इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

Be Mains Ready

  • 15 Nov 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 सामान्य अध्ययन पेपर 2

    1. संस्कृतिकरण को स्पष्ट करते हुए बताइए कि यह सांस्कृतिक विविधता से किस प्रकार भिन्न है। भारत में किस हद तक संस्कृतिकरण प्रचलित है? (150 शब्द)

    2. स्वतंत्र भारत के किसान आंदोलन स्वतंत्रता पूर्व के किसान आंदोलनों से किस प्रकार भिन्न हैं? चर्चा कीजिये। (150 शब्द)

    3. ‘पंचायती राज संस्थाओं के लिये वित्तीय की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित किये बिना, ग्रामीण भारत का समग्र विकास करना संभव नहीं है।’ इस कथन के संदर्भ में चर्चा कीजिये। (150 शब्द)

    4. हिमालयी प्राकृतिक वनस्पतियों के ऊर्ध्वाधर वितरण का वर्णन करते हुए बताइए कि किस प्रकार पश्चिमी हिमालय की वनस्पतियांँ पूर्वी हिमालय की वनस्पतियों से भिन्न हैं? (150 शब्द)

    5. ‘राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांत अपनी प्रकृति में अप्रवर्तनीय होने के बावजूद भी प्रवर्तनीय मौलिक अधिकारों से कम महत्त्वपूर्ण नहीं हैं।’ तर्क के साथ अपने विचारों की पुष्टि कीजिये। (150 शब्द)

    6. प्रथम विश्व युद्ध ने विश्व की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति को गंभीर रूप से प्रभावित किया जिसे कई वर्षों तक पुन:स्थापित नहीं किया जा सका। दिये गए कथन का विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)

    7. न्यायिक सक्रियता ने एक कल्याणकारी राज्य के निर्माण की दिशा में महत्त्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है परंतु कुछ मामलों में इसे संविधान के अतिक्रमण और संसदीय जवाबदेही में बाधा उत्पन्न करने वाले कारक के रूप में स्वीकार किया गया है। अपनी राय को उचित तर्कों के साथ स्पष्ट कीजिये। (250 शब्द)

    8. भारत में बच्चों की असुरक्षा से संबंधित कारकों की पहचान करते हुए बच्चों के सार्वभौमिक अधिकारों को सुनिश्चित करने के संदर्भ में राष्ट्रीय बाल नीति-2013 एवं राष्ट्रीय कार्य योजना-2016 के महत्त्व के बारे में समझाएं। (250 शब्द)

    9. भारतीय समाज और अर्थव्यवस्था पर वैश्वीकरण का दीर्घकालिक प्रभाव सकारात्मक या नकारात्मक रहा है? उचित तर्क देते हुए अपने उत्तर को प्रस्तुत कीजिये। (250 शब्द)

    10. ‘समकालीन विश्व की कई चुनौतियों का पूर्ण समाधान करने में असमर्थ होने के बावज़ूद, संयुक्त राष्ट्र वर्तमान विश्व की एक ज़रूरत है।’ चर्चा कीजिये। (250 शब्द)

    मुख्य बिंदु जल्द ही अपलोड किए जाएंगे
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2