इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


भारतीय अर्थव्यवस्था

ADB ने घटाया भारत का विकास दर अनुमान

  • 20 Jul 2019
  • 4 min read

चर्चा में क्यों ?

ADB ने भारत की वर्तमान वित्तीय वर्ष (2019-2020) की विकास दर को 7.2% से घटाकर 7% रहने का अनुमान व्यक्त किया।

प्रमुख बिंदु:

  • एशियाई विकास बैंक (Asian Development Bank- ADB) ने हाल ही में ‘एशियन डेवलपमेंट आउटलुक 2019’ (Asian Development Outlook 2019) जारी की जिसमें वर्तमान वित्तीय वर्ष में भारत की विकास दर 7% रहने की संभावना जताई गई है।
  • ADB ने वर्ष 2019, 2020 में दक्षिण एशिया की विकास दर में क्रमशः 6.6% से 6.7% की वृद्धि बनी रहने की संभावना जताई है।
  • वैश्विक मांग में गिरावट और घरेलू स्तर पर राजस्व में कमी की संभावना के कारण बैंक ने अप्रैल में भारत की विकास दर के अनुमान को 2019-20 के दौरान 7.6% से घटाकर 7.2% कर दिया था।
  • पिछले महीने ‘फिच रेटिंग्स’ ने वित्तीय वर्ष 2019-20 में विनिर्माण और कृषि क्षेत्रों में गिरावट के कारण भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि दर को 6.8% से घटाकर 6.6% कर दिया था।
  • ADB ने संभावना व्यक्त की है कि कारोबारी माहौल में सुधार, बैंकों की मज़बूती और बेहतर मानसून से कृषि की स्थिति सुधरने जैसे कारकों की वज़ह से भारत की विकास दर वित्तीय वर्ष 2021 में फिर से 7.2% से अधिक हो सकती है।
  • अमेरिका ने सामान्यीकृत वरीयता प्रणाली (Generalized System of Preferences) के तहत भारत की व्यापार वरीयता को समाप्त कर दिया, जिसके परिणामस्वरूप भारतीय निर्यातों का लाभ घटकर केवल 1.8% रह गया।

सामान्यीकृत वरीयता प्रणाली

(Generalized System of Preferences)

  • GSP विकसित देशों (सुविधा प्रदाता देश) द्वारा विकासशील देशों (सुविधा प्राप्तकर्त्ता या लाभार्थी देश) के लिये विस्तारित एक अमेरिकी अधिमान्य प्रणाली है।
  • वर्ष 1974 के ट्रेड एक्ट (Trade Act) के तहत वर्ष 1976 में शुरू की गई GSP व्यवस्था के अंतर्गत विकासशील देशों को अमेरिका को निर्यात की गई कुछ सूचीबद्ध वस्तुओं पर शुल्कों से छूट मिलती है।
  • GSP अमेरिका की सबसे बड़ी और सबसे पुरानी व्यापार तरजीही (Business Preferential) योजना है, जिसका उद्देश्य हज़ारों उत्पादों को आयात शुल्क में छूट देकर विकासशील देशों के आर्थिक विकास में मदद करना है।
  • भारत भी अब तक इसका एक लाभार्थी विकासशील देश था। ऑस्ट्रेलिया, बेलारूस, कनाडा, यूरोपीय संघ, आइसलैंड, जापान, कज़ाखस्तान, न्यूज़ीलैंड, नॉर्वे, रूसी संघ, स्विट्ज़रलैंड, तुर्की और अमेरिका GSP को प्राथमिकता देने वाले देशों में प्रमुख हैं।

एशियाई विकास बैंक

(Asian Development Bank- ADB)

  • एशियाई विकास बैंक (ADB) एक क्षेत्रीय विकास बैंक है। इसकी स्थापना 19 दिसंबर, 1966 को हुई थी।
  • ADB का मुख्यालय मनीला, फिलीपींस में है।
  • इसका उद्देश्य एशिया में सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है।
  • ADB में 67 सदस्य हैं, जिनमें से 48 एशिया-प्रशांत क्षेत्र के हैं।
  • ADB में शेयरों का सबसे बड़ा अनुपात जापान का है।

स्रोत: इकोनामिक्स टाइम

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow