इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


मध्य प्रदेश

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में मध्य प्रदेश मंडप को कांस्य पदक मिला

  • 29 Nov 2021
  • 4 min read

चर्चा में क्यों?

27 नवंबर, 2021 को दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले के 40वें संस्करण के समापन समारोह में मध्य प्रदेश के मंडप को कांस्य पदक मिला।

प्रमुख बिंदु

  • अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने प्रदेश को पदक प्रदान किया। प्रदेश सरकार की ओर से लघु उद्योग निगम के उप मुख्य महाप्रबंधक बीएन तिवारी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम तथा आइटी पार्क प्रभारी अजय मलिक ने पदक प्राप्त किया।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न से प्रेरित यह मेला 14 से 27 नवंबर, 2021 तक अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी सह सम्मेलन केंद्र (आईईसीसी) के नव-निर्मित हॉल तथा नई दिल्ली के प्रगति मैदान के वर्तमान हॉल में भारत की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के समारोह ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’के एक हिस्से के रूप में भी आयोजित किया गया। 
  • इस वर्ष भारतीय अंतर्राष्ट्रीय मेले का आयोजन भारत व्यापार संवर्धन संगठन द्वारा ‘आत्मनिर्भर भारत’थीम पर किया गया था। 
  • इस मेले में मध्य प्रदेश मंडप भी ‘आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश’थीम के तहत प्रदर्शित किया गया। मध्य प्रदेश के मंडप में आगंतुकों को यह जानने का अवसर भी मिला कि आत्मनिर्भर बनता मध्य प्रदेश विभिन्न क्षेत्रों में किस तरह प्रगति कर रहा है। इसमें भौतिक अधोसंरचना, सुशासन, स्वास्थ्य और शिक्षा, अर्थव्यवस्था, रोज़गार, पर्यटन, कला और शिल्प, महिला अधिकारिता, कौशल विकास, एमएसएमई, स्मार्ट सिटी, कृषि-क्षेत्र और बागवानी आदि विषय शामिल थे। 
  • इसके अतिरिक्त आज़ादी के अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में भोपाल का ‘शौर्य स्मारक’ भी है, जो मध्य प्रदेश के स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि है। मंडप में आगंतुक प्रदेश के भोजन, संस्कृति, संगीत और विरासत से भी रुबरु हुए।
  • मध्य प्रदेश मंडप में अतीत को भविष्य की शानदार क्षमता के साथ भी जोड़ा गया। मंडप उस तस्वीर को भी प्रस्तुत कर रहा था कि कैसे प्रौद्योगिकी और आईटीईईएस, सिंगापुर के सहयोग से भोपाल में स्थापित हो रहे मेगा स्किल डेवलपमेंट पार्क से मध्य प्रदेश में बदलाव आएगा।
  • मंडप में मध्य प्रदेश के सभी ज़िलों के प्रमुख उत्पादों को ‘एक जिला-एक उत्पाद’के तहत प्रस्तुत किया गया। महिला स्व-सहायता समूह द्वारा तैयार कोदो-कुटकी संसाधित भोजन प्रस्तुत किये गए। 
  • मध्य प्रदेश शासन के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के माध्यम से मध्य प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम द्वारा व्यापारियों और निवेशकों को प्रदेश में स्थापित आइटी पार्कों में निवेश के संबंध में ऑडियो-वीडियो फिल्मों के माध्यम से जानकारी दी गई।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2