ध्यान दें:



State PCS Current Affairs


राजस्थान

राजस्थान के सभी स्कूलों में सूर्य नमस्कार अनिवार्य

  • 21 Feb 2024
  • 7 min read

चर्चा में क्यों?

राज्य सरकार ने पूरे राजस्थान के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में सुबह प्रार्थना सभा या सभा के दौरान 10 मिनट तक सूर्य नमस्कार अनिवार्य कर दिया है।

मुख्य बिंदु:

  • सूर्य सप्तमी के अवसर पर शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए शिक्षा मंत्री ने यह आधिकारिक जानकारी दी।
    • आयोजन के दौरान पूरे राज्य से 1.33 करोड़ लोगों ने सूर्य नमस्कार किया।
    • इस आयोजन का रिकॉर्ड लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड को सौंपा गया है।

सूर्य सप्तमी

  • इसे रथ सप्तमी के नाम से भी जाना जाता है। यह एक वार्षिक हिंदू त्योहार है जो सूर्य देवता को समर्पित है।
  • यह दो शब्दों 'रथ' और 'सप्तमी' से मिलकर बना है।
  • इस दिन तिरुमाला (आंध्र प्रदेश) में एक दिवसीय ब्रह्मोत्सव आयोजित किया जाता है।
  • यह सूर्य के जन्म का प्रतीक है और इसे माघ सप्तमी कहा जाता है क्योंकि यह हिंदू माह माघ के सातवें दिन (सप्तमी) को आती है।
  • सूर्य सप्तमी मौसम के वसंत में बदलाव और कटाई के मौसम की शुरुआत का भी प्रतीक है।
close
Share Page
images-2
images-2