मध्य प्रदेश
भारत और ADB के मध्य ऋण समझौता
- 05 Dec 2025
- 10 min read
चर्चा में क्यों?
भारत सरकार और एशियाई विकास बैंक (ADB) ने महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और गुजरात में विकास परियोजनाओं के लिये 800 मिलियन डॉलर से अधिक के ऋण समझौतों पर हस्ताक्षर किये, साथ ही असम में आर्द्रभूमि और मत्स्य पालन परियोजना के लिये 1 मिलियन डॉलर के तकनीकी सहायता अनुदान पर भी सहमति व्यक्त की।
मुख्य बिंदु
- प्रमुख ऋण समझौते:
- महाराष्ट्र विद्युत वितरण संवर्द्धन कार्यक्रम के लिये 500 मिलियन डॉलर
- इंदौर मेट्रो रेल परियोजना के लिये 190.6 मिलियन डॉलर
- गुजरात कौशल विकास कार्यक्रम के लिये 109.97 मिलियन डॉलर
- इसके अतिरिक्त असम में सतत आर्द्रभूमि एवं एकीकृत मत्स्यपालन परिवर्तन (SWIFT) परियोजना के लिये 1 मिलियन डॉलर के तकनीकी सहायता अनुदान पर हस्ताक्षर किये गए।
- एशियाई विकास बैंक
- वर्ष 1966 में स्थापित एशियाई विकास बैंक (ADB) का मुख्यालय मनीला, फिलीपींस में स्थित है।
- यह 69 सदस्य देशों के साथ एशिया और प्रशांत क्षेत्र में सामाजिक तथा आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिये ऋण, अनुदान एवं तकनीकी सहायता प्रदान करता है।
- भारत ADB का प्रमुख उधारकर्त्ता, जो परिवहन, ऊर्जा, कौशल, शहरी सेवाओं और जलवायु अनुकूलन में लगातार सहयोग प्राप्त करता है।
- ADB ने सतत विकास लक्ष्यों के अनुरूप, वर्ष 2030 तक अपने 75% परिचालनों को जलवायु परिवर्तन शमन और अनुकूलन में सहयोग प्रदान करने का लक्ष्य रखा है।