इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली न्यूज़


प्रारंभिक परीक्षा

प्रीलिम्स फैक्ट्स: 21 जुलाई, 2018

  • 21 Jul 2018
  • 3 min read

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय

  • एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS) राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों में जनजातीय मामलों के मंत्रालय द्वारा अनुच्छेद 275 (1) के तहत आवंटित अनुदान से स्थापित किये जा रहे हैं।
  • केंद्रीय बजट 2018-19 के अनुसार, वर्ष 2022 तक  50% से अधिक एसटी आबादी और कम-से-कम 20,000 जनजातीय व्यक्तियों के प्रत्येक ब्लॉक में एक EMRS होगा।

अनामलाई टाइगर रिज़र्व

  • अनामलाई टाइगर रिज़र्व तमिलनाडु में स्थित चार बाघ अभयारण्यों में से एक है। अन्य तीन हैं मुदुमलाई, कलाकड़-मुंडंथुरई टाइगर रिज़र्व और सैथीमंगलम वन्यजीव अभयारण्य।
  • यह दक्षिण-पश्चिम भारत की पश्चिमी घाट सीमा के भीतर आता है| यह क्षेत्र 25 वैश्विक जैव विविधता हॉटस्पॉट में से एक के रूप में नामित है।
  • यहाँ पाए जाने वाले पशु और पक्षियाँ हैं- हाथी, गौर (एक प्रकार का जंगली बैल)  बाघ, तेंदुआ, सुस्त भालू, जंगली सूअर, जंगली कुत्ता, नीलगिरि लंगूर, पूँछ वाला शेर मैकाक (lion-tailed macaque), सांभर, चार सींग वाले हिरन, चीतल, ट्रोगर, पाइड हॉर्नबिल और ईगल।
  • टाइगर रिज़र्व सदाबहार वन, अर्द्ध सदाबहार वन, नम पर्णपाती, शुष्क पर्णपाती और शोला वन जैसे विभिन्न आवास प्रकारों को समर्थन प्रदान करता है।
  • मोंटेन घास के मैदान, सवाना और कीचड़ युक्त घास के मैदान जैसे अन्य अद्वितीय वासस्थान भी यहाँ मौजूद हैं।

कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र

  • कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र रोसाटोम (rosatom) (रूस) और राज्य के स्वामित्व वाले परमाणु ऊर्जा निगम लिमिटेड के बीच एक संयुक्त उद्यम है।
  • यह विद्युत संयंत्र तमिलनाडु के तिरुनेलवेली ज़िले में स्थित है।
  • कुडनकुलम आयातित (दाबानुकुलित जल रिएक्टर) PWR प्रौद्योगिकी का उपयोग करने वाला भारत का पहला परमाणु संयंत्र है।
  • भारत में मौजूदा परमाणु ऊर्जा संयंत्र दबाव वाले भारी जल रिएक्टर या बॉयल्ड वाटर रिएक्टर प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हैं।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow