त्ताओं ने थनीरमुक्कम बाँध के साथ और बाँध के बिना इस झील का एक कंप्यूटर मॉडल तैयार करने का प्रस्ताव किया है। 
  • थनीरमुक्कम बाँध को कई दशकों पहले आस-पास की नमभूमियों में धान की दो बार की खेती में सहायता के लिये बनाया गया था।
  • इस झील के पारिस्थितिकी तंत्र का मानसून के पहले और बाद के आँकड़ों को इकट्ठा किया जाएगा, ताकि इसके पारिस्थितिकी तंत्र में आने वाले परिवर्तन को रिकॉर्ड किया जा सके।   

वेम्बनाड झील : एक नज़र 

  • वेम्बनाड झील एक आकर्षक स्थल है। यह पर्यटन के लिये प्रसिद्ध है। 
  • केरल में इसे कई नामों से जाना जाता है। 
  • भारत सरकार ने इस झील के संरक्षण के लिये इसे ‘राष्ट्रीय जलभूमि संरक्षण योजना’ के दायरे में रखा है। 
  • रामसर कन्वेंशन के अनुसार इस नमभूमि को अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व की झीलों की सूची में शामिल किया गया है।  

रामसर कन्वेंशन

  • रामसर सम्मलेन अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व की नम भूमियों, विशेषकर जलप्रवाही पशु-पक्षियों के प्राकृतिक आवास से संबंधित एक कन्वेंशन (convention) है। 
  • यह आर्द्रभूमियों के धारणीय प्रयोग और संरक्षण को सुनिश्चित करने वाली एक अंतर्राष्ट्रीय संधि है।  
  • रामसर ईरान का एक शहर है, जहाँ 1971 में इस तरह का सम्मलेन आयोजित किया गया था।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2