इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

Be Mains Ready

  • 29 Nov 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल

    वर्तमान समय में सिविल सेवक विभिन्न प्रकार की समस्याओं, चुनौतियों और विरोधाभासों से पीड़ित हैं। सिविल सेवा में भावनात्मक बुद्धिमत्ता का उपयोग इन परिस्थितियों से निपटने में किस प्रकार सहायक है? टिप्पणी कीजिये। (150 शब्द)

    मुख्य बिंदु जल्द ही अपलोड किए जाएंगे
  • 25 Nov 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न

    वर्तमान समय में सिविल सेवक विभिन्न प्रकार की समस्याओं, चुनौतियों और विरोधाभासों से पीड़ित हैं। सिविल सेवा में भावनात्मक बुद्धिमत्ता का उपयोग इन परिस्थितियों में किस प्रकार सहायक हो सकता है? टिप्पणी कीजिये। (150 शब्द)

    उत्तर

    दृष्टिकोण:

    • संक्षिप्त में उन समस्याओं, चुनौतियों और विरोधाभासों के बारे में बताएंँ जिनसे सिविल सेवक पीड़ित हैं।
    • भावनात्मक बुद्धिमत्ता की अवधारणा पर चर्चा कीजिये।
    • सिविल सेवा में भावनात्मक बुद्धिमत्ता का उपयोग किस प्रकार सहायक है?

    आज सिविल सेवक कई प्रकार की समस्याओं का सामना कर रहे हैं। उन पर मोटी चमड़ी वाले, नियमबद्ध असंवेदनशील नौकरशाही तंत्र होने का आरोप लगाया जाता है जो बहु-सांस्कृतिक, विविध समाज के विकास संबंधी वास्तविकताओं को नहीं समझ सकते हैं। वे कार्य से घबराए रहते हैं तथा कार्यस्थल पर और जीवन में तनाव का सामना करते हैं।

    भावनात्मक बुद्धिमत्ता का उपयोग नागरिक सेवाओं की क्षमता, उत्पादकता, खुशी और कार्य स्थिति को बढ़ा सकता है। भावनात्मक बुद्धिमत्ता को व्यक्तियों के पेशे में अलग-अलग भूमिकाओं के प्रदर्शन और सफलता में एक महत्त्वपूर्ण कारक के रूप में पहचाना गया है जो मानव संसाधन शिक्षा, चयन और प्रशिक्षण में एक महत्वपूर्ण विचार बन गया है।

    भावनात्मक बुद्धिमत्ता अपनी और अन्य लोगों की भावनाओं की निगरानी करने, सोच और व्यवहार को निर्देशित करने के लिये भावनात्मक जानकारी का उपयोग करने की क्षमता है। एक सिविल सेवक जिसके समक्ष लोगों, स्थितियों और समस्याओं के कारण विविध चुनौतियाँ विद्यमान हैं, के द्वारा भावनात्मक बुद्धिमत्ता का उपयोग किया जा सकता है। सिविल सेवकों के लिये प्रशासन और शासन में एक सराहनीय कार्य संस्कृति के विकास का संवर्द्धन भावनात्मक बुद्धिमत्ता पर निर्भर करता है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2