हरियाणा लोक सेवा आयोग - पाठ्यक्रम | 01 Aug 2021

प्रारंभिक परीक्षा - पाठ्यक्रम

हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ‘हरियाणा सिविल सेवा’ (HCS) प्रारंभिक परीक्षा में दो प्रश्नपत्र शामिल हैं। पहला प्रश्नपत्र ‘सामान्य अध्ययन’ का है जबकि दूसरे को ‘सिविल सेवा अभिवृत्ति परीक्षा’ (Civil Services Aptitude Test) या ‘सीसैट’ कहा जाता है। दोनों प्रश्नपत्र 100-100 अंकों के होते हैं तथा इनके प्रश्नों की प्रकृति वस्तुनिष्ठ प्रकार की होती है।

  • सामान्य अध्ययन पाठ्यक्रम: सामान्य अध्ययन पाठ्यक्रम में छह विषय शामिल हैं - सामान्य विज्ञान, समसामयिक घटनाएँ (राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय), भारत का इतिहास और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भूगोल (भारत और विश्व), संस्कृति-राजनीति-भारत की अर्थव्यवस्था, सामान्य मानसिक योग्यता।
    • सामान्य विज्ञान: इसके अंतर्गत सामान्य विज्ञान में आपकी समझ को परखने के उद्देश्य से प्रश्नों को कवर किया जाता है। इसका संबंध उन घटनाओं से है जो हमारे दैनिक जीवन में घटित होती हैं। इसमें मूलभूत रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान और भौतिक विज्ञान जैसे विषय शामिल हैं।
    • राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व की समसामयिक घटनाएँ: इसमें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर घटित होने वाली समसामयिक घटनाएँ शामिल हैं।
    • भारत का इतिहास और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन: परीक्षा में सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक समझ के पहलू को ध्यान में रखते हुए भारतीय इतिहास से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। 
      • भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्न उन्नीसवीं सदी के पुनरुत्थान की प्रकृति और चरित्र, राष्ट्रवाद के उदय और स्वतंत्रता प्राप्ति से संबंधित होंगे।
    • भारत और विश्व का भूगोल: इस खंड में भारत के सामाजिक, आर्थिक और भौतिक भूगोल के साथ-साथ भारतीय कृषि से संबंधित प्रश्न भी पूछे जाएंगे।
    • संस्कृति- राजनीति- भारत की अर्थव्यवस्था: भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था से जुड़े प्रश्नों के माध्यम से देश की राजनीतिक व्यवस्था और भारत के संविधान, पंचायती राज, सामाजिक व्यवस्था तथा भारत में आर्थिक विकास संबंधी ज्ञान का परीक्षण किया जाएगा।
    • सामान्य मानसिक योग्यता: हरियाणा-अर्थव्यवस्था और लोग। सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक संस्थान तथा हरियाणा की भाषा।
    • सिविल सेवा अभिवृत्ति परीक्षा (सीसैट)
      • बोधगम्यता 
      • संचार कौशल सहित अंतर-वैयक्तिक कौशल 
      • तार्किक कौशल एवं विश्लेषणात्मक क्षमता 
      • निर्णय लेना और समस्या समाधान
      • सामान्य मानसिक योग्यता 
      • आधारभूत संख्ययन (संख्याएँ और उनके संबंध, विस्तार-क्रम आदि) (दसवीं कक्षा का स्तर); आँकड़ों का निर्वचन (चार्ट, ग्राफ, तालिका, आँकड़ों की पर्याप्तता आदि- दसवीं कक्षा का स्तर) 

    मुख्य परीक्षा-पाठ्यक्रम

    • प्रश्नपत्र I - अंग्रेज़ी तथा अंग्रेज़ी निबंध: इस प्रश्नपत्र का उद्देश्य गद्य (Prose) को ध्यानपूर्वक पढ़ने और समझने तथा अपने विचारों को स्पष्ट रूप से एवं सही ढंग से अंग्रेज़ी में व्यक्त करने के संदर्भ में उम्मीदवार की क्षमता का परीक्षण करना है। इसके तहत पूछे जाने वाले प्रश्नों का पैटर्न आमतौर पर इस प्रकार होगा:
      • Précis Writing (संक्षिप्त लेखन)
      • Comprehension of given passages (बोधगम्यता)
      • Essay (निबंध)
      • Usage and Vocabulary (शब्द प्रयोग व शब्द भण्डार)
      • General Grammar/Composition (सामान्य व्याकरण तथा रचना)
    • प्रश्नपत्र II - हिंदी तथा हिंदी निबंध
      • एक अंग्रेज़ी गद्यांश का हिंदी में अनुवाद।
      • पत्र/सटीक लेखन
      • दिये गए हिंदी अवतरण (गद्य और कविता) की व्याख्या।
      • संरचना (मुहावरे, सुधार आदि)
      • एक विशिष्ट विषय पर निबंध। (विषयों का विकल्प दिया जाएगा)
    • प्रश्नपत्र III - सामान्य अध्ययन: यह प्रश्नपत्र दो भागों में विभाजित है और दोनों भाग अनिवार्य हैं।
    • भाग - I
      • आधुनिक भारतीय इतिहास और भारतीय संस्कृति: आधुनिक इतिहास (उन्नीसवीं शताब्दी से अब तक)। इसमें स्वतंत्रता सेनानियों के व्यक्तित्त्व, समाज सुधार संबंधी प्रश्न, भारतीय संस्कृति से संबंधित प्रश्न आदि शामिल हैं।
      • भारतीय भूगोल: इस भाग में, आवेदकों से भौतिक, सामाजिक और आर्थिक भूगोल के बारे में पूछा जाएगा।
      • भारतीय राजव्यवस्था: इस भाग भारतीय राजनीति के विभिन्न पक्ष जैसे- भारतीय संविधान, भारत की राजनीतिक व्यवस्था आदि से संबंधित प्रश्न इस भाग में पूछे जाएंगे।
      • वर्तमान राष्ट्रीय मुद्दे और सामाजिक प्रासंगिकता: लोकतंत्र और मानव संसाधन से सम्बद्धमुद्दे, मानवाधिकार, भ्रष्टाचार, पारिस्थितिक संरक्षण, राष्ट्रीय विरासत, वयस्क साक्षरता तथा ऐसे ही अन्य संबंधित विषय इस भाग में शामिल हैं।
    • भाग-II
      • भारत और विश्व: यह विषय विदेशी मामलों, आंतरिक एवं बाह्य सुरक्षा आदि जैसे क्षेत्रों में भारत और विश्व के बीच संबंधों से संबंधित है।
      • भारत की अर्थव्यवस्था: यह विषय भारत के आर्थिक विकास, विदेशी व्यापार, विश्व व्यापार संगठन, व्यापार के मुद्दों आदि से संबंधित है।
      • अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रम: इसके तहत विश्व भर की समसामयिक घटनाओं और अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों के विषय में प्रश्न पूछे जाएँगे।
      • विज्ञान से संबंधित क्षेत्रों में विकास: यह हिस्सा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष, दूरसंचार तथा बुनियादी कंप्यूटरों के विकास से संबंधित है। 
      • सांख्यिकी: इन विषयों में सांख्यिकीय, आरेखीय, चित्रमय समस्याएँ और ऐसे ही अन्य संबंधित विषय शामिल हैं जिन पर उम्मीदवारों का परीक्षण किया जाएगा।

    प्रश्नपत्र IV: मुख्य परीक्षा में वैकल्पिक विषय के रूप में निम्नलिखित 23 विषयों में से किसी एक विषय का चयन करना होता है: 

    • कृषि
    • पशुपालन और पशु चिकित्सा सेवा
    • वनस्पति विज्ञान
    • रसायन शास्त्र
    • सिविल इंजीनियरिंग
    • वाणिज्य और लेखा
    • अर्थशास्त्र
    • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
    • अंग्रेज़ी साहित्य
    • भूगोल
    • हिंदी साहित्य
    • भारतीय इतिहास
    • कानून
    • गणित
    • मैकेनिकल इंजीनियरिंग
    • भौतिक विज्ञान
    • राजनीति विज्ञान और अंतर्राष्ट्रीय संबंध
    • मनोविज्ञान
    • लोक प्रशासन
    • पंजाबी साहित्य
    • समाज शास्त्र
    • संस्कृत साहित्य
    • प्राणि विज्ञान