राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
भारत ने एशिया कप जीता
- 29 Sep 2025
- 4 min read
चर्चा में क्यों?
भारत ने दुबई में एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर अपना नौवां खिताब जीता, और टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ तीनों मैच जीतकर अजेय रहा।
प्रमुख बिंदु
- एशिया कप रिकॉर्ड:
- भारत: 9 खिताब (किसी भी टीम द्वारा सबसे अधिक)
- श्रीलंका: 6 खिताब
- पाकिस्तान: 2 खिताब
- प्लेयर ऑफ द मैच: तिलक वर्मा
- प्लेयर ऑफ द सीरीज: अभिषेक शर्मा
- एशिया कप फॉर्मेट: यह ODI और T20I फॉर्मेट के बीच वैकल्पिक रूप से आयोजित होता है।
- यह भारत का एशिया कप 2023 (ODI फॉर्मेट) जीतने के बाद लगातार दूसरा खिताब है।