उत्तराखंड
रुद्रनाथ मंदिर
- 19 May 2025
- 2 min read
चर्चा में क्यों?
चतुर्थ केदार के रूप में विख्यात रुद्रनाथ मंदिर शीतकाल के बाद श्रद्धालुओं के लिये पुनः खोल दिया गया है।
मुख्य बिंदु
- रुद्रनाथ मंदिर के बारे में:
- उत्तराखंड के चमोली ज़िले में स्थित यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है।
- यह पंच केदार मंदिरों में से एक है।
- पंच केदार मंदिरों में केदारनाथ, मदमहेश्वर, तुंगनाथ, रुद्रनाथ और कल्पनाथ शामिल हैं।
-
यह मंदिर समुद्र तल से 2290 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है।
- रुद्रनाथ मंदिर में भगवान शंकर के एकानन अर्थात मुख की पूजा होती है, जबकि नेपाल की राजधानी काठमांडू के पशुपतिनाथ में पूरे शरीर की पूजा होती है।
- उत्तराखंड के चमोली ज़िले में स्थित यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है।
चार धाम यात्रा
- उत्तराखंड, जिसे अक्सर देवभूमि या देवताओं की भूमि के रूप में जाना जाता है, कई पवित्र मंदिरों का घर है और पूरे वर्ष भक्तों को आकर्षित करता है।
- इन आध्यात्मिक स्थलों में से चार धाम यात्रा को इस क्षेत्र की सबसे प्रमुख तीर्थ यात्राओं में से एक माना जाता है।
- यात्रा में चार पवित्र तीर्थस्थलों के दर्शन शामिल हैं: यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ।
- उत्तरकाशी ज़िले में स्थित यमुनोत्री मंदिर पवित्र यमुना नदी के उद्गम के पास स्थित है और देवी यमुना को समर्पित है।
- उत्तरकाशी ज़िले में स्थित गंगोत्री मंदिर देवी गंगा को समर्पित है। गंगा को भारत की सबसे पवित्र नदी माना जाता है।
- रुद्रप्रयाग ज़िले में स्थित केदारनाथ मंदिर, भगवान शिव को समर्पित है।
- बद्रीनाथ मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है।
- ये धाम गढ़वाल हिमालय में स्थित हैं और यहाँ पारंपरिक रूप से मई से नवंबर के बीच श्रद्धालु दर्शन के लिये जाते हैं।